Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़ में मौसम का प्रकोप, तेज आंधी बारिश के बीच 3 लोगों की मौत, कई मवेशियों की गई जान

छत्तीसगढ़ में मौसम का प्रकोप, तेज आंधी बारिश के बीच 3 लोगों की मौत, कई मवेशियों की गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली की चमक हुई। आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के 3 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश की […]

Advertisement
Weather havoc in Chhattisgarh
  • May 22, 2025 12:11 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 hours ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली की चमक हुई। आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के 3 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश की चेतावनी दी है। तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में सुबह के समय में अचानक तेज हवा-बारिश के बीच बादलों की गरजने लगे।

सबसे अधिकतम तापमान

इन तीनों जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही सरगुजा जिले के कई हिस्सों में भी वर्षा होने की संभावना है। सरगुजा संभाग में मौसम विभाग ने 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 24 घंटों के बाद उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है। मौसम में गिरावट के साथ ही लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। बीते दिन प्रदेश में सबसे कम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान दुर्ग का रहा। दुर्ग का तापमान 24.2°C दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। अगर प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान राजधानी रायपुर का रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4°C रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में हुई बारिश

दुर्ग में 2 मिमी, सन्ना में 1 मिमी,मनोरा में 2 मिमी,भोपालपटनम में 1 मिमी, कुकरेल में 1 मिमी और मर्री बंगला देवरी में 1 मिमी की वर्षा रिकॉर्ड की गई। बीते दिन बुधवार को बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में पिता और बेटा शामिल थे। वहीं कई मवेशियों की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। राजधानी समेत रायपुर जिले के कई हिस्सों में भी आज तेज रफ्तार हवा के साथ बारिश होने की शंका है।


Advertisement