Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार यानी 24 फरवरी को दिनभर धूप खिली रही। ऐसे में बाकी दिनों की अपेक्षा गर्मी थोड़ी कम महसूस हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट दर्ज हुई। वहीं न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम पारा 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में […]

Advertisement
Weather will change in Chhattisgarh
  • February 25, 2024 11:46 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार यानी 24 फरवरी को दिनभर धूप खिली रही। ऐसे में बाकी दिनों की अपेक्षा गर्मी थोड़ी कम महसूस हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट दर्ज हुई। वहीं न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम पारा 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती का दौर एक बार फिर से देखा जा रहा है। जिसका असर छत्तीसगढ़ के शहर और आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है। इस वजह से मौसम में बदलाव होते हुए भी देखा गया है। वहीं शनिवार को शहर के अधिकतम पारा में गिरावट दर्ज हुई साथ ही न्यूनतम पारा में भी 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई। रात में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास भी हुआ। IMD ने न्यूनतम पारा में गिरावट होने का अनुमान लगाया है।

शनिवार को मौसम रहा साफ़

शनिवार की शुरुआत प्रदेश में बादल छाने के साथ हुई। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का दौर देखा गया। प्रदेश भर में सुबह करीब 10 बजे के बाद अच्छी धूप निकली ऐसे में आकाश बिलकुल साफ रहा। दिन का तापमान अन्य दिनों की तरह ही देखा गया। गुरुवार को सुबह के समय अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों को ठंड का कम अहसास हुआ। शनिवार को अधिकतम पारा में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। वहीं न्यूनतम पारा में 1 डिग्री का उछाल देखा गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा व न्यूनतम पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञानी के अनुसार…

मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पूर्व और उत्तर में मौजूद है। इसके प्रभाव से प्रदेश भर में 25 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट की सम्भावना अधिक है। ऐसे में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले में बारिश हो सकती है।


Advertisement