                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। कई लोग सोते टाइम या ऑफिस टाइमिंग में अपना फोन साइलेंट रखते हैं। जिसके कारण कई जरूरी कॉल मिस हो जाती है। कई बार फोन साइलेंट पर रखना लड़ाई का कारण बन जाता है। ऐसे में अगर चाहते हैं कि आपकी लड़ाई न हो तो इसके लिए तुरंत अपने फोन की सेटिंग चेंज कर लें। इस सेटिंग को करने के बाद आपकी कोई भी जरूरी कॉल मिस नहीं होगी।
सेटिंग के बाद मिस नहीं होगी कॉल
इस सेटिंग के बाद आप किसी से भी कॉल पर बात कर सकते हैं। इसके लिए बस फोन में सेव्ड कॉन्टैक्ट नंबर पर कुछ सेटिंग करनी होगी। इसके बाद फोन साइलेंट मोड पर होने के बाद भी जरूरी कॉल्स पर आपका फोन बजेगा। आपकी इमरजेंसी कॉल कभी भी मिस न हो, इसके लिए आप उनके नंबर पर इमरजेंसी बायपास सेटिंग कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इमरजेंसी बायपास सेटिंग क्या होती है, इसे फोन में लगाया जा सकेगा? इसकी पूरी जानकारी आज हम आपको देंगे।
इस तरह करें फीचर को इनेबल
आपको यह सेटिंग केवल ऐपल के आईफोन में मिलेगी। अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आप इस फीचर का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो आपको थर्ड पार्टी ऐप्लीकशन इंस्टॉल करनी होगी। इमरजेंसी बायपास की सेटिंग के लिए अपने फोन में सेव्ड कॉन्टेक्ट पर जाना होगा। कॉन्टैक्ट लिस्ट में एडिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। एडिट के ऑप्शन पर जाने के बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना होगा। यहां पर रिंग टोन के ऑप्शन क्लिक करना होगा।
सिलेक्टेड नबंर पर बजेगी रिंगटॉन
इसके बाद इमरजेंसी बायपास के ऑप्शन पर जाना होगा। ये ऑटोमैटिकली डिसेबल होता है इसे आपको टर्न ऑन करना होगा। डन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस सेटिंग के बाद आपका फोन साइलेंट मोड पर होने के बाद भी सिलेक्टेड नंबर की कॉल आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल केवल आईफोन वाले ही कर सकते हैं।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। फोन की दीवानगी लोगों के सिर पर ऐसे चढ़ चुकी है कि लोगों को कुछ महीने पहले खरीदा हुआ फोन भी पुराने लगने लगता है। इसका कारण यह है कि कंपनियां लोगों के लिए एडवांस फीचर्स वाले नए-नए फोन लॉन्च कर रही हैं। न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में स्मार्टफोन्स की धूम मची हुई है।
 आंकड़ा 1.75 लाख करोड़
2024-2025 के शुरुआती 11 महीनों में ही इंडिया से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट का आंकड़ा 1.75 लाख करोड़ (लगभग 21 अरब डॉलर) के पार पहुंच गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जो अनुमान लगाया था, ये आंकड़ा उससे कहीं ज्यादा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनुमान लगाया था कि एक्सपोर्ट का आंकड़ा 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। वहीं केवल 11 महीने में ही आंकड़ा 21 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।
पिछले साल से ज्यादा का आंकड़ा
इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के मुताबिक, ये आंकड़ा पिछले साल के शुरुआती 11 महीने की तुलना में 54 फीसदी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से निर्यात होने वाले डिवाइस में ऐपल का सबसे अहम योगदान है। ऐपल वेंडर्स द्वारा केंद्र और राज्य सरकार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ऐपल का निर्यात 1.25 लाख करोड़ पहुंच चुका है। इस दौरान निर्यात में आईफोन का योगदान 70 फीसदी रहा। इससे एक बात साफ है कि न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी ऐपल का क्रेज बहुत ज्यादा है।
यूर्जस के मुताबिक डिवाइस तैयार
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ऐपल अपने यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर डिवाइस तैयार करता है जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूरोप और अमेरिका, ये दो ऐसे देश हैं जहां इस वक्त भारत से सबसे ज्यादा फोन निर्यात होते है। ऐसी संभावना है कि भारत से निर्यात होने वाले 50 से 55 फीसदी फोन अमेरिका जाते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा निर्यात होने वाले फोन में आईफोन हैं।
इन कंपनियों की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी
