रायपुर। कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ को दर्शक अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी इस शो के जज हैं। वहीं भारती सिंह इस शो को होस्ट कर रही हैं। ‘लाफ्टर शेफ’ में अंकिता लोखंडे-विकी जैन, निया शर्मा-सुदेश लहरी, अली गोनी-राहुल वैद्य, करण कुंद्रा-अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर-रीम […]
रायपुर। कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ को दर्शक अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी इस शो के जज हैं। वहीं भारती सिंह इस शो को होस्ट कर रही हैं। ‘लाफ्टर शेफ’ में अंकिता लोखंडे-विकी जैन, निया शर्मा-सुदेश लहरी, अली गोनी-राहुल वैद्य, करण कुंद्रा-अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर-रीम समीर और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, जैसे सेलिब्रिटी की जोड़ियां इस शो में खाना बनाते है।
हर एपिसोड में शेफ इन सेलिब्रिटी जोड़ियों को डिश बनाने का चैलेंज देते हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए ये सेलिब्रिटी जो मेहनत करते हैं, वो देखकर ऑडियंस की हंसी छूट जाती है। लोग इस शो को काफी इंजॉय करते हैं। क्या आपको बता है कि ये सेलिब्रिटी शो में खाना बनाने का कितना पैसा लेते हैं, तो आइए जानते है किस सेलिब्रिटी को मिलते है कितने लाख रुपए?
भारती सिंह जो लाफ्टर शेफ की होस्ट है। वह पूरे शो को एंटरटेनिंग बनाती है। वह लाफ्टर शो के हर एपिसोड का 12.5 लाख से 13 लाख चार्ज करती है। वो हर हफ्ते में दो एपिसोड शुट करती है। ये दोनों ही एपिसोड एक ही दिन में शूट किए जाते हैं। आम भाषा में कहे तो भारती एक दिन की शूटिंग के बाद 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
बिग बॉस के फेमस कपल और रियल लाइफ पति-पत्नी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी लाफ्टर शो में नजर आते हैं। वह दोनों मिलकर खाना बनाते हैं। इस शो के लिए दोनों को मिलाकर एक दिन की 4 लाख से 5 लाख तक की फीस दी जाती है।
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को लाफ्टर शेफ की हाईएस्ट पेड जोड़ी माना जाता है। यह दोनों भी लाफ्टर शो में काफी मजे दिलाते हैं। इन दोनों की जोड़ी को भी लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। इन दोनों को हर एपिसोड के लिए 14 लाख रुपए दिए जाते हैं।
लाफ्टर शेफ सीजन 2 में बनी नई जोड़ी राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लाफ्टर शेफ में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की जोड़ी को प्रत्येक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए दिए जाते हैं। लाफ्टर शेफ के सीजन-2 में इस बार कई नए सिलेब्स को मौका दिया गया है।
एल्विश यादव और अब्दु रोजिक की जोड़ी को बड़े मिया और छोटे मियां कहा जाता है। । दोनों को ही जनता का खूब प्यार मिल रहा है। इन दोनों के बीच बातचीत का लोग खूब मजा ले रहे हैं। दोनों ही मिलकर खाना बनाते हैं। यह दोनों की जोड़ी को मिलाकर 3 लाख रुपए मिलते हैं।
मन्नारा और सुदेश की जोड़ी भी सुर्खियों में है। सीजन 1 में निशा सुदेश जी से परेशानी थी कि वह खाना नहीं बनाते थे, लेकिन वहीं सीजन 2 में नई जोड़ी के तौर पर सुदेश जी को मन्नारा दी गई हैं। इस सीजन में सुदेश जी खाना बनाते नजर आते हैं। मन्नारा और सुदेश की जोड़ी को मिलाकर 1.50 लाख से ज्यादा दिए जाते हैं।
बाते करें बिग बॉस के शो में नजर आए अभिषेक और समर्थ जुरेल को लाखों की फीस नहीं दी जाती है। अभिषेक और समर्थ जुरेल लगभग 55 हजार से 75 हजार के बीच दिए जाते हैं। लाफ्टर शेफ के सीजन-2 में समर्थ और अभिषेक दोनों को ही खाना बनाना नहीं आता है, लेकिन जिस तरह वह अपना खाना बनाने के लिए मेहनत करते है वो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।