पीएमएलए के तहत की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से संबंधित कई ठिकानों पर रेड की है। यह रेड मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की जा रही है। भिलाई में चैतन्य बघेल के ठिकानों के साथ-साथ राज्य में कई अन्य व्यक्तियों से जुड़े ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रेड की गई। बताया गया है कि केंद्रीय एजेंसी ने भूपेश बघेल के घर सुबह-सुबह छापेमारी की कार्रवाई की है।
भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
भूपेश बघेल के दफ्तर की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा गया है, ‘सात सालों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह छापेमारी की। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।’ईडी दावा कर चुकी है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से राज्य के खजाने को भारी क्षति हुई है।
आय में 2100 करोड़ का घोटाला
वहीं शराब सिंडिकेट ने कथित तौर पर अपराध की आय के रूप में 2,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है। इसी मामले में राज्य सरकार के अधिकारियों और व्यापारियों समेत कई व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मामले को लेकर ED, ACB ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही है।
सिंडिकेट के जरिए किया घोटाला
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हत्या और आगजनी की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है. कांग्रेस नेता सुबह से ही बाजार बंद कराने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज खुद बाजार पहुंचकर व्यापारियों से अपील कर रहे हैं. वहीं, जहां घटना हुई यानी कवर्धा में बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
युवकों की मौत के बाद सियासी उबाल
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिछले 5 दिनों में तीन लोगों की मौत के बाद राजनीति गरमा गई है. यह राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा का गृह जिला है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस का आरोप है कि गृह मंत्री विजय शर्मा अपने ही जिले में कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं. कवर्धा जिले के लोहारीडीह में दिनदहाड़े युवक शिवप्रसाद उर्फ ​​कचरू की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है. इसके बाद उस घटना से नाराज लोगों ने गांव के ही रघुनाथ साहू पर कचरू की हत्या का आरोप लगाया.
कांग्रेस की तरफ से कार्रवाई की मांग
कांग्रेस इस पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाई चाहती है, कांग्रेस का आरोप है कि किसी भी आईपीएस या अधिकारी को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा. गृह मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इस पूरी घटना के बाद विष्णु देव सरकार और विजय शर्मा ने एक आईपीएस विकास शर्मा को सस्पेंड कर दिया. इसके अलावा थाने के पूरे स्टाफ को अटैच कर दिया गया है और जिले के एसपी और कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है. कांग्रेस का आरोप है कि तबादलों से काम नहीं चलेगा और उचित कार्रवाई की जरूरत है.
रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जांजगीर-चांपा जिले के कांग्रेस नेता ने अपने परिवार वालों के साथ आत्महत्या कर ली है. कांग्रेस नेता ने पत्नी एवं दो बेटों के साथ विषैला पदार्थ यानी जहर खाकर अपनी जान गंवा दी है. इस घटना में बड़े बेटे की मौके पर जान चली गई. जबकि कांग्रेस नेता, उनकी पत्नी और छोटे बेटे की स्थिति नाजुक होने से उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां आज रविवार (1 सितंबर) की सुबह तीनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
इलाके में फैली सनसनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वहीं मृतकों की पहचान कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66 वर्ष ), उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55 वर्ष ), बड़ा बेटा नीरज यादव (28 वर्ष ) और छोटा बेटा सूरज यादव (25 वर्ष ) के तौर पर हुई है. खबर है कि 30 अगस्त को इन सभी ने एक साथ जहर खाया था.
इस कारण से खाई जहर
आशंका है कि पूरा परिवार कर्ज से परेशान था और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया. बता दें कि कांग्रेस नेता ठेकेदारी करते थे. इसके अलावा वो बेटे के साथ फेब्रिकेशन के काम में सहयोग करते थे। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने आगे के दरवाजे पर ताला लगा दिया था और पीछे के दरवाजे से अंदर जाने के बाद उसने दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया था.
आशंका होने पर नेता के घर पहुंचे ग्रामीण
वहीं हादसे का मालूम तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला उनके घर आई. महिला के दो-तीन बार आवाज लगाने के बाद भी जब घर का गेट नहीं खुला, तो उसने आसपास के लोगों से इस बारे में बात की। इसके बाद जब ग्रामीणों और उनके संबंधी घर के अंदर पहुंचे तो सभी हैरान रह गए.
रायपुर : बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने भिलाई नदर विधायक देवेन्द्र यादव को हिरासत में ले लिया है. इसके बाद से राज्य में राजनीति गरमा गई है. इस बीच अब कांग्रेस ने 20 अगस्त को विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसमें विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर मुद्दा उठाया जा सकता है.
बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तारी
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में शनिवार देर रात विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसे बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. देर रात पुलिस कांग्रेस विधायक देवेन्द्र को रायपुर सेंट्रल जेल ले गई।
गिरफ्तारी के दौरान ये नेता रहे मौजूद
गिरफ्तारी के दौरान अरुण वोरा, दीपक बैज समेत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे। बलौदाबाजार SSP अभिषेक सिंह के अलावा टीआई बलौदाबाजार, दुर्ग एएसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेन्द्र यादव को लगातार नोटिस जारी किया गया था. चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना हो वह उनके पास आकर ले ले.
रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट की बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है। इसमें कई मुद्दों पर सीएम मंत्रियों से चर्चा कर आगामी कार्य योजना पर रणनीति बना सकते हैं।
कई अहम प्रस्तावों पर मंजूरी
इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा हो सकती है। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है। इस मामले में इस सीट को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से उनकी पसंद के प्रत्याशी पर भी बातचीत हो सकती है। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना जताई है। नगर निगम के महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से किया जाए। चुनाव को मतपत्र मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराए जाने को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।
कर्मचारियों के हित में निर्णय
बैठक में प्रदेश में बारिश की स्थिति और खाद की उपलब्धता के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की जा सकती है। कैबिनेट में हर घर तिरंगा अभियान पर भी चर्चा करना निश्चित है। इसके अतिरिक्त किसानों और कर्मचारियों के हित में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1821082657775915242
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट के सभी मंत्री आज शनिवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री साय माता शबरी की पावन धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी प्रभु श्री राम को भेंट करेंगे। इसके साथ ही सीएम रामलला को विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल समेत अन्य सामग्री भी अर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि भगवान श्री राम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाए थे।
श्री राम को आदिवासियों से गहरा लगाव
भगवान श्री राम का छत्तीसगढ़ के आदिवासियों से गहरा लगाव था। माता शबरी के जूठे बेर की कथा रामायण की सबसे मार्मिक कथाओं में से एक है। प्रदेश के हजारों अनुयायी रामलला के दर्शन भी कर चुके हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्री राम के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। प्रदेश के अनुयायी अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन कर सकें, इसके लिए श्री रामलला दर्शन योजना भी चलाई जा रही है। योजना के जरिए हजारों अनुयायी रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
आस्था विशेष ट्रेन से पहुंचते है लोग
आस्था विशेष ट्रेन के जरिए हजारों लोग रामलला के दर्शन का लाभ उठाते हैं। जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि जल्द ही उन्हें कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1811986260153496048
देखें पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री आज सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए निकल गए हैं। सुबह 11 बजे वे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 22 सीटर चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या धाम पहुंच चुके है। इसके बाद सीएम और सभी कैबिनेट मंत्री सुबह 11:15 बजे से शाम 5 बजे तक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का दर्शन और पूजन करेंगे। वे शाम 5:15 बजे अयोध्या एयरपोर्ट से रवाना होंगे और शाम 6.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए थे। उनसे पहले भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1811980396654895169
रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश में बिजली बिल बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसे में आज सोमवार को विपक्षी दल के नेता व पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने बिजली बिल में बढ़ोतरी के खिलाफ लालटेन लेकर प्रदर्शन किया है।
बिजली बिल बना राजनीतिक मुद्दा
बता दें कि प्रदेश में बिजली बिल बढ़ने का मुद्दा अब राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। इस बीच आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने इस मामले को मुद्दा बना कर प्रदेश की साय सरकार के खिलाफ लालटेन लेकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने मौजूदा सरकार के खिलाफ हाथों में पोस्टर व लालटेन लेकर सड़कों पर नारेबाजी की है। कांग्रेस के पोस्टर में बढ़ी हुई बिजली दरों को लेकर बात लिखी हुई है। साथ में यह भी लिखा है वापस लो, वापस लो, वापस लो। पोस्टर में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत दीपक बैज की तस्वीरें दिख रही हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1810252183562240374
बिजली गुल मीटर चालू पर बोले बघेल
प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर कहा, "आधे भारत को छत्तीसगढ़ से कोयले की आपूर्ति होती है लेकिन छत्तीसगढ़ में ही बिजली कटौती हो रही है, यहां बिजली का बिल आसपास के राज्यों से ज्यादा है। किसान, आम उपभोक्ता, व्यापारी, हर कोई परेशान है। बिजली कटौती हो रही है और बिजली का बिल भी डेढ़ गुना आ रहा है। इस राज्य की स्थिति 'बिजली गुल मीटर चालू' जैसी है।
रायपुर : आज बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने भाषण दिया जिसके बाद सदन में विपक्षी दलों के नेताओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा, "हम सबने और पूरे देश ने देखा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने के लिए कितना मौका मिला।
अरुण साव ने आगे कहा
मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, "देश ने यह भी देखा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे थे तो विपक्ष के लोग किस प्रकार से शोरगुल मचा रहे थे. झूठ बोलना कांग्रेस और विपक्षी दलों की आदत बन गई है। जैसे राहुल गांधी ने लोकसभा में केवल और केवल झूठ ही बोला।"
https://twitter.com/AHindinews/status/1808437613029720153
जानें पीएम मोदी ने राज्यसभा में क्या कहा?
