Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ी गर्मी, जानें मौसम का ताजा हाल

CG Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ी गर्मी, जानें मौसम का ताजा हाल

रायपुर। देश के सभी राज्यों के मौसम में बदलाव के साथ छत्तीसगढ़ के मौसम में भी बदलाव हो रहा है। प्रदेश भर के अधिकतम तापमान अभी सामान्य स्थिति में है। इसके बावजूद भी लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश भर के मौसम में अधिक बदलाव होने […]

Advertisement
Heat increased due to western disturbance
  • March 5, 2024 9:46 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

रायपुर। देश के सभी राज्यों के मौसम में बदलाव के साथ छत्तीसगढ़ के मौसम में भी बदलाव हो रहा है। प्रदेश भर के अधिकतम तापमान अभी सामान्य स्थिति में है। इसके बावजूद भी लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश भर के मौसम में अधिक बदलाव होने के आसार नहीं हैं। वहीं आगामी दो दिन के बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

लोगों को होने लगी गर्मी का एहसास

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ का खास बड़ा असर होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. अभी प्रदेश भर में दिन का अधिकतम पारा 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। लेकिन लोगों को गर्मी महसूस हो रही है.

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार

मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के अनुसार बीच-बीच में सक्रिय हो रहे विक्षोभ के कारण बादल का दौर देखा जाएगा जो तापमान को अधिक ऊपर नहीं बढ़ने देगा, मगर इस दौरान जब आसमान साफ रहेगा, तब तेज धूप निकलने से लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

अगले 24 घंटे में मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने आगे बताया कि अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं, मगर इसके बाद कुछ एक इलाकें में फिर बारिश जैसी स्थिति बनने की आशंका है. वहीं आगामी दिनों में राज्य के मध्य क्षेत्र के एक दो जगहों पर मौसम बदलने की संभावना है। हालांकि पिछले 24 घंटे में सोनहत, मनोरा, अंबिकापुर में एक सेमी. तक बारिश दर्ज हुई, वहीं सुबह के समय रायगढ़ इलाके में भी हल्की बारिश दर्ज हुई।

आज का मौसम

आज यानी मंगलवार को राजधानी रायपुर का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम पारा 14 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।


Advertisement