अनुमान है कि कुल निर्यात में ऐपल वेंडर्स फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन जैसी कंपनियां 70 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती हैं। बाकी का निर्यात सैमसंग के अतिरिक्त भारतीय ब्रैंड्स मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट कर रहे हैं।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। OPPO ने अपना नया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन OPPO Find N5 लॉन्‍च कर दिया है। कई दिनों से यह फोन चर्चा में है। फोन में 8.12 इंच की फोल्‍डेबल स्‍क्रीन है जो 2K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले देती है। डिस्‍प्‍ले में 2100 निट्स की पीक ब्राइटनैस है। इसके अतिरिक्त 6.62 इंच की एक बाहरी स्‍क्रीन इस फोन में मिलेगी।
दो रंगों में बिक रहे फोन
इस स्क्रीन का इस्‍तेमाल तब किया जा सकता है, जब आप फोन को अनफोल्‍ड नहीं करना चाहते। OPPO Find N5 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी थिकनेस है। अनफोल्‍ड होने पर यह सिर्फ 4.21mm पतला होता है। फोल्‍ड करने पर इसकी मोटाई 8.93mm होती है। इसे दो वर्जन- ग्‍लास और लेदर में लगाया है। इनका वजन 229 ग्राम और 239 ग्राम है। OPPO Find N5 स्‍मार्टफोन को ग्‍लोबल मार्केट्स में मिस्‍टी वाइट और कॉस्मिक ब्‍लैक कलर्स में मौजूद है। चीन में यह फोन डस्‍क पर्पल कलर में लेदर बैक के साथ आता है।
ऐसी है डिजाइन
ग्‍लोबल मार्केट्स में इसकी शुरुआती कीमत 1867 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 1 लाख 61 हजार रुपये है। इसे 28 फरवरी से रोलआउट किया जाएगा। चीन में 8,999 युआन यानी लगभग 1 लाख 7 हजार रुपये से मिलना शुरू होगा। फोन को 12 जीबी, 16 जीबी रैम से पैक किया गया है। म‍ैक्सिमम स्‍टोरेज 1 टीबी है। चीन में फोन की सेल 26 फरवरी से शुरू हो जाएगी। OPPO Find N5 की सबसे अहम खूबी इसका डिजाइन और थिकनेस है।
दिल को छू जाएगा ये फोल्डेड फोन
आमतौर पर फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स थिक होते हैं, लेकिन Find N5 अनफोल्‍ड होने पर केवल 4.21mm रह जाता है। फोल्‍ड होने पर इसकी मोटाई 8.93mm होती है, जो इसे दुनिया का सबसे स्लिम फोल्‍ड फोन बनाता है। इसका इंटरनल डिस्‍प्‍ले अनफोल्‍ड होने पर 8.12 इंच हो जाता है। उसमें 2480 x 2248 पिक्‍सल रेजॉलूशन मिलता है। वह FHD+ रेजॉलूशन का विकल्प भी इसमें मिलता है। दोनों डिस्‍प्‍ले में ग्‍लास प्रोटेक्‍श मिलता है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। एपल का iPhone 16 फ्लिपकार्ट पर अपनी अब तक की सबसे बेहतर डील लेकर आ गया है। फ्लिपकार्ट पर आइफोन अपनी सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। वैलेंटाइन डे सेल के दौरान, ग्राहक कई फोन्स पर शानदार डील्स पा सकते हैं। iPhone 16 Plus की डील उनमें से एक है।
आइफोन कम कीमत पर उपलब्ध
इंडिया में iPhone 16 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल इस कीमत को 74,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। अगर आप वास्तव में एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट और 48MP फ्यूजन कैमरा वाला लेटेस्ट iPhone खरीदने के इच्छा रखते हैं, तो आइए जानते हैं इस पूरी डील के बारे में। सेल के दौरान iPhone 16 Plus फ्लिपकार्ट पर लगभग 11,000 रुपये की छूट के साथ 78,999 रुपये में मिल रहा है। ग्राहक अपने बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आइफोन पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे कुल कीमत 74,000 रुपये से कम हो जाएगी।
नो कास्ट ईएमआई पर मौजूद
अगर आपके पास कोई पुराना डिवाइस है जिसे आप iPhone 16 Plus के बदले एक्सचेंज करना चाहते है तो आप एडिशनल 7,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि, ये ऑफर चुनिंदा मॉडल्स पर ही उपलब्ध होंगे। साथ ही मैक्जिमम एक्सचेंज डिस्काउंट पाने के लिए पुराने फोन का अच्छे कंडीशन में भी होना जरूरी है। iPhone 16 Plus खरीदार अपने ICICI, SBI, एक्सिस या HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 12,333 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI पा सकते हैं।
प्लैबैक का भी ऑफर मिलेगा
आपको बता दें कि ये ऑफर्स 128GB स्टोरेज के लिए है। ये डिवाइस 6.7-इंच सुपर रेटिना XDR OLED पैनल के साथ मिलता है। ये फोन A18 प्रोसेसर पर चलता है और iOS 18.3 अपडेट के साथ उपलब्ध सभी ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है। ये डिवाइस IP68-सर्टिफाइड है और इसमें एल्युमिनियम फ्रेम है। एपल के मुताबिक, डिवाइस 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक भी ऑफर करता है।
कैमरा कंट्रोल डिवाइस फीचर
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 12MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 48MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। डिवाइस 12MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। कैमरा कंट्रोल्स डिवाइस के साइड का भी फीचर है, जिससे फोटोग्राफी बहुत आसान हो जाता है।]]></content:encoded>