आज राज्यसभा में पीएम मोदी ने विपक्षी दल पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पेपरलीक पर कहा कि हम चाहते थे कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो, लेकिन विपक्ष को इसकी आदत है। मैं भारत के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले, इसके लिए एक्शन लिए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मणिपुर की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि यहां की स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी हुई है। अब तक वहां के घटनाएं को लेकर 11 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गए हैं।
हमारी सरकार बिना रुके काम की है
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में जितना काम हमारी सरकार ने की है, अगर उतना काम कांग्रेस को करना होता तो उन्हें 20 साल लग जाते। पूर्वोत्तर में हमारी सरकार ने शांति के लिए लगातार 10 साल काम किया है। बिना रुके, बिना थके लगातार हमारी सरकार काम की हैं।
रायपुर: देश में बिजली कटौती को मामले काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में हर सरकार अपने राज्य में इन गंभीर मामलों को लेकर नए और कड़े कदम उठाने का प्रयास कर रही है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ है जहां कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर राज्य की भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी लगातार इस बात का मुद्दा उठा रही है।
क्या है मामला
दरअसल छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी कर रही है। इसी मामले में भाजपा पर वार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि 6 महीने की सरकार में प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की 5 साल की सरकार में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। अब भाजपा की सरकार में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहरी और ग्रामीण सभी लोग परेशान हैं।
भाजपा पर हो रहा है लगातार वार
इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि कांग्रेस सरकार के दौरान गर्मी के दिनों में दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी की जाती थी। इससे प्रदेश में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने बताया कि बिजली पूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए थे। अब भाजपा की सरकार में छह महीने में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह महीने में ही बिजली की अवस्था देखने को मिल रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जल्द ही जन आंदोलन करेगी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आज मंगलवार को कांग्रेस अपना पहला बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले बलौदाबाजार हिंसा को अंजाम दिया गया, जिसके बाद से इलाके में धारा 144 लागू है। इस हिंसा को लेकर कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार में राज्य की प्रशासन-कानून व्यवस्था विफल है. जिसकों लेकर कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना देगी।
जमीन पर उतरे दिग्गज नेता
बता दें कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने सभी दिग्गज नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। राजधानी रायपुर में होने वाले आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को दिया गया है। शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन आज सुबह 11 बजे राजीव गांधी फायर ब्रिगेड चौक में हुआ। इसमें कांग्रेस के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
रविवार को भाजपा की टीम पहुंची बलौदाबाजार
वहीं, रविवार (17 जून) को भाजपा का जांच टीम भी बलौदाबाजार का दौरा किया। जांच के लिए भाजपा ने 5 सदस्यीय टीम बनाया है, जिसमें दयालदास बघेल को संयोजक बनाया गया है। भाजपा नेताओं ने यहां पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। दूसरी तरफ प्रशासन ने स्थानियों के कहने पर जिले में 20 जून तक धारा-144 बढ़ा दी है। इससे पहले इसे 10 जून की रात्रि 9 बजे से 16 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू किया गया था।
रायपुर : देश भर में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए कई दिन हो चुके हैं। चुनावी परिणाम आने बाद देश की जनता को पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मिले हैं। ऐसे में एनडीए की सरकार बनने के बाद राजनीतिक गलियारों में EVM का मुद्दा तूल पकड़े हुए है। बता दें कि देश में एक बार फिर EVM को लेकर सवाल उठे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आमचुनाव के परिणामों पर सवाल उठाते हुए पहली बार EVM पर टिप्पणी की है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राहुल गांधी के बयान पर जमकर समर्थन किया है।
राहुल गांधी ने EVM को ब्लैक बॉक्स बताया
बता दें कि राहुल गांधी ने EVM को ब्लैक बॉक्स बताया है। राहुल ने आगे कहा कि, भारत जैसे देश में किसी को भी इसकी जांच करने की अनुमति नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि, देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ है। उन्होंने इसके साथ एक न्यूजपेपर की कटिंग भी शेयर की है। जिसमें लिखा है कि मुंबई उत्तरपश्चिम लोकसभा सीट जीतने वाले शिवसेना सांसद (शिंदे गुट) रवींद्र वायकर के रिश्तेदार के पास ऐसा फोन है। जिससे EVM को आसानी से खोला जा सकता है।
ताम्रध्वज साहू ने साधा बीजेपी पर निशाना
वहीं, अब राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान साहू ने कहा कि, देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कम से कम 4-5 सीट जीत रही थी। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट कांग्रेस को 4-5 सीट दे रही थी, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी ने EVM में सेटिंग कर गड़बड़ी की है।
रायपुर : बलौदाबाजार में बीते सोमवार को हिंसा हुई। इसके बाद से इसकी आग तो शांत हो गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मामले को लेकर पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। सियासी बयानबाजी के दौर में अब भीम आर्मी चीफ व यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की एंट्री हुई है। इस मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए इस हादसे को बर्बरतापूर्ण दमन बेहद पीड़ादायक और निंदनीय बताया है।
सतनामी पंथ के ध्वज को काटने के पक्ष में लिखा
आजाद ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा,''छत्तीसगढ़ के रायपुर में सतनामी समाज की पवित्र अमरगुफा को तोड़ने और जैतखाम (सतनामी पंथ के ध्वज) को काटकर फेंकने की घटना के संबंध में शासन द्वारा महीने भर से ज्यादा समय में भी कार्यवाही न करने पर भीम आर्मी, व अन्य संगठन द्वारा शान्तिपूर्वक ज्ञापन देने के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए कृत्यों के लिए प्रशासन द्वारा सभी कार्यकताओं का बर्बरतापूर्ण दमन बेहद पीड़ादायक और निंदनीय।"
ट्वीट में आगे लिखा
उन्होंने आगे लिखा कि,''निर्दोष लोगों पर कार्यवाही से सतनामी समाज मे डर का माहौल बन गया है, ऐसा लगता है कि किसी बदले की भावना से यह सब किया जा रहा है। मैं @ChhattisgarhCMO से मामले की निष्पक्ष जांच और कार्यकताओं के इस बर्बरतापूर्ण दमन को तत्काल रोकने की मांग करता हूं। यह दमन हम बर्दाश्त नही करेंगे। जल्द में रायपुर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मिलूंगा।"
https://twitter.com/BhimArmyChief/status/1802007414729773423
सीएम साय ने भी दी प्रतिक्रिया
प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने भी इस हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि, कानून को हाथ में लेने वालों के ऊपर कार्रवाई होगी। (CG government’s action on Balodabazar violence and arson) हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है लेकिन कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए यह बर्दाश्त नहीं होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले जिले के कलेक्टर और एसपी को पद से हटाने के बाद अब दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने बलौदा बाजार के तत्कालीन कलेक्टर के.एल. चौहान और एसपी सदानंद कुमार पर बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि 12 जून को दोनों को उनके पद से हटाकर दीपक सोनी को नया कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया था। दोनों पर लापरवाही बरतने को लेकर सस्पेड करने की कार्रवाई हुई हैं।
भीड़ के हिंसक होने पर बाजार को बंद कर दिया गया
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 10 जून को हिंसा भड़क उठी थी। अज्ञात आरोपियों द्वारा धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से नाराज सतनामी समाज के लोग विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक हो गए थे। उन्होंने पहले जिला कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में पत्थरबाजी की और फिर बाद में कार्यालय में आग लगा दी थी। आक्रोशित लोगों ने 100 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोट आई थी। वहीं हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई थीं और पुलिस ने धारा 144 लगाकर भीड़ पर कंट्रोल किया था। इस दौरान पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था।
8 जून को हुई पुलिस और समुदाय के बीच बैठक
बीते 15 मई की रात गिरौदपुरी में सतनामी समाज के तीर्थ स्थल 'अमर गुफा' के जैतखाम को अज्ञात आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को को गिरफ्तार भी किया। हालांकि नाराज प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने असली आरोपियों को नहीं पकड़ा है और वो दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इसको लेकर 8 जून को कलेक्टर और सतनामी समाज के लोगों के बीच बैठक हुई थी। उसके बाद 9 जून को गृहमंत्री विजय शर्मा की ओर से घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे। इसके बाद समाज के लोगों ने 10 जून को दशहरा मैदान में प्रदर्शन की अनुमति मांगी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस के रवैये से उग्र हो गए थे। जिससे हालातऔर बिगड़ गए।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 24 बैगा आदिवासी बच्चों को गोद लेने के मामले पर राजनीति शुरू हो चुकी है. इस मामले में कांग्रेस की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि जिस शख्स ने इन मासूमों को गोद लिया है उसकी संपत्ति में भी इन बच्चों को अधिकार मिलनी चाहिए. दरअसल, बता दें कि 20 मई को कवर्धा में सड़क हादसे में 19 आदिवासियों की जान चली गई थी. उसके बाद भाजपा विधायक भावना बोहरा ने मृत लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस दिया था. वहीं घटना के बाद बीजेपी विधायक बोहरा ने अनाथ बच्चों को गोद लिया था. उन्होंने उनकी शिक्षा, रोजगार से विवाह तक कि सारी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया था.
मोहम्मद अकबर ने किए कई सवाल
इस मामले पर अब प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सवाल खड़े किए हैं. अकबर ने सवाल करते हुए कहा है कि गोद लेने वाले की संपत्ति में बच्चों को अधिकार दिया जाता है. भावना बोहरा ने 24 अनाथ बच्चों को गोद लिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बोहरा की संपत्ति में भी बच्चों का अधिकार होना चाहिए. मोहम्मद अकबर ने कानूनी प्रावधानों सूचना भी दी. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि देश में दूसरों की बच्चों को गोद लेने के लिए ‘हिन्दु दत्तक ग्रहण और भरण- पोषण अधिनियम 1959’ लागू है. इस अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक गोद लेने के लिए कई कंडीशन को पूरा करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि इनमें से अहम है, बच्चे और गोद लेने की आयु में कम से कम 21 साल का अन्तर अवश्य होना चाहिए.
इस मामले में क्या हो रहा है पता नहीं- अकबर
अकबर ने सवाल करते हुए आगे कहा कि अगर बेटी को गोद ले रहे हैं तो गोद लेने वाले की खुद की कोई बेटी नहीं होनी चाहिए. अगर बेटे को गोद ले रहे हैं तो गोद लेने वाले का खुद का कोई बेटा न है तो उसे गोद नहीं लिया जा सकता. ऐसे बच्चे को गोद नहीं लिया जा सकता, जिसकी उम्र 15 साल से ज्यादा हो. यह भी प्रावधान है कि जिस बच्चे को गोद लिया गया हो उसका संबंध समस्त कुटुम्बियों के साथ बंधन समाप्त हो जाता है. दत्तक कुटुंब में उसे समस्त अधिकार मिल जाएंगे. इसके बाद उन्होंने इतना कहा कि अब इस मामले में क्या होगा यह जानकारी में नहीं है.
