Advertisement

शनिवार के दिन करें ये उपाय, शनि दोष में आएगी कमी

रायपुर। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की खास पूजा की जाती है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही लोग शनिवार के दिन व्रत भी […]

Advertisement
remedies on Saturday
  • March 1, 2025 2:47 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 hours ago

रायपुर। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की खास पूजा की जाती है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही लोग शनिवार के दिन व्रत भी रखते है ताकि परेशानियों से छुटकारा पा सके। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि चाहते हैं, तो शनिवार के दिन ये 5 खास उपाय जरूर करें। आइए जानते है वो 5 उपाय

पत्तों से माला बनाए

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के 11 पत्तों को इकट्ठा करके एक माला बनानी चाहिए। इस माला को शनि देव के मंदिर में चढ़ानी चाहिए। साथ ही उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करना। इस मंत्र का जाप करने से साढेसाती से निजात मिलता है।

धागे को पेड़ पर लपेटे

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर कच्चे सूत का धागा लपेटना चाहिए। कच्चे सूत के धागे को 7 बार पीपल के पेड़ पर लपेटना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और वह आपके जीवन की सारी परेशानियों को दूर करते है और जीवन में सुधार लाते हैं।

काली चीजें अर्पित करें

शनिवार के दिन भगवान शनि को काला चने, काला कपड़ा और काली उड़द अर्पित करने चाहिए। साथ ही किसी गरीब और जरूरतमंद को दान करना चाहिए। यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मकता दूर चली जाती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनिवार के दिन शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। शाम के समय शनि देव की प्रतिमा के आगे तेल का दीपक जलाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शनि देव प्रसन्न होकर घर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। दीपक जलाने से शनि दोष में भी कमी आती है।

गुन और चने का भोग रखें

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे गुड़ और चने का भोग रखें। इस भोग को आप कौवों, कुत्तों या गरीबों में बांट सकते हैं। ऐसा करने से भाग्य चमकता है। करियर में आई सारी अड़चने दूर हो जाती है। और इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।


Advertisement