Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Chhattisgarh Weather: दिवाली से पहले शरू होगी कड़ाके की ठंढ, मैदानी हिस्सों में नीचे गिरा तापमान

Chhattisgarh Weather: दिवाली से पहले शरू होगी कड़ाके की ठंढ, मैदानी हिस्सों में नीचे गिरा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही हवा में नमी भी देखने को मिल रही है। इस कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा लगना भी शुरू […]

Advertisement
Severe cold will start
  • November 1, 2023 10:53 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही हवा में नमी भी देखने को मिल रही है। इस कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा लगना भी शुरू हो गया है। वहीं दिन के पारा में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

नारायणपुर सबसे ठंढ रहा

आपको बता दें कि मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक ठंढ नारायणपुर जिला में दर्ज किया गया। वहीं यहां का न्यूनतम तापमान लगातार 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इस कारण मैदानी इलाकों में ठंढ बढ़ने लगी है। मौसम विभग ने बताया है कि आने वाले दो से तीन दिनों में ठंढ थोड़ी कम होगी। वहीं दुर्ग जिले में न्यूनतम पारा 17 डिग्री और राजनांदगाव में न्यूनतम पारा 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं इन जिलों का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया है।

मैदानी इलाकों का तापमान नीचे

राज्य के कुछ जिलों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में ठंढ बढ़ गई है। खास कर मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को अधिक ठंढ का अहसास हो रहा है। वहीं राज्य के न्यूनतम पारा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। IMD के मुताबिक बताया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम पारा में कोई खास बदलाव होने की अनुमान नहीं है। लेकिन नवंबर की शुरुआत होने से ठंढ बढ़ने की चांसेस अधिक है।


Advertisement