जानें पूरा मामला
20 मई को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीषण हादसा हुआ था. यहां दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की जान चली गई थी. यह हादसा उस समय हुआ था, जब एक पिअपक करीब 35 मजदूरों को लेकर आ रही था और बाहपानी इलाके में खाई में पलट गई. मृतकों में अधिक महिला शामिल थी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाते हैं। हालांकि अब इस योजना को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में राजनीति शुरू हो गई है। इस दौरान महतारी वंदन योजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बड़ा बयान दिया है। महंत ने कहा है कि आने वाले दिनों में यह योजना बंद होने वाली है। इसके साथ ही आगे कहा, अभी लोकसभा चुनाव के रिजल्ट निकले तीन दिन हुए है। अब नए-नए तरीके से महिलाओं को अपात्र घोषित करके उनकी संख्या कम करेंगे।
साय सरकार बंद कर देगी योजना - महंत
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में योजना को लेकर महंत ने कहा, महतारी वंदन योजना में जो पैसे दिए जा रहे हैं, उसमें किस योजना का पैसा उपयोग हो रहा है, इस पर भी बात होनी चाहिए। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में साय सरकार इस योजना को बंद करने वाली है और जो महिलाएं 1000 मिलने से खुश थी, उन्हें जल्द ही दुखी होना पड़ेगा। वहीं प्रदेश में कांग्रेस को 10 सीटों पर इस लोकसभा चुनाव में हार मिली है। इसको लेकर महंत ने कहा कि हार की वजहों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ से एक सांसद को केंद्रीय मंत्रालय में शामिल होने की बात भी कही।
कोरबा में मिली जीत पर महंत ने कहा
जब मीडिया ने कोरबा में मिली जीत को लेकर सवाल किया तो इसपर महंत ने कहा, कोरबा के लिए हम लोग उम्मीदवार नहीं सिर्फ परिवारिक सदस्य हैं। मेरे पिता के बहुत से साथी हैं। कोरबा में काम करने वाले लोग हमारा परिवार है। यही कारण है कि हमने उनके दम पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल दर्ज की।
रायपुर : 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आया। इस बार के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया, हालांकि एनडीए को बहुमत मिलने पर सरकार बनने जा रही है। इस मामले पर विपक्ष के नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुखिया भूपेश बघेल ने बीजेपी पर सियासी निशाना साधा है। साथ ही, उन्होंने देश में (CG Politics) मध्यावधि चुनाव होने की बात अपने कार्यकर्ताओं से करने लगे है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयार रहे। वहीं बीजेपी ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा, भूपेश बघेल जागते हुए सपना देखते हैं तो अच्छी बात है। सपना देखते हुए जिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले
बता दें कि प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट करते हुए लिखा है कि कार्यकर्ता साथी तैयार रहें! 6 महीने- 1 साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। फड़नवीस इस्तीफ़ा दे रहे हैं, योगी जी की कुर्सी डोल रही है। भजनलाल शर्मा भी डगमग-डगमग कर रहे हैं। सरकार बनी नहीं है, लेकिन जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद्द करने और जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। ये सब वो मुद्दे हैं जो राहुल गांधी लेकर चले हैं।
बघेल के ट्वीट पर बीजेपी ने बोला हमला
हालांकि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट पर बीजेपी ने हमला बोला है। इस मामले को लेकर बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा, देश में लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक राष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। भूपेश बघेल जागते हुए सपना देखते हैं तो अच्छी बात है सपना देखते हुए जिए। भाजपा की सरकार 5 साल का (CG Politics) कार्यकाल पूरा करेगी। दमदारी के साथ राष्ट्रहित में जो निर्णय लेना पड़ा, निर्णय लेकर देश का विकास करेगी।
रायपुर: देश में लोकसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस बीच छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। सभी राजनीतिक पार्टी एक दूसरे पर लगातार आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर संविधान को समाप्त करने की बात कही, जिसको लेकर अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री व बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ झूठ और षड्यंत्र की राजनीति करते हैं। भारत के विभिन्न समाजों में (Political News) भेद कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते है।
आंबेडकर को भारत रत्न के लायक भी नहीं समझा
बता दें कि शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस कभी भी बाबासाहेब आंबेडकर को भारत रत्न के लायक भी नहीं समझा। इस दौरान उन्होंने कहा बीजेपी समर्थित वीपी सिंह सरकार में ही बाबासाहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कांग्रेस ने तो बाबासाहेब आंबेडकर का हमेशा अपमान किया है, अपमान करने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
लोगों से बोलने की आजादी तक छीन ली गई
साथ ही शिक्षा मंत्री वृजमोहन ने आगे कहा कि इसी कांग्रेस पार्टी ने संविधान को सूली पर चढ़ाकर देश में इमरजेंसी लगाया था। आपातकालीन के दौरान लोगों से बोलने की आजादी तक छीन ली गई । आज जनता ने जब इन कोंग्रेसियों से सबकुछ छीन लिया है तब इनको सही समझ आया है।
जितना झूठ बोलना है बोल ले
मंत्री बृजमोहन ने आगे कहा कि राहुल गांधी जितना झूठ बोलना है बोल ले उससे कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है क्योंकि भारत की जनता सबकुछ जान चुकी है। बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सब का (Politics) विश्वास जीतकर काम करती है। समाज का हर वर्ग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। कहीं कोई भेदभाव बीजेपी ने ना कभी किया है ना आगे कभी करेगी।
रायपुर। राहुल गांधी के भड़काऊ बयान से छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राहुल गांधी के मीडिया के खिलाफ भड़काऊ बयान देने से बवाल मच गया है। इस बयान ने न केवल राजनीति बल्कि मीडिया पर भी प्रहार किया है। राहुल गांधी के इस आपत्तिजनक बयान की छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़ी निंदा की है। राहुल गांधी ने अपने बयान में मीडिया के खलाफ ऐसी बातें कही जिससे खलबली मच गई। राहुल गांधी ने सिर्फ मीडिया का अपमान ही नहीं बल्कि गंभीर आरोप भी लगाए।
राहुल गांधी ने मीडिया पर उठाए सवाल
दरअसल, राहुल गांधी ने अपने एक साक्षात्कार में भारतीय मीडिया पर सीधा आरोप लगाते हुए उसे बिकाऊ-ब्लैकमेलर कहा है। राहुल ने कहा है कि – “हिंदुस्तान का MEDIA सिस्टम अब मीडिया सिस्टम नहीं रहा। साफ शब्दों में कहें तो मीडिया पैसा कमाने के लिए राजनीतिक रूप से ब्लैकमेलिंग करने वाली व्यवस्था है।” राहुल गाण्डी के इस अप्पत्तिजनक बयान से छत्तीसगढ़ में सियासी लहर तेज हो गई है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अपने साक्षात्कार में छत्तीसगढ़ की मीडिया का भी अपमान किया। गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मीडिया ने भाजपा सरकार से करोड़ों रुपए लिए। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की मीडिया का उदाहरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मीडिया ने छत्तीसगढ़ सरकार से एक हजार करोड़ रुपए लिए है। इसकी मुख्यमंत्री साय ने कड़ी निंदा की है।
राहुल के बयान पर भड़के सीएम साय
राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए सीएम विष्णु देव साय पलटवार किया है। सीएम साय ने X में ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहा है। राहुल गांधी के मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहे जाने पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने कड़ा ऐतराज जताते हुए देश भर के मीडिया संस्थानों से यह पूछा है कि क्या वो कांग्रेस के युवराज के इस बयान से सहमत हैं? CM साय ने कहा कि – मैं भारतीय मीडिया संस्थानों से यह पूछता चाहता हूं कि क्या वे राहुल जी के इस घोर आपत्तिजनक बयान से सहमत हैं। इसके अलावा राहुल ने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देकर प्रदेश और यहां के मीडिया को विशेष तौर पर अपमानित किया है। यह निंदनीय है।
रायपुर: देश में लोकसभा चुनाव का माहौल हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में सभी लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज है। बीते दिन कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी प्रदेश की साय सरकार पर हमला बोली, जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिए जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग जाते हैं। संगठित झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सच की आवाज को दबाना बीजेपी का चरित्र है।
साय सरकार को आईना दिखाया
बैज ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश की साय सरकार को आईना दिखाया तो सीएम तिलमिला गए हैं। प्रदेश के गरीबों के हक का राशन बीजेपी सरकार नहीं देगी तो विपक्ष सवाल जरूर करेगा। मुख्यमंत्री गलत बयानी के बजाय अपने सरकार के भ्रष्टाचार पर रोक लागएं। बैज ने आगे कहा, बीजेपी सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही राशन दे रही है, वह भी बड़ी मुश्किल से मिलता है. अधिकांश दुकानों में राशन मिलता भी नहीं है।
चना और नमक भी बंद कर दिया
साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों को मिलने वाला चना और नमक भी साय सरकार के आने से बंद हो गया है। ऐसा हालात जब लोकसभा चुनाव के समय है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी आशंका है कि गरीबों को राशन देने की योजना सरकार पूरी तरह बंद कर देगी। यह बीजेपी का बहुत पुराना चरित्र है।
रायपुर: इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। (Hindu Decline News) इस बीच देश में हिंदू आबादी घटने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर सियासी गलियारों में पारा और बढ़ गया है। इस दौरान नेताओं का बयानबाजी भी लगातार सुनने को मिल रहा है। इस मामले में अब छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हिंदू आबादी घटने पर कहा कि, डेमोग्राफी का चेंज होना किसी भी स्थान के लिए बड़ा डेंजर साबित होता है। साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक का जिक्र करते हुए कहा हिंदुओं के कारण ही पूरा अल्पसंख्यक समुदाय आगे बढ़ रहा है। साथ ही शर्मा ने आगे कहा कि, हिंदुओं की जनसंख्या कम होना यह भी चिंता का एक विषय बन गया है।
देश में हलचल पैदा होगी
हिंदू आबादी घटने पर शर्मा ने आगे कहा कि हिंदुओं की संख्या कम होने से देश में हलचल पैदा होगी। हिंदुओं की जनसंख्या में 7 फीसदी की कमी आई है और जिनकी जनसंख्या बढ़ी है वह 50 फीसदी पहुंच गई है। अब यह समझने की जरुरत हैकि यह कैसे हुआ। यह हालात अब देश के लिए खतरा बनता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि, कोई कहता है की चुनाव के टाइम बोल रहे है, तो फिर कब बोला जाए। चुनाव में चुप नहीं रहा जाता है।
बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा
बता दें कि विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वामी आत्मानंद स्कूलों को “पीएम श्री” में बदलने वाले बयान को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि, भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम रह चुके हैं किसी भी मामले पर बयान देने से पहले उन्हें समझ कर बोलना चाहिए। उन्होंने नक्सलियों को लेकर भी कहा था कि यह मुठभेड़ फर्जी है, नक्सलियों ने इस बयान के बाद खुद ही कहा कि, यह मुठभेड़ फर्जी नहीं थी।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 मई को तीसरे व आखिरी चरण का मतदान शेष 7 सीटों पर समाप्त हुआ। ऐसे में प्रदेश में आमचुनाव संपन्न हो चुका है। (CG News) वहीं चुनाव समाप्त होने के बाद सियासी गलियारों में पारा तेज है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी सभाओं पर जमकर हमला बोला है। सीएम साय ने कांग्रेस नेताओं पर झूठ और बदजुबानी के जरिए चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए किया ट्वीट
