रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है, जिसके लगातार जारी रहने के आसार हैं। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। बदला मौसम का मिजाज मौसम का मिजाज बदल रहा है। बता दें, अधिकतम तापमान में 1 […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है, जिसके लगातार जारी रहने के आसार हैं। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
मौसम का मिजाज बदल रहा है। बता दें, अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होना संभावित है, जबकि इससे पूर्व उत्तर की ओर से नमीयुक्त और गर्म हवाएं आ रही थीं, इसकी वजह से राजधानी सहित प्रदेशभर में ठंड में गिरावट देखने को मिल रही थी। इसी बीच शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके अलावा राजधानी में प्रात: काल में कोहरा रहने के बाद दिनभर मौसम साफ रहने के संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास सा हुआ। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 31.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर बलरामपुर में देखने को मिला।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिकतम तापमान इस वर्ष पिछले 30 वर्षों की तुलना में सामान्य औसत से 9 डिग्री तक अधिक चल रहा है। इस मामले में राजनांदगांव सबसे आगे हैं, क्योंकि यहां नौ डिग्री का अंतर है। वहीं, जगदलपुर और बिलासपुर में 3 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर व रायपुर में यह अंतर 2 डिग्री सेल्सियस, जबकि जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक चल रहा है।
वैसे तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान पिछले 30 वर्षों की तुलना में ज्यादा है, लेकिन अंबिकापुर ही एकमात्र ऐसा शहर है, जहां न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री तक कम है। इसके अलावा जगदलपुर में पारा 5 डिग्री, राजनांदगांव व रायपुर में 4 डिग्री, दुर्ग में 3 डिग्री, बिलासपुर में 2 डिग्री और पेंड्रा रोड में यह औसत से एक डिग्री तक ज्यादा है।