Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में 6 बजे संपन्न हुआ मतदान, जानें कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में 6 बजे संपन्न हुआ मतदान, जानें कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज दूसरे फेज की वोटिंग तीन लोकसभा सीटों पर आज शाम 6 बजे संपन्न हुई है। तीन सीटों पर शाम 6 बजे तक 71.03 फीसदी मतदान हुआ है। राजनांदगांव में शाम 5 बजे तक इतना मतदान राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में पांच बजे तक 72.13 फीसदी वोटिंग हुई है। आज शाम पांच बजे […]

Advertisement
2019 के मुकाबले कैसी रही वोटिंग प्रतिशत
  • April 26, 2024 6:20 pm Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज दूसरे फेज की वोटिंग तीन लोकसभा सीटों पर आज शाम 6 बजे संपन्न हुई है। तीन सीटों पर शाम 6 बजे तक 71.03 फीसदी मतदान हुआ है।

राजनांदगांव में शाम 5 बजे तक इतना मतदान

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में पांच बजे तक 72.13 फीसदी वोटिंग हुई है। आज शाम पांच बजे तक सबसे अधिक वोटिंग नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 75 प्रतिशत हुई है। पांच 5 बजे तक सबसे कम वोटिंग पंडरिया विधानसभा में 68.30 फीसदी हुई है।

दोपहर 3 बजे तक 63.92 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 63.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर – 60.15 प्रतिशत, महासमुंद – 52.06 प्रतिशत, राजनांदगांव – 47.82 प्रतिशत। ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान कांकेर में हुआ है। हालांकि वोटिंग परिक्रिया जारी है।

दोपहर 1 बजे तक 53.09 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर – 60.15 प्रतिशत, महासमुंद – 52.06 प्रतिशत, राजनांदगांव – 47.82 प्रतिशत। ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान कांकेर में हुआ है। हालांकि वोटिंग परिक्रिया जारी है।

सुबह 11 बजे तक 35.47 फीसदी मतदान

आज दूसरे फेज की वोटिंग जारी है। तीन सीटों पर सुबह 11 बजे तक 35.47 फीसदी मतदान हुआ है। कांकेर – 39.37, महासमुंद- 34.43, राजनांदगांव – 32.99 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान अभी कांकेर में हुआ है।

सुबह 9 बजे तक इतने पड़े वोट

छत्तीसगढ़ में आज दूसरे फेज की वोटिंग तीन लोकसभा सीटों पर जारी है। तीन सीटों पर सुबह नौ बजे तक 15.42 फीसदी मतदान हुआ है। कांकेर में 17.52%, राजनांदगांव- 14.59%, महासमुंद- 14.33% मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान अभी कांकेर में हुआ है। हालांकि वोटिंग परिक्रिया जारी है।


Advertisement