Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Cabinet Meeting: सीएम साय के आवास पर होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Cabinet Meeting: सीएम साय के आवास पर होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट की बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है। इसमें कई मुद्दों पर सीएम मंत्रियों से चर्चा कर आगामी कार्य योजना पर रणनीति बना सकते हैं। कई अहम प्रस्तावों […]

Advertisement
Cabinet Meeting
  • August 7, 2024 2:49 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट की बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है। इसमें कई मुद्दों पर सीएम मंत्रियों से चर्चा कर आगामी कार्य योजना पर रणनीति बना सकते हैं।

कई अहम प्रस्तावों पर मंजूरी

इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा हो सकती है। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है। इस मामले में इस सीट को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से उनकी पसंद के प्रत्याशी पर भी बातचीत हो सकती है। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना जताई है। नगर निगम के महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से किया जाए। चुनाव को मतपत्र मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराए जाने को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

कर्मचारियों के हित में निर्णय

बैठक में प्रदेश में बारिश की स्थिति और खाद की उपलब्धता के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की जा सकती है। कैबिनेट में हर घर तिरंगा अभियान पर भी चर्चा करना निश्चित है। इसके अतिरिक्त किसानों और कर्मचारियों के हित में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते है।


Advertisement