रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी सामने आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर शुक्रवार की सुबह 22 माओवादियों ने जवानों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी माओवादियों पर 40 लाख रुपये का इनाम था। इसमें शामिल एक माओवादी दंपती पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी सामने आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर शुक्रवार की सुबह 22 माओवादियों ने जवानों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी माओवादियों पर 40 लाख रुपये का इनाम था। इसमें शामिल एक माओवादी दंपती पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
वहीं 2 माओवादियों के सिर पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा में सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह और एसपी किरण चव्हाण के सामने 22 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है। प्रदेश सरकार माओवादियों से हथियार छोड़कर वापस मुख्यधारा में जुड़ने की अपील कर रही है। सरकार ने माओवादियों को हथियारों के साथ सरेंडर करने पर बड़ा इनाम देने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक 22 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 40 लाख रुपए तक का इनाम घोषित था। इनमें एक नक्सली दंपत्ति के सिर पर 8-8 लाख यानी 16 लाख का इनाम था।
समाचार एजेंसी ने भी नक्सलियों के सरेंडर का वीडियो शेयर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 9 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुकमा ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन में सुकमा के अलावा जगदलपुर के डीआईजी ऑफिस समेत कई सीआरपीएफ बटालियनों ने भाग लिया था। पुलिस का यह ऑपरेशन सफल रहा। 22 नक्सलियों ने नक्सलवाद को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है।
22 नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी नक्सलियों को कौशल विकास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का फायदा भी दिया जाएगा। आत्म समर्पण नीति के तहत नक्सलियों को फायदा मिलेगा। यह सभी नक्सली अलग-अलग गैंग से संबंधित हैं।