Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • CG Weather Update: छत्‍तीगसढ़ में पल- पल बदल रहा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्‍तीगसढ़ में पल- पल बदल रहा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पूर्व से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई। IMD के मुताबिक शुक्रवार से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बुधवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नए साल से पड़ेगी जबरदस्त […]

Advertisement
  • December 28, 2023 10:10 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पूर्व से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई। IMD के मुताबिक शुक्रवार से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बुधवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नए साल से पड़ेगी जबरदस्त ठंड

मौसम विज्ञानियों के अनुसार नए साल के शुरूआत से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी । इसके चलते ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में तो ठंड और ज्यादा रहने की संभावना है। बता दें, विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। लेकिन नए साल से मौसम का रुख बदलेगा।

कोहरे ने रोका विमानों का रास्ता

कोहरे का प्रकोप अब हवाई यातायात में पड़ने लगा है। बुधवार को दिल्ली, हैदराबादार, मुंबई, कोलकाता आदि क्षेत्रों की फ्लाइटें घंटों विलंब रही, इसके साथ ही शाम की मुंबई फ्लाइट रद्द रही। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8.45 बजे आने वाली मुंबई फ्लाइट घंटे भर विलंब होकर सुबह 9.45 बजे रायपुर विमानतल पहुंची।

सड़क हादसा

घने कोहरे के चलते आपस में भिड़त और हादसे की खबर सामने आ रही है। घना कोहरा के चलते रोडवेज बसों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। ताकि हादसे से बचा जा सके।


Advertisement