Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Baloda Bazar : बलौदाबाजार में हिंसा के बाद सीएम साय का बड़ा एक्शन, हटाए गए कलेक्टर और एसपी, अब इन्हें मिली कमान

Baloda Bazar : बलौदाबाजार में हिंसा के बाद सीएम साय का बड़ा एक्शन, हटाए गए कलेक्टर और एसपी, अब इन्हें मिली कमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार देर रात साय सरकार ने निर्देश जारी करते हुए बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर और एसपी को पद से हटा दिया है। इनके जगह पर 2011 बीच के IAS दीपक सोनी को कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं 2012 बैच के […]

Advertisement
बलौदाबाजार में हिंसा के बाद सीएम साय का बड़ा एक्शन
  • June 12, 2024 1:33 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार देर रात साय सरकार ने निर्देश जारी करते हुए बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर और एसपी को पद से हटा दिया है। इनके जगह पर 2011 बीच के IAS दीपक सोनी को कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं 2012 बैच के IAS विजय अग्रवाल को SP के रूप में नियुक्त किया गया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

बता दें कि बीते दिन छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के आंदोलन ने हिंसा को बढ़ाया। जिसके बाद आंदोलकारियों ने आंदोलन के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान आंदोलकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में तोड़फोड़ साथ -साथ आगजनी जैसे घटनाओं को अंजाम दिया था। इस पर अब प्रदेश की साय सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार की देर रात प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी करते हुए बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर और एसपी को ससपेंड कर दिया है। इनके जगह पर 2011 बीच के IAS दीपक सोनी को कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है। वहीं 2012 बैच के IAS विजय अग्रवाल को SP नियुक्त किया गया है।

योगेश पटेल बने अंबिकापुर के SP

इसके साथ ही गृह विभाग की तरफ से बलौदाबाजार के SP सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 2012 बैच के IAS विजय अग्रवाल SP अंबिकापुर को अस्थाई रूप से आगामी निर्देश तक SP बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही 2018 बैच IAS योगेश पटेल को अंबिकापुर का SP बनाया गया है।


Advertisement