Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 53.09 फीसदी मतदान, कांकेर में बंपर वोटिंग

CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 53.09 फीसदी मतदान, कांकेर में बंपर वोटिंग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज दूसरे फेज की वोटिंग तीन लोकसभा सीटों पर जारी है। तीन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर – 60.15 प्रतिशत, महासमुंद – 52.06 प्रतिशत, राजनांदगांव – 47.82 प्रतिशत। (CG Lok Sabha Election 2024) ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान कांकेर में हुआ है। हालांकि […]

Advertisement
Lok Sabha Election 2024
  • April 26, 2024 2:01 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज दूसरे फेज की वोटिंग तीन लोकसभा सीटों पर जारी है। तीन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर – 60.15 प्रतिशत, महासमुंद – 52.06 प्रतिशत, राजनांदगांव – 47.82 प्रतिशत। (CG Lok Sabha Election 2024) ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान कांकेर में हुआ है। हालांकि वोटिंग परिक्रिया जारी है।

सुबह 11 बजे तक 35.47 फीसदी मतदान

आज दूसरे फेज की वोटिंग जारी है। तीन सीटों पर सुबह 11 बजे तक 35.47 फीसदी मतदान हुआ है। कांकेर – 39.37, महासमुंद- 34.43, राजनांदगांव – 32.99 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान अभी कांकेर में हुआ है।

सुबह 9 बजे 15.42 फीसदी मतदान

तीन सीटों पर सुबह नौ बजे तक 15.42 फीसदी मतदान हुआ है। कांकेर में 17.52%, राजनांदगांव- 14.59%, महासमुंद- 14.33% मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान अभी कांकेर में हुआ है।

शाम 6.00 बजे तक होगी वोटिंग

आज प्रदेश के तीन सीटों पर वोटिंग जारी है। सीटों में महासुमंद, राजनांदगांव और कांकेर में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6.00 बजे तक होगी. आज कुल 47 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता कर रही है। वहीं राजनादगांव में – 2330, कांकेर में – 2090 और महासमुंद में – 2147 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी है।


Advertisement