रायपुर। प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि […]
रायपुर। प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘महतारी वंदन योजना’ को लागू कर दिया गया है।
इस दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा देश के यशस्वी PM नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को महतारी वंदन योजना को लागू करने के दौरान कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय लिया गया है और राज्य भर में इसे लागू किया गया है।
प्रदेश की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रति माह यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में जाएगी। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की निवासी विवाहित महिलाएं जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें दिया जाएगा।
वहीं, विवाहित महिला के साथ-साथ परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिस बैठक में लिए गए अन्य फैसलों का भी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वागत किया है।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर साल 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।