Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG News: हॉस्पिटल में भर्ती महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

CG News: हॉस्पिटल में भर्ती महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। कांकेर जिले से एक बेहद ही शर्मनाक वारदात सामने आई है. बता दें, एक मनचले ने जिले के हॉस्पिटल में एडमिट महिला के साथ छेड़छाड़ की है. महिला ने इसकी शिकायत कांकेर थाना पुलिस से की. महिला की शिकायत के तुंरत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जनरल […]

Advertisement
  • July 19, 2023 11:19 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर। कांकेर जिले से एक बेहद ही शर्मनाक वारदात सामने आई है. बता दें, एक मनचले ने जिले के हॉस्पिटल में एडमिट महिला के साथ छेड़छाड़ की है. महिला ने इसकी शिकायत कांकेर थाना पुलिस से की. महिला की शिकायत के तुंरत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जनरल वार्ड में भर्ती थी महिला

महिला ने कांकेर पुलिस से बताया कि उसके हाथ में चोट लगी थी. हाथ का उपचार के लिए वह हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में एडमिट थी. इसी बीच मंगलवार यानी 18 जुलाई की रात में महिला के पास वार्ड में इरेंद्र कुंजाम नाम का एक युवक आया. इसके बाद महिला के बेड पर बैठ गया और गलत तरीके से उसे छूने लगा. युवक को ऐसा करते देख महिला डर गई और ऐसा करने से मना किया। लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और महिला से छेड़खानी करने लगा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि युवक किसी और से मिलने के लिए हास्पिटल पहुंचा था. लेकिन महिला को वार्ड में अकेला देखकर उसके पास गया और घटना को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी इरेंद्र कुंजाम को गिरफ्तार किया है।


Advertisement