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सीएम साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जहां बीजेपी का पूरा चुनावी अभियान विकसित भारत को लेकर आया था, वहीं कांग्रेस का चुनावी अभियान मुद्दा विहीन और नेताओं में भूपेश बघेल व चरणदास महंत ने झूठे व बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था।
आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश
सीएम साय ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा कि इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की, लगातार फर्जी वीडियो वायरल किया, यहां तक कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाहें भी ये फैलाते रहे।
कीचड़ फैलाते गये, कमल उतना ही खिलता गया
साय ने आगे लिखा कि, ' उनके नफरत का यह हाल रहा कि हम आदिवासियों के खान-पान तक का उपहास करने जैसी नस्लीय टिप्पणी तक करने से बाज नहीं आए। संतोष की बात यह है कि जितना ये कीचड़ फैलाते गये, कमल उतना ही खिलता गया। प्रदेश की जनता-जनार्दन हर ऐसे कृत्य का जवाब देती रही।
अबकी बार 400 पार
आगे लिखा कि, ' देश में तीन सात में से तीन चरण, और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतदान पूर्ण होने के बाद तीन बात पूरी तरह स्पष्ट है :-
एक - यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
दूसरा - छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी अंतर से विजयी होंगे।
तीसरा - भरोसे के संकट से पहले से ही जूझ रही कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य हो जाएगी।
जय लोकतंत्र।
#अबकी_बार_400_पार
https://twitter.com/vishnudsai/status/1788069446281470046
रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। (CG Lok Sabha Elections) इस दौरान गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में आदिवासी बैगा बाहुल्य ग्राम पंचायत धनौली में दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच मतदान में ही आपस में वाद विवाद शुरू कर दी। इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपना स्टॉल बूथ से 100 मीटर के अंदर लगा रखे हैं। जबकि बीजेपी नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ता के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि 100 मीटर से अधिक दूरी पर हमारा स्टाल लगा है।
साय करेंगे थोड़ी देर में मतदान
प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में मतदान करेंगे।  (CG Lok Sabha Elections) सीएम गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार संग वोट डालने पहुचेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है। बता दें कि मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10:05 से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में ठहरेंगे और क्षेत्र के लोगों से भेट- मुलाकात करेंगे। वहीं शाम 04:15 बजे राजधानी रायपुर लौट जाएंगे।
कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र ने डाला वोट
बता दें कि भिलाई नगर विधायक और बिलासपुर के कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार देवेन्द्र यादव ने वोट डाल दिया है।  (CG Lok Sabha Elections) देवेन्द्र अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंच कर मतदान किए हैं। सेक्टर पांच के बूथ क्रमांक 56 में दोनों ने वोट डाला है। देवेन्द्र यादव वोट डालने के बाद बिलासपुर के लिए निकल गए हैं।
रायपुर: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की सियासी गलियारों में पारा तेज है। इस बीच राधिका खेड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हुई बदसलूकी से आक्रोशित कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने कल यानी रविवार शाम पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया था कि श्री राम लला दर्शन के बाद से उनका लगातार विरोध किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुझे धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया गया था।
राधिका खेड़ा को मिला बीजेपी का सपोर्ट
वहीं राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर लगातार बयानबाजी होती रही है। अब इसको लेकर बीजेपी के नेताओं ने खुलकर राधिका खेड़ा का समर्थन किया है। उन्होंने खेड़ा को इस विषय में न्याय का भरोसा भी दिया है। हालांकि इस मामले में खेड़ा ने बताया कि हमने इस संबंध में कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी खत लिखा था लेकिन किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। जिसके बाद हमने इस्तीफा दे दिया।
मामले को लेकर बीजेपी विधायक ने कहा
इस मामले के बाद अब सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे है कि खेड़ा जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती है। हालांकि खेड़ा खुद इस संबंध में कोई संकेत नहीं दी हैं। वहीं इस बारे में मीडिया ने जब बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर से पूछा कि क्या राधिका खेड़ा पार्टी में एंट्री कर रही हैं? इसपर चंद्राकर ने कहा कि सभी राष्ट्रवादी का भाजपा में स्वागत है। जो राष्ट्र को प्रेम करता है उसका भाजपा में स्वागत है। वहीं मीडिया ने जब उनसे सुशील आनंद शुक्ला पर एफआईआर की मांग को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसका जबाब देते हुए कहा एफआईआर कराया जाना चाहिए, इस पर जल्द कार्रवाई करना जरूरी हैं।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए दो फेजों में मतदान चार लोकसभा सीटों पर हो चुके हैं। वहीं शेष 7 सीटों पर तीसरे फेज में 7 मई को मतदान होने को है। ऐसे में चलिए जानते है 2019 लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या उथल-पुथल मची थी।
वर्तमान में बीजेपी के खाते में है 9 सीट
बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में अब यहां भाजपा की साय सरकार है। प्रदेश भर में 11 लोकसभा सीटें हैं। फिलहाल प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, तो वहीं कांग्रेस के खाते में 2 सीट शामिल हैं।
बीजेपी ने इन्हें दिया चुनाव 2024 का टिकट
बता दें कि BJP ने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। बीजेपी ने रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर सीट से तोखन साहू, कोरबा सीट से सरोज पांडेय, महासमुंद सीट से रूप कुमारी, रायगढ़ सीट से राधेश्याम राठिया, बस्तर सीट से महेश कश्यप, दुर्ग से सीट से विजय बघेल, राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय, सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज, कांकेर सीट से भोजराज नाग और जांजगीर से कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस ने इन्हें दिया मौका
वहीं कांग्रेस ने राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, राजेन्द्र साहू को कांग्रेस ने दुर्ग से, कोरबा से ज्योत्सना महंत, रायपुर से विकास उपाध्याय, जांजगीर चांपा से शिवकुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया है जबकि 5 सीटों पर अभी उम्मीदवार उतारना शेष है।
2019 चुनाव में दोनों पार्टी को मिले इतने सीट
बता दें कि भारत में लोकसभा सीटों की संख्या के मामले में छत्तीसगढ़ का स्थान 17वां है. राज्य की कुल 11 सीटों में से 4 सीटें एसटी (ST) प्रत्याशियों के लिए, 1 सीट एससी (SC) प्रत्याशी के लिए रिजर्व है. 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने प्रदेश की 9 लोकसभा सीटें अपने नाम की थी. कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट ही हाथ लगी थी।
2019 में तीन चरणों में हुआ था मतदान
देशभर में 2019 के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां भी 3 चरणों में वोटिंग हुई थी. इलेक्शन कमिशन ने राज्य में 11 अप्रैल 2019, 18 अप्रैल 2019 और 23 अप्रैल 2019 को 3 चरणों में मतदान करवाई थी. 2019 में 11 अप्रैल को बस्तर में, 18 अप्रैल को राजनांदगांव में , महासमुंद, कांकेर और 23 अप्रैल को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा में वोटिंग हुई थी.
2019 में निर्वाचित उम्मीदवारों की लिस्ट
सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह BJP से
रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय BJP से
जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले BJP से
कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत Congress से
बिलासपुर सीट से अरुण साव BJP से
राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय BJP से
दुर्ग सीटे से विजय बघेल BJP से
रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी BJP से
महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू BJP से
बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज Congress से
कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी BJP से
पिछले चुनाव में 23 मई को रिजल्ट की घोषणा
23 मई, 2019 को चुनावी परिणामों की घोषणा के साथ बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत अपने नाम की थी। छत्तीसगढ़ की 11 में से 9 सीटों पर बीजेपी का कमल खिला था। वहीं, कांग्रेस केवल 2 ही सीट अपने नाम कर पाई थी।
रायपुर: देश में लोकसभा चुनाव का माहौल हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। अब लखमा के विवादित बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर दिख रहे हैं। इस बीच नेताओं का आरोप -प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है।
कवासी के बयान पर राजनीति गर्म
कवासी के विवादित बयान पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में नेताओं एक दूसरे पर लगातार तंज कसते हुए दिख रहे हैं। इस मामले में अब छत्तीसगढ़ की राजनीति यहां तक पहुंच गई कि जब भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछा कि क्या भूपेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेसियों को पीएम मोदी को गाली देने के लिए निर्देश दिए हैं, क्या कवासी लखमा के विवादित बयान और चरण दास महंत के प्रधानमंत्री के सिर फोड़ने वाले बयान पर आपती रजामंदी थी ?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लखमा के बयान पर पूछा सवाल
बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राहुल गांधी से लखमा के विवादित बयान पर सवाल करते हुए कहा कि क्या अपने दौरे से पूर्व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गाली देने और मारने जैसे बयान देने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अप्रत्यक्ष तरीके से टॉस्क दिए थे। जिस तरीके से राहुल गांधी के बस्तर दौरे से पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने श्री मोदी जी पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे उससे प्रथम द्ष्टया यही प्रतीत होता है कि कांग्रेस के नेताओं को पीएम मोदी को गाली देने के लिए कहा गया था। कांग्रेस के इंडी दल के नेता भी राहुल की भाषा में पीएम मोदी को बार-बार अपमानित कर रहे हैं, जो एक सभ्य राजनीतिक शुचिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आता है।
सात फेज में संपन्न होंगे लोकसभा चुनाव 2024
देश में आमचुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले फेज के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसी क्रम में 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। चुनावी नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
रायपुर। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों का दौरा लगातार जारी है। इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज दिख रही है। बता दें कि सोमवार यानी 18 मार्च को कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार व प्रदेश के पूर्व मुखिया भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है. यहां सबकुछ कहने की छूट मिलती है. यहां सब अपनी बात कह सकते हैं.
