Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • छत्तीसगढ़ : भाजपाइयों ने जलाया आबकारी मंत्री का पुतला

छत्तीसगढ़ : भाजपाइयों ने जलाया आबकारी मंत्री का पुतला

रायपुर : 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी(BJP) की जिला इकाई ने आबकारी मंत्री कबासी लखमा का पुतला दहन किया। अवंतीबाई चौक कोहका में भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने एकत्र होकर भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च भी किया। इसके बाद पुलिस को चकमा देते हुए […]

Advertisement
  • May 11, 2023 3:28 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर : 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी(BJP) की जिला इकाई ने आबकारी मंत्री कबासी लखमा का पुतला दहन किया। अवंतीबाई चौक कोहका में भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने एकत्र होकर भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च भी किया। इसके बाद पुलिस को चकमा देते हुए तीन अलग-अलग पुतले जलाए।

ED ने सरकार का चेहरा किया उजागर

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विवेचना के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नजदीकी समर्थक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से 2000 करोड़ रुपए का शराब महाघोटाला उजागर हुआ है। वृहत पैमाने पर हुए इस भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा भिलाई जिले के सभी मंडल में अलग-अलग दिन प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि ED की जांच ने सरकार के भ्रष्टाचार रूपी चेहरे को उजागर कर दिया है। जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा आ गया है। भाजपा उसके गलत कृत्यों के खिलाफ हर लड़ाई लड़ेगी। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पार्षद महेश वर्मा, भाजपा नेता जेपी घनघोरकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पुरुष और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Advertisement