Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में होगा भारी उलटफेर, अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में होगा भारी उलटफेर, अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

रायपुर। प्रदेश में छाए घने बादलों ने आमजन की दिक्कतें बढ़ा दी है। लेकिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। बता दें, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक हो गया है। आज से दिशा बदलने और उत्तर की ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 3 दिनों के […]

Advertisement
  • January 11, 2024 9:57 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। प्रदेश में छाए घने बादलों ने आमजन की दिक्कतें बढ़ा दी है। लेकिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। बता दें, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक हो गया है। आज से दिशा बदलने और उत्तर की ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 3 दिनों के भीतर शुष्क हवा के असर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम भी हो सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विशेषज्ञ HP चंद्रा की मानें तो छाए बादलों ने ठंड को पूरी तरह रोके रखा है, जिसकी वजह से रात के साथ दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रायपुर समेत पूरे राज्य में न्यूनतम पारा 3 से 6 डिग्री तक ऊपर रहा। बादलों की वजह से सुबह के समय विजबिलटी कम रही। अगले 24 घंटे में राज्य में मौसम बदलने की आशंका है। अभी तक दक्षिण-पूर्वी हवा के प्रभाव से राज्य में मौसम बदला हुआ था। अब उत्तर की शुष्क हवा सीधे अन्दर आएगी।

मौसम का मिजाज बदल रहा

मौसम केंद्र की मानें तो पिछले 24 घंटो में रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री अधिक 18.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 21.4 न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन 24 घंटे के अन्दर नापमान में परिवर्तन देखा जा सकता है। वहीं अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 24.1 न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.1 न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.0 न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया है।


Advertisement