जल्द होगी शेष सीटों पर नामों की घोषणा - पूर्व CM बघेल
पूर्व CM भूपेश बघेल कल यानी सोमवार 18 मार्च को राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। जहां वे खुटेरी और राजनांदगांव शहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे. इस दौरान वे अपने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर चर्चा कि। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं लगातार 6 विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय बैठक में मौजूद रहा हूं. यह बैठक अब समाप्त हो गई है. उन्होंने कहा कि 19 मार्च को पंडरिया और कवर्धा विधानसभा में मीटिंग होगी. लगातार प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर की बैठक जारी है. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में अभी कुछ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होना बाकी है. शेष सीटों पर जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी.
FIR पर बोले मैं अग्रिम जमानत के लिए अपील नहीं करूंगा
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बघेल ने खुटेरी में कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर भी मीडिया को जवाब दिया। बता दें कि इसके साथ ही कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ ने मौके पर कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में 5 वर्ष में न कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ, न काम को लेकर कभी चर्चा हुई। इस विषय पर प्रदेश के पूर्व मुखिया बघेल ने कहा कि यह कांग्रेस दल है. यहां सबकुछ कहने की पूरी छूट मिलती है. यहां सब अपनी बात कह सकते हैं. इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर हुई FIR को लेकर कहा कि मैं अग्रिम जमानत के लिए अपील नहीं करूंगा. मुझे पहले नोटिस तो दें फिर मैं जाऊंगा. मैं तो समझ लूं कि मेरे ऊपर आरोप क्या हैं. बिना किसी कारण बताए मेरे खिलाफ FIR दर्ज की गई है. जो विवारण दिया गया है उसमें मेरे नाम का कही कोई उल्लेख नहीं है.
महादेव ऐप पर बोले बघेल
इस दौरान भूपेश बघेल ने महादेव ऐप मामले में भी खुल कर बोलते नजर आए। उन्होंने महादेव ऐप मामले में कहा कि इस लिस्ट में मेरा नाम डाल दिया गया है। हमने अपने शासनकाल में कानून को मजबूत बनाया। हमने कार्रवाई भी की. पूरे देश भर में हमने लुक आउट सर्कुलर जारी किया. हमने भारत सरकार को भी लिखा कि महादेव ऐप को बंद कर दिया जाए. फिर भी आज महादेव ऐप सट्टा जारी है. डबल इंजन की सरकार में इसे चलाया जा रहा है. यदि यह ऐप गलत है तो चलाया क्यों रहा है. प्रोटेक्शन मनी कौन ले रहा है. दिल्ली में बैठे हुए लोग ले रहे हैं या राज्य में बैठे हुए लोग ले रहे हैं. चल तो अभी भी रहा है, बंद हो जाना चाहिए, लेकिन हुआ नहीं.
रायपुर। देश भर में आम चुनाव का बिगुल चुनाव आयोग ने 16 मार्च को बजा दिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां सभी 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। इसको देखते हुए चुनावी मैदान में लगातार नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। इसके साथ इस साल हो रहे लोकसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का जरिया अब कार्टून पोस्टर को बनाया है। प्रदेश भर में राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वार भी शुरू है। बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर कार्टून के जरिए गंभीर सवाल भी करते हुए दिख रहे हैं।
बीजेपी ने सोनिया गांधी समेत इन नेताओं पर बनाया कार्टून
लोकसभा चुनाव के राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ अब कार्टून वार भी जारी है। भाजपा ने पोस्टर वार में मतांतरण को मुद्दा बनाया है, वहीं कांग्रेस ने अपने पोस्टर में बीजेपी पर सांसद उम्मीदवार पर दर्ज FIR वापस लेने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित किया जा रहा कार्टून वार के कारण भाजपा-कांग्रेस के राजनेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। शनिवार यानी 16 मार्च को यह मुद्दा दिनभर तेज देखा गया। वहीं BJP ने मतांतरण के मामले में दीपक बैज और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कार्टून बनाते हुए तंज कसा है।
कांग्रेस ने कसा बीजेपी उम्मीदवार चिंतामणि पर तंज
ऐसे में कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए सरगुजा से बीजेपी उम्मीदवार चिंतामणि महाराज पर तंज कसा है। कांग्रेस ने चिंतामणि पर निशाना साधते हुए लिखा है कि सरगुजा सावधान, बीजेपी में जाते ही चिंता की चिंता खत्म, ACB की FIR में नाम गायब… कांग्रेस ने बीजेपी के कार्टून के बाद एक के बाद एक यानी तीन कार्टून पोस्टर को सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद ने कहा…
BJP द्वारा अपलोड सोशल मीडिया साइट पर कार्टून का कांग्रेस ने जबरदस्त जबाव दिया है। कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडेय पर भी कार्टून जारी करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस कार्टून युद्ध के लिए बीजेपी पूरी तरह से जिम्मेदार है। बीजेपी ने राजनीति का स्तर बहुत ही गिरा दिया है। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि बयानबाजी के राजनीतिक मुद्दे होने चाहिए ना कि कुछ और। कांग्रेस ने संस्कृत श्लोक “शठे शाठ्यम समाचरेत्“ लिखकर कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी के साथ उसका व्यवहार बताया है।
बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने इस संबंध में कहा…
इसके साथ ही कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कार्टून एक कला है। कार्टून किसी का मजाक बनाने के लिए नहीं बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे कार्टून का प्रतिफल बहुत बढ़िया मिल रहा है। बहुत कम शब्दों में लोग कार्टून पोस्टर को समझ पा रहे हैं।
रायपुर। देश भर में लोकसभा चुनाव होने वाला हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सीटों को लेकर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं लेकिन 5 सीटों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है. इन 5 सीटों पर नाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं।
इस वजह से इन सीटों पर फंसा हुआ हैं पेंच
कांग्रेस की पांच सीटों में बस्तर,सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़ और कांकेर की सीट शामिल है, जहां अभी भी पेंच फसता हुआ देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन 5 सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं होने के पीछे का कारण कई बड़े दावेदार और गुटबाजी नेताओं के कारण पेंडिंग है. वहीं बस्तर से मौजूदा सांसद दीपक बैज के खिलाफ पूर्व मंत्री कवासी लखमा अपने बेटे हरीश लखमा के लिए टिकिट की मांग पार्टी से लगातार कर रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस के ही एक दिग्गज नेता का उन्हें समर्थन भी मिल रहा है. इस वजह से यहां अभी तक पेंच फंसा हुआ है।
कुछ स्थानीय नेताओं के कारण अभी तक नहीं जारी हुआ नाम
ऐसे ही कांकेर में बीरेश ठाकुर की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है, लेकिन उनके खिलाफ भी आसपास के स्थानीय नेता टिकट की मांग पार्टी से लगातार कर रहे हैं. स्थानीय नेता में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव , पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जैसे नाम के कारण इस सीट पर टिकट की एलान नहीं की गई है। रायगढ़ की बात करें तो यहां भी कोई योग्य उम्मीदवार की तलाश है जिस वजह से ये सीट भी पेंडिंग सीट की लिस्ट में शामिल है.
इन नामों पर जताया जा सकता है भरोषा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरगुजा में शशि सिंह को सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा हैं, लेकिन पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम व अमरजीत भगत के कारण कुछ सीटों पर अभी भी पेंच फंसा है. शशि सिंह को टीएस सिंह देव की भी सपोर्ट मिली है. हालांकि बिलासपुर सीट से पार्टी और ज्यादातर नेता चाहते हैं कि टीएस सिंहदेव ही चुनाव लड़े, लेकिन उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार किया है.
कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख ने कहा
कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है. हर चीज बहुत लोकतांत्रिक तरीके से करती है. वहीं PCC अध्यक्ष दीपक बैज हो या AICC सचिव विकास उपाध्याय उनका भी इस मामले में कहना है कि कहीं कोई दिक्कत की स्थिति नहीं है. जल्द ही इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
रायपुर। सोमवार यानी 26 फरवरी को विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों को लेकर विधानसभा में बहसबाजी हुई। ऐसे में प्रदेश मुखिया विष्णु देव साय ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे विधानसभा सदन में आने से कोई भी नहीं रोक सकता है।
CM साय ने आगे कहा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सदन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मैं इतना सक्षम हूं और जानता हूं कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं। कुछ मजबूरी थी, इसलिए चार दिन सदन में नहीं आया। इस दौरान उन्होंने चरणदास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि आज जो सदन में बैठ कर इतना उपदेश दे रहे हैं, वे अगर अपने बगल में बैठने वाले को दिए होते तो आज आपको विपक्ष में बैठने की नौबत नहीं आती।
दो महीने की सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिय बहुत कुछ किया - CM साय
इस दौरान CM साय ने सदन में कहा कि हमारी दो महीने की सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिय बहुत कुछ किया है। आगामी दिनों में किसानों को उनके अनाजों की अंतर्रा राशि भी जल्द मिलेगी। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इसके लिए राशि की व्यवस्था भी कर लिया है।
जानें नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा था?
