Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Chhattisgarh: PM मोदी के बर्थ-डे पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

Chhattisgarh: PM मोदी के बर्थ-डे पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सादगीपूर्ण ढंग से सेवा कार्य करते हुए बर्थ-डे पार्टी का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने किया 11 यूनिट रक्तदान इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को जिला महारानी अस्पताल ब्लड बैंक में 11 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही […]

Advertisement
Chhattisgarh: BJYM donated blood on PM Modi's birthday
  • September 17, 2023 8:19 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सादगीपूर्ण ढंग से सेवा कार्य करते हुए बर्थ-डे पार्टी का जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने किया 11 यूनिट रक्तदान

इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को जिला महारानी अस्पताल ब्लड बैंक में 11 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटकर उनके सेहत के बारे में जानकारी ली. वहीं अस्पताल के डॉक्टरों से मिलकर सभी मरीजों को अच्छे उपचार और देखभाल करने की अपील भी की है. इसके साथ ही कहा कि लोगों को रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान ही महादान है।

इन लोगों ने किया रक्तदान

इस मौके पर पूर्व बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थ-डे पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं. मोदी भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के प्रेरणा स्रोत हैं. जानकारी के मुताबिक आज जिला महारानी अस्पताल में रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं में गजेंद्र डिकेश, विकास पात्रो, श्याम लाल सेठिया, नाग, प्रताप, रितेश सोनी हेमंत तिवारी,विवेक साहू, नरेंद्र तुलेश शामिल थे।


Advertisement