रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से कई वादे किए थे। सरकार बनने के बाद धान खरीदी समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर वादा पूरा न करने का आरोप लगा रही है। जिसका जवाब सीएम विष्णु देव साय ने दिया है। जिसमें किसानों के लिए […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से कई वादे किए थे। सरकार बनने के बाद धान खरीदी समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर वादा पूरा न करने का आरोप लगा रही है। जिसका जवाब सीएम विष्णु देव साय ने दिया है। जिसमें किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
छत्तीसगढ़ के धान किसानों को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले 3100 रुपए क्विंटल दिए जाने का वादा किया था। मगर, कांग्रेस वादे को पूरा न करने का आरोप लगा रही है। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को समर्थन मूल्य और 3100 के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने X पर लिखा है कि अभी किसानों को धान खरीदी में एमएसपी की राशि मिल रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमारा वादा प्रति क्विंटल 3100 रुपए देने का है। हम किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें अंतर की राशि अतिशीघ्र एकमुश्त दी जाएगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर कांग्रेस ने हमें खाली खजाना दिया है, फिर भी हमने मोदी की गारंटी में जनता से किया हर एक वादा पूरा करने की तैयारी की है।