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा था कि CM पिछले चार-पांच दिनों से सदन में नहीं आ रहे थे। ऐसी कौन सी शक्ति जो हैं, CM को सदन में विपक्ष की बातों को सुनने से रोक रहा है। महंत ने कहा, CM साहब आप अपने ईद- गिर्द रहने वालों की टीम सोच-समझकर रखिएगा। साथ ही उन्होंने CM को अपने आसपास के लोगों से सर्तक रहने के लिए कहा।
रायपुर। देश भर में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की बात करें तो सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। बात अगर कांग्रेस की करें तो कांग्रेस में भी कवायद जारी है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाॅर रूम का इंतजाम किया है। कांग्रेस भाजपा सरकार की नाकामी इस वाॅर रूम से सोशल मीडिया का सहारा लेकर प्रदेश की जनता तक पहुंचाएगी।
कांग्रेस का छह सीटों पर पकड़ मजबूत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की करीब छह सीटों को अपने पक्ष में बता रही है। वहीं शेष पांच सीटों को मजबूत करने के लिए पार्टी संगठन, जिला, बूथ स्तर पर कार्यक्रम कर रहा है। बता दें कि ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के दौरे का सिलसिला लगातार जारी है। वह अलग-अलग जिलों में जाकर चुनाव की तैयारी का जाएजा भी ले रहे है।
गैंदू को सौंपी गई संगठनात्मक संचार की जिम्मेदारी
मलकीत सिंह गैंदू को संगठनात्मक संचार की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सौंपी है। सुशील आनंद शुक्ला को मीडिया और संचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सोशल मीडिया की जिम्मेदारी जयवर्धन बिस्सा को, कॉल सेंटर की जिम्मा दीपक मिश्रा को, देवा देवांगन को विधिक की जिम्मेदारी और रजत जसूजा को बूथ प्रबंधक की जिम्मेदारी मिली है। सलाम रिजवी और लोकेश साहू वॉर रूम डेस्क प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि 11 सदस्यों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवार बनाने की चर्चा
वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर उम्मीदावर बनाने की चर्चा तेज है। बता दें कि इस चर्चा में विधानसभा चुनाव में हारे हुए मंत्रियों का नाम शामिल है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस मार्च के प्रथम या दूसरे सप्ताह में सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है।
कांग्रेस की पकड़ इन सीटों पर मजबूत
जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा और कांकेर।
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC भर्ती घोटाले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजेपी ने जो वादा किया था उसे हमने निभाया है। इस मामले में जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी। EOW ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
EOW ने दर्ज की FIR
बता दें कि EOW ने एक दिन पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा एक पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य ऑफिसरों और नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है। इनके ऊपर आरोप है कि पद पर रहते हुए इन्होंने अपने भाई-भतीजों का बड़े पदों पर चयन कराया।
बना था चुनावी मुद्दा
बीजेपी ने इस मामले को उठाकर बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। साथ ही जनता से वादा किया था कि बीजेपी की सरकार आएगी तो इनपर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा ने इसे अपने आरोप पत्र में शामिल किया था। जब विधानसभा चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ था कि पीएससी की भर्ती मुद्दा बनी थी।
बीजेपी के आरोप पत्र में शामिल
विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का आरोप पत्र जारी किया तो उसमें भी PSC मामले का जिक्र किया गया था। इससे पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी राजधानी में हुई हुंकार रैली के दौरान PSC का मुद्दा जोर-शोर से जनता के सामने उठाया था।
विवादों में सिलेक्शन लिस्ट
बता दें कि CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई थी। सिलेक्शन लिस्ट विवादों में आई, जिसमें आरोप लगाया गया कि भर्ती में फर्जीवाड़ा और भाई-भतीजावाद किया गया है। इसे लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 13 नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी।
रायपुर। राज्य की बीजेपी सरकार ने अपने मंत्रियों को विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने, जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निवारण के लिए प्रभार सौंपा है। छत्तीसगढ़ सरकार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई है। राज्य सरकार बड़ी सावधानी के साथ अपना कार्य कर रही है। इसको देखते हुए पार्टी ने अपने मंत्रियों को अलग-अलग जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने, जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निराकरण के लिए प्रभार भी सौंपा है। विभिन्न जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी दोनों डिप्टी CM यानी अरुण साव और विजय शर्मा समेत 11 मंत्रियों को सौंपी गई है।
देखें मंत्रियों की लिस्ट, किसे मिला किस जिलों का प्रभार
उप मुख्यमंत्री अरूण साव - बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा - दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर
मंत्री रामविचार नेताम - रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
मंत्री दयालदास बघेल - महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर
मंत्री केदार कश्यप - रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
मंत्री लखनलाल देवांगन - मुंगेली, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - बलौदाबाजार-भाटापारा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
मंत्री ओपी चौधरी - सरगुजा, जांजगीर-चांपा और जशपुर
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े - बलरामपुर-रामानुजगंज और सक्ती
मंत्री टंकराम वर्मा - धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़
मंत्रिपरिषद के सदस्यों को दिया गया प्रभार
विभिन्न जिलों के लिए राज्य शासन द्वारा जिला समिति की अध्यक्षता करने, जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निराकरण के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रभार दिया गया है।
रायपुर। प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 'महतारी वंदन योजना' को लागू कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किया गया पूरा
इस दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा देश के यशस्वी PM नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को महतारी वंदन योजना को लागू करने के दौरान कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय लिया गया है और राज्य भर में इसे लागू किया गया है।
12000 रुपए मिलेंगे विवाहित महिलाओं को
प्रदेश की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रति माह यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में जाएगी। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की निवासी विवाहित महिलाएं जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें दिया जाएगा।
तलाकशुदा, विधवा महिलाओं को भी मिलेगा फायदा
वहीं, विवाहित महिला के साथ-साथ परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिस बैठक में लिए गए अन्य फैसलों का भी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वागत किया है।
क्या है? महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर साल 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब बीजेपी को घेरने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं. वे लोकसभा का चुनाव राजनांदगांव से लड़ेंगे. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव रखा गया. मोहम्मद अकबर ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा. इसके बाद इस पर सभी ने अपनी सहमति बनाई। कमेटी अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कमेटी के सदस्य इस बैठक में शामिल हुए.
ACB में ED की FIR पर बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ACB में ED की FIR पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ED और IT की टिम पिछले 3 साल से जांच कर रही है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ACB को FIR करें. जब ED और IT जांच कर रही थी तब न यूडी मिंज का नाम था और नहीं अमरजीत भगत का। आगे उन्होंने कहा अचानक एसीबी ने अब जा कर केस रजिस्टर किया है.
FIR में सभी नेताओं का नाम
भूपेश बघेल ने कहा कि एफआईआर में सभी नेताओं का नाम लिख दिया गया. यह षड्यंत्र राज्य के नेताओं को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. मौके पर बघेल ने कहा कि यूडी मिंज का दोष इतना था कि वह विष्णुदेव साय के विरोध में चुनाव लड़े. मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से ACB जांच का आदेश होता है. किसी नेता का नाम ACB जांच कर रही है तब नहीं आया था. आगे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज है। राज्य में कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाए गए वनगमन पथ मार्ग को अब भाजपा सरकार बदलने की फैसला की है। बता दें कि विपक्ष में रहते हुए भी बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार को इस योजना को लेकर भूपेश बघेल पर प्रहार किया है। राज्य में अब भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस द्वारा संचालन की गई योजनाओं की जांच पड़ताल का दौर तेज हो गया है। बीजेपी मंत्री ओपी चौधरी ने राम वन गमन पथ मार्ग को लेकर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा हैं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार में बड़ा घोटाला हुआ है।
CM बघेल द्वारा श्री गणेश किया गया
बता दें कि प्रदेश के जिन मार्गों से होकर प्रभु श्री राम अपने वनवास के दौरान गुजरे थे, इन इलाकों को संस्कृति और पर्यटन के तौर पर कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ मार्ग का प्लान कर एक योजना बनाया। इस योजना को 2021 के अक्टूबर में CM बघेल द्वारा श्री गणेश किया गया। प्रभु श्री राम के वनवास काल से जुड़े स्थलों को डेवलप करने की शुरुआत श्री राम के ननिहाल चंदखुरी से की गई। इस योजना के अंतर्गत 162 करोड़ रूपए का प्रस्ताव बनाकर शुरू किया गया।
आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी
कांग्रेस के इस योजना को लेकर पहले भी बीजेपी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पैसा कमाने के वास्ते अपने मर्जी से राम वन गमन पथ योजना का मार्ग तय किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस योजना का सर्वे बीजेपी में समिति की तरफ से कराय जाने के बाद ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस ने भी बीजेपी पर जमकर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा शुरुआती दौर से ही इस योजना को लेकर दुर्भावना रख रही है। बीजेपी के सारे आरोप झूठे है। राम वनगमन पथ मार्ग को लेकर चल रहे कामों के साथ ही अब राजनीतिक गलियारों में भी आरोप- प्रत्यारोप का दौर तेज है. ऐसे में बताया जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार की जांच पड़ताल में गड़बड़ी आने पर कांग्रेस की मुसीबत भी बढ़ सकती है.
रायपुर। बड़े बुजुर्ग कहते आ रहे हैं कि राम से बड़ा राम का नाम है। भगवान राम की भक्ति देशभर में अलग अलग तरह से की जाती है। ऐसा ही अनोखा राम भक्त छत्तीसगढ़ का रामनामी समाज है. रामनामी समाज के पैर से लेकर सिर तक यानी रोम रोम में राम राम बसें हैं।
पूरे शरीर में गुदवाते है राम नाम
देशभर में भगवान राम के मंदिर, मूर्ति की पूजा की जाती है। लेकिन ये रामनामी संप्रदाय मूर्ति पूजा नहीं करता है। हालांकि निर्गुण राम राम के नाम को दिल की गहराइयों में स्थान दिया है। इसलिए राम नाम को कण कण में बसाने का काम करते हैं। इस संप्रदाय से जुड़े लोग पूरे शरीर पर राम राम का नाम गुदवाते यानि की राम का नाम पूरे शरीर में लिखवाते हैं।
कैसे हुई रामनामी पंथ की शुरुआत?
