Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून का झटका, आज से इन जिलों में होगी तेज बारिश…IMD का अलर्ट

CG Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून का झटका, आज से इन जिलों में होगी तेज बारिश…IMD का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ और इलाकों में मानसून आगे बढ़ा है। इस दौरान मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 16 जून को तेज बारिश के आसार हैं। प्रदेश में तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव के खास उम्मीद नहीं है। आज शुक्रवार को […]

Advertisement
CG Monsoon 2024
  • June 14, 2024 12:26 pm Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ और इलाकों में मानसून आगे बढ़ा है। इस दौरान मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 16 जून को तेज बारिश के आसार हैं। प्रदेश में तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव के खास उम्मीद नहीं है। आज शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है। एक दो जगहों में आज गरज व चमक के साथ आंधी चलने व ओलावृष्टि की संभावना है।

आगामी दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात की वजह से मानसून थम गया था। अब चक्रवात की समाप्ति हो गई है। इससे अब जल्द प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी हो जाएगा तो वहीं आगामी 2 दिनों (Monsoon 2024) तक सरगुजा संभाग के जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

ऐसा रहा तापमान

जिला – अधि. – न्यू.

पेण्ड्रारोड – 40.0 – 26.2
दुर्ग – 39.9 – 27.0
जगदलपुर – 31.8 – 24.9
अंबिकापुर – 42.0 – 27.9
बिलासपुर 41.6 – 25.0
रायपुर – 41.1 – 29.9
राजनांदगांव – 40.5 – 28.5

इन जिलों में बारिश की संभावना

आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर शहर में 14 जून को बादल छाएं रहेंगे। इसके साथ तेज आंधी चलने व वर्षा होने की आशंका है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री और 29 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर, गरियाबंद, बालोद, मतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की आशंका है, तो वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों में बारिश की संभावना हैं। IMD के मुताबिक 15 से 17 जून तक मानसून रायपुर पहुंच सकता है। सुकमा में 8 जून को मानसून पहुंचा था।


Advertisement