Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Chhattisgarh Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में होगा बदलाव, जल्द पड़ेगी भीषण गर्मी

Chhattisgarh Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में होगा बदलाव, जल्द पड़ेगी भीषण गर्मी

रायपुर। देश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बात अगर छत्तीसगढ़ की करें तो अब यहां का मौसम बदल रहा है। प्रदेश में तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए अनुमान लगाया गया है की मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय […]

Advertisement
there will be severe heat soon
  • February 21, 2024 12:38 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। देश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बात अगर छत्तीसगढ़ की करें तो अब यहां का मौसम बदल रहा है। प्रदेश में तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए अनुमान लगाया गया है की मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आगामी दो दिनों के मौसम में कोई बदलाव होने का आसार नहीं है।

आज खिली रहेगी तेज धूप

प्रदेश भर के न्यूनतम पारा में ख़ास कर मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का आसार है। वहीं आज यानी बुधवार को मौसम साफ़ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी, मौसम विभाग ने मौसम बदलाव को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं की है। प्रदेश के तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। जिस कारण लोगों को गर्मी का एहसास भी जमकर हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकती है बारिश

राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में पारा 34 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। इस कारण राज्य में गर्मी का सितम शुरू है। तेज धूप से आमजन अभी से ही परेशान दिख रहे हैं। हालांकि कहीं-कहीं नमीयुक्त हवा चल रही है, जिस वजह से गर्मी से थोड़ी राहत लोगों को मिल रहा है। दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश होने की आशंका बन रही है।

जानें कहां कितना तापमान

राज्य में सबसे अधिक तापमान महासमुंद में 34.5 डिग्री दर्ज हुआ। दूसरी तरफ सबसे कम पारा नारायणपुर में 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में आज बुधवार को सुबह के समय धुंध देखा गया। लेकिन कुछ समय बाद मौसम साफ़ हो गया। आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


Advertisement