Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • किसानों के लिए जरूरी खबर, धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

किसानों के लिए जरूरी खबर, धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

रायपुर। राज्य के सभी किसानों के लिए जरूरी खबर है। उन्हें अब धान बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे 31 जनवरी तक धान बेच सकते हैं। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी जारी है, जो इस महीने के अंत तक जारी रहेगी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3 हजार एक […]

Advertisement
  • January 13, 2024 3:40 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। राज्य के सभी किसानों के लिए जरूरी खबर है। उन्हें अब धान बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे 31 जनवरी तक धान बेच सकते हैं। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी जारी है, जो इस महीने के अंत तक जारी रहेगी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3 हजार एक सौ रुपए की दर से खरीदी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में 2023-24 के लिए 1 नवंबर 2023 से धान खरीदी जारी है। प्रदेश में अब तक 103.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी एम.एस.पी पर हो चुकी है। इसके लिए किसानों को अब तक 22, 468 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, अब तक 63.157 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

मार्कफेड के महाप्रबंधक ने दी जानकारी

मार्कफेड के महाप्रबंधक ने जानकारी दी की राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 19 लाख 87 हजार 331 किसानों से 103 लाख 63 हजार 489 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके बदले में किसानों को 22,468 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 86 लाख 62 हजार 842 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए DO जारी किया गया है। वहीं, 63 लाख 15 हजार 722 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका।

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी

राज्य में किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान के हिसाब के खरीदी की जा रही, जिसके लिए 3100 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है। ऐसे में धान उपार्जन के एवज में किसानों को (Minimum support price) न्यूनतम समर्थन मूल्य लगभग 40 हजार करोड़ का भुगतान होगा।

विष्णु देव साय ने बढ़ाया MSP

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने मोदी गारंटी में एम.एस.पी बढ़ाने का वादा किया था, जिसको सरकार बनते ही पूरा किया गया। राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनते ही किसानों को बड़ी राहत दी गई है। इसके तहत राज्य में प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपए क्विंटल की दर से खरीदी शुरू कर दी गई है। अब तक राज्य में MSP यानि किसानों से समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी जा रही थी.


Advertisement