Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब जल्द सताएगी सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब जल्द सताएगी सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादल की वजह से राजधानी रायपुर में दिखाई दिया जहां रात का तापमान सामान्य से दो से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जा रहा है। हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण 2 दिन में मौसम में बदलाव की उम्मीद है। वहीं सुबह के वक्त […]

Advertisement
  • January 9, 2024 11:30 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादल की वजह से राजधानी रायपुर में दिखाई दिया जहां रात का तापमान सामान्य से दो से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जा रहा है। हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण 2 दिन में मौसम में बदलाव की उम्मीद है। वहीं सुबह के वक्त छाने वाली धुंध काफी देर कर अपना असर दिखा रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम थोड़ा बदलने की उम्मीद बन रही है। अभी सुबह के वक्त बाहरी इलाकों में ही अधिक ठंड महसूस हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादल ठंडकता का अहसास करा रहे है। बादलों के कारण से दिन-रात दोनों का तापमान में गिरावट दर्ज की जारी है।

नरायणपुर रहा सबसे ठंडा

छाए बादलों के कारण बीते मंगलवार को मौसम शुष्क रहने और उत्तर तथा मध्य छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री जगदलपुर का रिकार्ड किया गया है। रायपुर में रात का तापमान 16.6 तथा दिन का 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Advertisement