Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • CG NEWS: श्रद्धालुओं से भरी बस ने 3 लोगों को कुचला, 15 यात्री घायल

CG NEWS: श्रद्धालुओं से भरी बस ने 3 लोगों को कुचला, 15 यात्री घायल

रायपुर। बीती रात बस में सवार यात्री हादसे का शिकार हो गए दरअसल यात्री अमरकंटक से दर्शन करने के बाद जनकपुर वापस लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित बस ने तीन राहगीरों को कुचल दिया. इसके बाद बस पेड़ से टकरा गई. हादसे में 15 लोग घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि बस के […]

Advertisement
  • January 15, 2024 1:50 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर। बीती रात बस में सवार यात्री हादसे का शिकार हो गए दरअसल यात्री अमरकंटक से दर्शन करने के बाद जनकपुर वापस लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित बस ने तीन राहगीरों को कुचल दिया. इसके बाद बस पेड़ से टकरा गई. हादसे में 15 लोग घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बस ड्राइवर सभी यात्रियों को छोड़कर फरार हो गया।

अमरकंटक जा रहे थे यात्री

बस में सवार यात्री एमपी के अमरकंटक से दर्शन करने के बाद जनकपुर वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। बता दें, घटना जनकपुर थाना क्षेत्र की है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बस ने ढलान पर खोया कंट्रोल

बता दें कि पक्षीराज कंपनी की बस जनकपुर के माड़ी सरई से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक गई थी। देर शाम करीब 8 बजे तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस मनेंद्रगढ़ मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान ढलान पर ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और अंडा ठेले के पास खड़े 3 लोगों को कुचल दिया। नीचे दबने से 3 की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बता दें घटना बीती रात करीब 8 बजे की हैं।


Advertisement