Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Lok Sabha Phase 1 Election : बस्तर के 6 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग खत्म, घायल जवान हुआ शहीद

CG Lok Sabha Phase 1 Election : बस्तर के 6 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग खत्म, घायल जवान हुआ शहीद

रायपुर: देश भर में आज 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के एक सीट बस्तर के छह विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग समाप्त हो गई है। प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, कोंटा, दंतेवाड़ा और चित्रकोट को दोपहर तीन बजे मतदान खत्म हो गया। वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र में शाम […]

Advertisement
Voting ends in 6 assembly constituencies of Bastar
  • April 19, 2024 3:44 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर: देश भर में आज 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के एक सीट बस्तर के छह विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग समाप्त हो गई है। प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, कोंटा, दंतेवाड़ा और चित्रकोट को दोपहर तीन बजे मतदान खत्म हो गया। वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। जगलदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 पोलिंग बूथ पर शाम 5 बजे और 72 पोलिंग केन्द्रों में दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ है। (CG Lok Sabha) ऐसे में बीजापुर में हुए विस्फोट के दौरान घायल जवना इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

बलिदान हुए देवेंद्र कुमार सेठिया

बीजापुर के थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत गलगम क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान देवेंद्र कुमार सेठिया UBGL सेल ब्लास्ट होने से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान देवेंद्र कुमार सेठिया बलिदान हो गए।

दोपहर में अधिक गर्मी पड़ने से वोटर्स को हुई पड़ेशानी

बता दें कि चित्रकोट विधानसभा में 3 बजे तक 42.3% वोटिंग हुई है। मतदान के दौरान गर्मी भी अधिक पद रही है। यहां का तापमान भी अधिक दर्ज हो रहा है। तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसका असर पोलिंग बूथ पर देखने को भी मिल रहा है। सुबह में पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लम्बी लाइन दिखी, जो दोपहर होते-होते ये कतारें छोटी पड़ गई। गर्मी अधिक होने के कारण लोगो कम पहुंचे हैं।


Advertisement