रायपुर। बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना के पुतकेल के जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर आईडी ब्लास्ट किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED में ब्लास्ट हो गया। जिसमें दो जवानों को चोट आई है, जिससे वह घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया […]
रायपुर। बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना के पुतकेल के जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर आईडी ब्लास्ट किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED में ब्लास्ट हो गया। जिसमें दो जवानों को चोट आई है, जिससे वह घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह घटना के समय हुई। मिली जानकारी के मुताबिक पुतकेल कैंप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 229 और कोबरा की ज्वाइंट फोर्स एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के लिए अपने कैंप से निकली थी। साल 2025 शुरू होते ही बस्तर संभाग के अलग अलग नक्सल प्रभावित जिलों में आईईडी ब्लास्ट की घटनाएं सामने आ रही है. सोमवार को सुकमा में एक 10 साल की बच्ची खेलते खेलते आईईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई.
इससे पहले बीते शनिवार को बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे जवान गंभीर घायल हो गया. एयर एंबुलेंस से जवान को रायपुर इलाज के लिए भेजा गया. यह कोई पहली घटना नहीं है जिसमें आईडी ब्लास्ट हुआ है। इससे पहले भी कई बार ब्लास्ट किया गया। यह 6वीं बार नक्सलियों द्वारा आईडी ब्लास्ट किया गया था। इससे पहले भी कई बार आईडी ब्लास्ट किया गया। 1 जनवरी को भी नक्सलियों ने कई जगहों पर आईडी बम लगाए थे। जिसमें से जवानों ने 8 आईडी बम बरामद किए थे।
6 जनवरी को नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट की घटना में एक गाड़ी को उड़ा दिया था। जिसमें 9 जवान घायल हो गए थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी बाकी 8 जवान घायल हुए थे। 7 जनवरी को जवानों ने सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए 10 किलोग्राम का आईडी बम बरामद किया था। 9 जवरी को सुरक्षा बल ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को बरामद किया था। 11 जनवरी को नारायणपुर जिले से जवानों ने 4 आईडी बम बरामद किए। 12 जनवरी को हुए आईडी ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए थे।