Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Chhattisgarh Weather: कई जिलों में होगी बारिश, 24 से 26 फरवरी को इन संभागों में बदलेगा मौसम

Chhattisgarh Weather: कई जिलों में होगी बारिश, 24 से 26 फरवरी को इन संभागों में बदलेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलने के मूड में है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का आसार है। IMD के मुताबिक 24 से 26 फरवरी तक प्रदेश के कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। आज शुक्रवार को मौसम साफ़ […]

Advertisement
weather will change in these divisions from 24 to 26 February
  • February 23, 2024 11:27 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलने के मूड में है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का आसार है। IMD के मुताबिक 24 से 26 फरवरी तक प्रदेश के कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। आज शुक्रवार को मौसम साफ़ रह सकता है। लेकिन आगामी दिनों में मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जा सकता है।

24-26 फरवरी को होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर में स्थित है। जिस वजह से प्रदेश का मौसम बदलते हुए देखा जाएगा।
इस वजह से मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि आगामी 24 – 26 फरवरी तक प्रदेश में हल्की से तेज बारिश का दौर देखा जा सकता है। 24 से 25 फरवरी के बीच राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश होने की आशंका है।

न्यूनतम पारे में होगी गिरावट

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बारिश के कारण गिरावट दर्ज हो सकती है। बता दें कि राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान लुढ़केगा। जिस कारण लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होगा। वहीं इसके बाद फिर से न्यूनतम पारा बढ़ जाएगी।

आज का मौसम

आज राजधानी रायपुर का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, तो न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड होगा। वहीं आज का मौसम साफ़ रहेगा, आज बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।


Advertisement