रामनामी पंथ की शुरुआत किस स्थिति में हुई, इसके कोई ठोस दस्तावेज नहीं मिले हैं। लेकिन रामनामियों में एक आम सहमति है कि 1890 के दशक में जांजगीर-चांपा के एक गांव चारपारा में एक दलित युवक परशुराम द्वारा रामनामी संप्रदाय की स्थापना की गई। छत्तीसगढ़ रामनामी, राम-राम भजन संस्था के सचिव गुलाराम रामनामी बताते हैं कि रामनामी एक विचारधारा है। हमारे पूर्वजों को मंदिर जाने से रोका गया, तब हमारे पूर्वजों ने अपने पूरे शरीर में राम का नाम का गोदना गोदवा लिया। 1890 के आसपास रामनामी पंथ की शुरुआत परशुराम नाम के व्यक्ति ने की थी। कुछ लोग परशुराम को भगवान का दूत भी मानते हैं। तब जातिगत भेद के कारण हम लोगों को मंदिरों में नहीं जाने दिया जाता था।
रामनामी क्या कोई भी बन सकता है?
रामनामी पंथ के लोग शरीर पर “राम-राम” का गुदना यानि स्थाई टैटू बनवाते हैं, राम-राम लिखे वाले ही वस्त्र धारण करते हैं, राम नाम लिखा मोर की पंख से बना मुकुट पहनते हैं, राम लिखा घुंघरू बजाते हैं, घरों की दीवारों पर राम-राम लिखवाते हैं, आपस में एक दूसरे का अभिवादन राम-राम कह कर करते हैं, यहां तक कि एक-दूसरे को राम-राम के नाम से ही पुकारते भी हैं। लेकिन क्या ऐसा करने से ही कोई भी रामनामी बन सकता है? इसके उत्तर में गुलाराम कहते हैं रामनामी बनने के लिए आचरण भी वैसा ही होना चाहिए। मांस-मदिरा का सेवन त्यागना होगा, बुरे कर्मों की चेष्टा नहीं रखनी होगी, व्यसन से दूर होना होगा, किसी भी गलत काम में लिप्त नहीं होना होगा। रामनामी होना सिर्फ गोदना गुदवा लेना या राम-राम प्रिंट के कपड़े पहन लेना नहीं, बल्कि एक तपस्या है।
रामनामियों के राम कौन हैं?
सनातन धर्म को मानने वालों में राम भक्ति को लेकर अपने अलग-अलग तर्क हैं, अलग तरीके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि रामनामियों के राम कौन हैं? छत्तीसगढ़ रामनामी राम-राम भजन संस्था की अध्यक्ष 84 वर्षीय सेत बाई कहती हैं- हम मंदिर जाते हैं, लेकिन पूजा नहीं करते, हम रामभजी हैं, राम का नाम भजते हैं, राम हर जगह हैं, राम आप में हैं, राम मुझमें हैं, राम साथी में हैं राम हाथी में हैं। राम के लिए किसी विशेष जगह जाने की जरूरत नहीं हैं। ऊर्जा से भरी आवाज में सेत बाई कबीर वो कहती है काकस्तूरी कुंडल बसे मृग ढ़ूँढ़ै बन माहि. ऐसे घटी-घटी राम हैं दुनिया जानत नाँहि दोहा सुनाती हैं-
जमीन पर बैठे बातें सुन रहे संप्रदाय के रामसिंह सुतिरकुली रामनामी कहते हैं- हमारे लिए राम ही सबकुछ हैं, राम हमारे भगवान हैं. राम हमारे पिता हैं, हमारे लिए राम पानी हैं, अन्न हैं, हवा हैं सबकुछ हैं।
रायपुर। राज्य में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिपाही के कुल 5967 पदों पर नियुक्तियां की जानी है।
5 साल की मिली छूट
छत्तीसगढ़ सरकार ने कॉन्स्टेबल भर्ती के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक, राज्य सरकार ने सिपाही भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट देने का ऐलान किया है। शासन की ओर से लिए गए इस निर्णय ने युवाओं को बड़ी सहूलियत दी है। अब ऐसे में, जिन कैंडिडेट्स की ऐज ओवर हो गई थी अब वे भी बढ़ी हुई आयु सीमा के तहत अप्लाई कर सकेंगे।
यहां करे आवेदन
फिलहाल राज्य में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2024 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी एक साथ पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है. इस्तीफा देने वालों में रविंद्र सिंह और आनंद प्रकाश गिरी का भी नाम है।
6 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
बता दें छत्‍तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष रहे कोमल हुपेंडी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा। कोमल हुपेंडी के साथ पार्टी के 6 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। सूत्रों की मानें तो सभी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। नाराजगी के पीछे का कारण आप पार्टी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को बताया जा रहा है।
उत्तराखंड में भी नेताओं ने छोड़ा साथ
बता दें, आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तराखंड में भी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने एक साथ पार्टी का दामन छोड़ दिया है। इन सभी लोगों में काफी समय से निष्क्रिय देखा जा रहा था। बदलते हालात को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है. इसी कड़ी में रविवार को उत्तराखंड में आप पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ पार्टी का दामन छोड़ दिया है। पार्टी छोड़ने वालो में आम आदमी पार्टी के पूर्व संयोजक जोत सिंह बिष्ट, कमलेश रमन ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी और हिम्मत सिंह बिष्ट का नाम शामिल हैं.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घऱ में आग गैस में रिसाव के कारण लगी। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
3 लोगों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में घर में आग लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागाडबरा गांव के एक घर में आग लगने से बुधराम, उनकी पत्नी हिरामती बाई और पुत्र जोनहू राम (12) की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों से बुधराम के घर में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस दल को 3 शव मिले जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गैस रिसाव के कारण हुआ हादसा
बता दें, घर में रखा चूल्हा और गैस सिलेंडर पूरी तरह से जला हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि गैस सिलेंडर से रिसाव कारण घर में आग लगी होगी जिसमें परिवार चपेट में आ गया और जलकर तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर। देश की राजधानी नई दिल्ली में 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर इस साल छत्तीसगढ़ से तैयार झांकी आदिवासी अंचल जगदलपुर की मुरिया दरबार की है। इस झांकी के सामने छत्तीसगढ़ की 16 बेटियां पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुति करेगी। नई-दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड के लिए 28 राज्यों में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ भी परचंम लहराने जा रहा है।
केद्र सरकार ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात लोक वाद्य संग्राहक और लोक कलाकार रिखी क्षत्रिय ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह पर छत्तीसगढ़ की तरफ से बस्तर की आदिम जनसंसद पर आधारित झांकी को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। अपनी 17 सदस्य की टीम के साथ रिखी क्षत्रिय दुर्ग से दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनकी उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री साय ने रेलवे स्टेशन पर ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कलाकारों से बात की और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रस्तुत करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी।
टीम मुरिया जनजाति का परब नृत्य करेंगे
गणतंत्र दिवस की झांकी के साथ ही सामने छत्तीसगढ़ की बेटियां छत्तीसगढ़ संस्कृति, कला को प्रदर्शित करने यह नृत्य तैयार किया गया है। झांकी में टीम मुरिया जनजाति का परब नृत्य करते नजर आएंगी। रिखी क्षत्रिय ने बताया की नृत्य के लिए उनको ही जिम्मेदारी दी गई है। झांकी के सामने नृत्य करने वाले टीम में 17 सदस्य शामिल रहेगें। इनमें 11 भिलाई से हैं। रिखीराम क्षत्रिय और उनकी टीम के लोग भिलाई से है।
आदिम जनसंसद मुरिया दरबार की झांकी
रिखी क्षत्रिय ने बताया कि देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार को झांकी के लिए चयनित किया गया है। भारत सरकार की थीम भारत लोकतंत्र की जननी पर आधारित है। इस झांकी में केंद्रीय विषय आदिम जन-संसद के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और उसके उद्गम-सूत्र लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है. बता दे की मुरिया दरबार विश्व-प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की एक परंपरा है। जो कि 600 वर्षों से चली आ रही है
रायपुर। बीती रात बस में सवार यात्री हादसे का शिकार हो गए दरअसल यात्री अमरकंटक से दर्शन करने के बाद जनकपुर वापस लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित बस ने तीन राहगीरों को कुचल दिया. इसके बाद बस पेड़ से टकरा गई. हादसे में 15 लोग घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बस ड्राइवर सभी यात्रियों को छोड़कर फरार हो गया।
अमरकंटक जा रहे थे यात्री
बस में सवार यात्री एमपी के अमरकंटक से दर्शन करने के बाद जनकपुर वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। बता दें, घटना जनकपुर थाना क्षेत्र की है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बस ने ढलान पर खोया कंट्रोल
बता दें कि पक्षीराज कंपनी की बस जनकपुर के माड़ी सरई से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक गई थी। देर शाम करीब 8 बजे तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस मनेंद्रगढ़ मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान ढलान पर ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और अंडा ठेले के पास खड़े 3 लोगों को कुचल दिया। नीचे दबने से 3 की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बता दें घटना बीती रात करीब 8 बजे की हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में बंद रखने का फैसला किया है। राज्य के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी गैर शासकीय और शासकीय विद्यालय , कॉलेज में अवकाश की घोषणा की।
संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान
अग्रवाल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को 'श्री रामलला दर्शन योजना' के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी)से अनुबंध कर एक ट्रेन बुक करेगी जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। इसमें एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा सकेंगे। मंत्री ने कहा, अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी शहरों और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, पूजा और भजन का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम में नदी या तालाब के किनारे गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा और रोशनी की जाएगी। वहीं अग्रवाल ने स्कूल बंद रहने की भी घोषणा की।
यूपी में भी बंद रहेगा स्कूल
बता दें, अभी तक मध्य प्रदेश में स्कूलों को 22 जनवरी को बंद करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद विद्यालय को बंद रखने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है।
रायपुर। राज्य के सभी किसानों के लिए जरूरी खबर है। उन्हें अब धान बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे 31 जनवरी तक धान बेच सकते हैं। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी जारी है, जो इस महीने के अंत तक जारी रहेगी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3 हजार एक सौ रुपए की दर से खरीदी जा रही है।
छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक धान खरीदी
छत्तीसगढ़ में 2023-24 के लिए 1 नवंबर 2023 से धान खरीदी जारी है। प्रदेश में अब तक 103.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी एम.एस.पी पर हो चुकी है। इसके लिए किसानों को अब तक 22, 468 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, अब तक 63.157 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
मार्कफेड के महाप्रबंधक ने दी जानकारी
मार्कफेड के महाप्रबंधक ने जानकारी दी की राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 19 लाख 87 हजार 331 किसानों से 103 लाख 63 हजार 489 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके बदले में किसानों को 22,468 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 86 लाख 62 हजार 842 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए DO जारी किया गया है। वहीं, 63 लाख 15 हजार 722 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका।
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
राज्य में किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान के हिसाब के खरीदी की जा रही, जिसके लिए 3100 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है। ऐसे में धान उपार्जन के एवज में किसानों को (Minimum support price) न्यूनतम समर्थन मूल्य लगभग 40 हजार करोड़ का भुगतान होगा।
विष्णु देव साय ने बढ़ाया MSP
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने मोदी गारंटी में एम.एस.पी बढ़ाने का वादा किया था, जिसको सरकार बनते ही पूरा किया गया। राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनते ही किसानों को बड़ी राहत दी गई है। इसके तहत राज्य में प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपए क्विंटल की दर से खरीदी शुरू कर दी गई है। अब तक राज्य में MSP यानि किसानों से समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी जा रही थी.
