Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • CG Budget 2024: CM साय का नेता प्रतिपक्ष के बयान पर तंज, कहा – सदन में आने से…

CG Budget 2024: CM साय का नेता प्रतिपक्ष के बयान पर तंज, कहा – सदन में आने से…

रायपुर। सोमवार यानी 26 फरवरी को विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों को लेकर विधानसभा में बहसबाजी हुई। ऐसे में प्रदेश मुखिया विष्णु देव साय ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे विधानसभा सदन में आने […]

Advertisement
CM Sai took a jibe at Leader of Opposition's statement
  • February 27, 2024 2:24 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

रायपुर। सोमवार यानी 26 फरवरी को विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों को लेकर विधानसभा में बहसबाजी हुई। ऐसे में प्रदेश मुखिया विष्णु देव साय ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे विधानसभा सदन में आने से कोई भी नहीं रोक सकता है।

CM साय ने आगे कहा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सदन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मैं इतना सक्षम हूं और जानता हूं कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं। कुछ मजबूरी थी, इसलिए चार दिन सदन में नहीं आया। इस दौरान उन्होंने चरणदास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि आज जो सदन में बैठ कर इतना उपदेश दे रहे हैं, वे अगर अपने बगल में बैठने वाले को दिए होते तो आज आपको विपक्ष में बैठने की नौबत नहीं आती।

दो महीने की सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिय बहुत कुछ किया – CM साय

इस दौरान CM साय ने सदन में कहा कि हमारी दो महीने की सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिय बहुत कुछ किया है। आगामी दिनों में किसानों को उनके अनाजों की अंतर्रा राशि भी जल्द मिलेगी। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इसके लिए राशि की व्यवस्था भी कर लिया है।

जानें नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा था?

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा था कि CM पिछले चार-पांच दिनों से सदन में नहीं आ रहे थे। ऐसी कौन सी शक्ति जो हैं, CM को सदन में विपक्ष की बातों को सुनने से रोक रहा है। महंत ने कहा, CM साहब आप अपने ईद- गिर्द रहने वालों की टीम सोच-समझकर रखिएगा। साथ ही उन्होंने CM को अपने आसपास के लोगों से सर्तक रहने के लिए कहा।


Advertisement