Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Weather News: अगले पांच दिनों में 2-4 डिग्री बढ़ेगा छत्तीसगढ़ में तापमान, सर्दी से मिलेगी राहत

CG Weather News: अगले पांच दिनों में 2-4 डिग्री बढ़ेगा छत्तीसगढ़ में तापमान, सर्दी से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। आगामी पांच दिनों में लगातार तापमान बढ़ने की आशंका है। इस कारण लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि बादल छटने की वजह से सर्दी बनी हुई है। मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से बदल गया है। आने वाले पांच दिनों में […]

Advertisement
Temperature will increase by 2-4 degrees in Chhattisgarh in the next five days
  • January 29, 2024 8:43 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। आगामी पांच दिनों में लगातार तापमान बढ़ने की आशंका है। इस कारण लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि बादल छटने की वजह से सर्दी बनी हुई है। मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से बदल गया है। आने वाले पांच दिनों में लगातार तापमान में उछाल आने की संभावना है। इस वजह से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। यही वजह है कि बीते दिनों रविवार को तापमान में गिरावट रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान में गिरावट बादल छटने की वजह से हुई है, जिस कारण रात के समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं लोगों को सुबह की धूप से ठंड से राहत मिल रही है। प्रदेश में आज सोमवार को मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

ठंड में हुई बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने की संभावना है। बादल छटने की वजह से बीते दो दिन पहले ठंड में बढ़ोतरी हुई है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जिस कारण रात और सुबह के जैसा दिन में भी ठंड बनी हुई है। IMD के मुताबिक आज सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बीते सप्ताह में बदल गया था। बता दें कि दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जिस कारण ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आज मौसम साफ रहने की संभावना

आज सुबह के समय राजधानी रायपुर में कोहरा रहने के बाद मौसम साफ रहने की आशंका है। प्रदेश भर में आज अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां दिन और रात दोनों की तापमान बीते दिनों में सामान्य से निचे चला गया, जिस कारण ठंड में और बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।


Advertisement