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करती है। राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद सचिन पायलट ने कहा कि आज जिन मुद्दों के साथ कांग्रेस जनता के बीच जाना चाहती है बीजेपी हर बार उस मुद्दों को भटकाने की कोशिश करती है।
लोकसभा में करेंगे बेहतर प्रदर्शन
पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, दलितों, आदिवासियों,महिलाओं, नौजवानों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना चाहती है लेकिन भाजपा हर बार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने में रहती है। पायलट ने ये भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जो भी कमियां है उसे पूरा किया जायेगा। पार्टी में कोई अंतर्कलह नहीं है।
राम मंदिर पर राजनीति
राम मंदिर पर हो रही राजनीति को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर चर्चा नहीं करती है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा पर चर्चा नहीं होती है। अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ गई है। मनमोहन सिंह की सरकार में 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया था। आज खाई बढ़ी है। गांव और शहर में दूरियां आ गई है। पेट्रोल डीजल और सिलेंडर की कीमत बहुत बढ़ गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से कई वादे किए थे। सरकार बनने के बाद धान खरीदी समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर वादा पूरा न करने का आरोप लगा रही है। जिसका जवाब सीएम विष्णु देव साय ने दिया है। जिसमें किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
कांग्रेस ने लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ के धान किसानों को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले 3100 रुपए क्विंटल दिए जाने का वादा किया था। मगर, कांग्रेस वादे को पूरा न करने का आरोप लगा रही है। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को समर्थन मूल्य और 3100 के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
एक्स पर जारी किया पोस्ट
मुख्यमंत्री साय ने X पर लिखा है कि अभी किसानों को धान खरीदी में एमएसपी की राशि मिल रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमारा वादा प्रति क्विंटल 3100 रुपए देने का है। हम किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें अंतर की राशि अतिशीघ्र एकमुश्त दी जाएगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर कांग्रेस ने हमें खाली खजाना दिया है, फिर भी हमने मोदी की गारंटी में जनता से किया हर एक वादा पूरा करने की तैयारी की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने की नाम नहीं ले रही है। रोजाना 20 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश में शनिवार को 4182 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 24 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.57 फीसदी है। वहीं कुल एक्टिव केस 131 है।
राजधानी में सबसे ज्यादा मरीज
बता दें, राजधानी रायपुर में कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। यहां 40 कोरोना संक्रमित है। शनिवार को 7 शहरों में नए मरीज मिले हैं, जिसमें रायपुर में 11 संक्रमित, कांकेर में 3, रायगढ़ में 5, दुर्ग में 2, जांजगीर बेमेतरा, और सुकमा में 1-1 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
मरीज हुए डिस्चार्ज
प्रदेश में कल शनिवार को अस्पताल और होम आइसोलेशन से 31 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 131 है। बीते दिनों शुक्रवार को 4871 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 20 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही होम आइसोलेशन से 10 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए थे।
रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह देखा जा रहा है। यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से भी होकर गुजरेगी। दीपक बैज ने कहा कि जब धर्म, क्षेत्र और सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है तब कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई आशा लेकर आई है।
14 जनवरी से होगी शुरुआत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' अगले महीने छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। यह जानकारी पार्टी के एक पदाधिकारी ने दी है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 शहरों से गुजरते हुए 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के 16-17 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद है, जो 5 दिनों में राज्य के 7 शहरों से होकर गुजरेगी।
बैज: लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश की अखण्डता, एकता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।
यात्रा से नेताओं का बढ़ेगा मनोबल
राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस यात्रा से लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। राज्य में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता में वापस आई थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 54 सीटें मिली है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों में सिमट के रह गई।
रायपुर। विष्णु देव साय की कैबिनेट का अनुपूरक बजट 12,992 करोड़ 70 लाख 98 हजार 800 रुपये का है। इसमें प्रधानमंत्री आवास के लिए 3,799 करोड़ रुपये, धान पर बोनस के लिए 3,800 करोड़ और महतारी वंदन योजना के 1 चरण के लिए 1,200 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
3 महीने चुनौती पूर्ण
विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ी जीत के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठित हो चुकी है। अब नई सरकार के लिए अगले 3 महीने बेहद चुनौती भरे होंगे। वजह, लोकसभा चुनाव के चलते जनता के सामने नवगठित सरकार को अपना प्रदर्शन दिखाना होगा। बता दें, नियमित कार्यों के अलावा सरकार को यह दिखाना होगा कि घोषणा पत्र में उसने जो वादे जनता से किए हैं उन्हें पूरा करने की दिशा में क्या कुछ किया है किस गति से कदम बढ़ाया है। अगर सरकार अपने प्रमुख वादों को लेकर काम करती है तो प्रदेश में विकास की नई दिशा तय होगी।
21 क्विंटल धान खरीदी और बकाया बोनस
इस बार 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत देने का भी दावा किया जा रहा है। सुशासन दिवस के मौके यानी 25 दिसंबर को प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 03 हजार 716 करोड़ रुपये के बकाया बोनस आनलाइन ट्रांसफर किया।
आवास योजना में यह है चुनौती
राज्य सरकार ने प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास देने की प्लानिंग बनाई है। इनमें 15 लाख आवासों के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है। प्रदेश में वर्तमान में पीएम आवास के तहत कुल 18 लाख 75 हजार 585 हितग्राही केंद्र की सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना-2011 की स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीण में दर्ज हैं। इस सूची से वर्ष 2016-2023 तक कुल 11,76,146 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति मिली है। इस प्रकार स्थायी प्रतीक्षा सूची 6,99,439 लक्ष्य प्राप्ति के लिए शेष है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित 7,81,999 आवास के लक्ष्य को राज्यांश नहीं मिलने से वापस ले लिया था। साथ ही आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 हितग्राही परिवारो के लिए भी लक्ष्य नहीं मिल पाया था। अब राज्यांश और केंद्र सरकार से सहयोग मिलने पर ही आवास कार्य पूरा हो पाएगा।
महतारी वंदन योजना
प्रत्येक विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। अनुपूरक बजट में प्रविधान होने के चलते इसके लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
पीएम आवास योजना
विष्णु देव साय ने पहली ही कैबिनेट की बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण, हर घर में पीने का शुद्ध पानी देने की कवायद शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख घोषणाएं भी करनी है पूरी
प्रति परिवार को पांच लाख से दस लाख तक स्वास्थ्य बीमा देंगे
प्रत्येक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये
तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 5500 रुपये प्रति रुप बोरा दिया जाएगा
राज्य में 500 नए जन औषधि केंद्र स्थापित कर सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराएंगे।
गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंडर
उद्यम क्रांति योजना में युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण
संग्राहकों को 4500 रुपये तक बोनस दिया जाएगा
सभी गारंटियां पूरी होंगी
बता दे, साव ने कहा है, चुनाव के समय हमने जो भी पीएम मोदी की गारंटी को घोषित की है। मेरी सरकार ने उसे लागू करने का काम शुरू कर दिया है। सरकार गठन के बाद से ही हम मोदी की गारंटी के लिए काम कर रहे हैं। सभी गारंटियां पूरी होंगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवटें ले रहा है। न्यू ईयर की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है। फिलहाल प्रदेश में 2 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्दि होगी।
बारिश होने का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। नए साल की शुरुआत बारिश से होगी। फिलहाल प्रदेश में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्दि होगी। इससे एक-दो दिनों तक लोगों को ठंडी से राहत मिलेगी। इसके बाद एक जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
IMD के अनुसार, आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में बादल छाए रहने की वजह से ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन इस दौरान प्रदेश के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।
अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा इलाका
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
रायपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद छत्तीसगढ़ में विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में विभागों की लिस्ट राज्यपाल को भेज दी है। जिसके बाद राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर उसे सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है। संभवतः आज देर शाम या फिर शनिवार तक मंत्रियों के विभागों की घोषणा की सकती है।
मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
बता दें कि प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया जायेगा। बताया जा रहा है कि सीएम विष्णुदेव साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखेंगे। दरअसल पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी CM अरुण साव को गृह विभाग और विजय शर्मा को ऊर्जा दिया गया है।
दिल्ली में तय हुआ विभाग
सीएम शाह के कैबिनेट में किसको कौन सी जिम्मेदारी दी गई है, इसका फैसला दिल्ली में हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। मालूम हो कि शपथ ग्रहण के अगले दिन मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी।