गृह मंत्री और वित्त मंत्री लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद विष्णुदेव साय की यह पहली नीति आयोग बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्रमुख योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त समर्थन की मांग कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, पीएम आवास योजना के तहत नए सर्वे के अनुसार 26 लाख मकानों के निर्माण का काम जारी है। मकान निर्माण के लिए अतिरिक्त आबंटन की मांग की जाएगी। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और नवा रायपुर के विकास के लिए भी खास पैकेज की मांग की जा सकती है। स्मार्ट सिटी योजना के लिए केंद्रीय अनुदान की मांग नहीं की जा सकती है, ऐसे में सीएम शहरी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के लिए अनुदान की मांग कर सकते हैं।
23 मई को सभी नेता होंगे रवाना
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं तेज हवाएं और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन तक प्रदेश में गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं सात मई से इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है। मंगलवार को सबसे ग्राम रायपुर रहा है।
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए उतरी बांग्लादेश तक स्थित है। यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। उत्तर दक्षिण में ध्रुव का दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से मराठवाड़ा तेलंगाना से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र के तल से 0.9 किमी ऊपर फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की मध्यम बारिश की आसार है।
इसी दौरान प्रदेश के एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दोनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। राजधानी रायपुर में आज मंगलवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.02 डिग्री सेल्सियस और तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। प्रदेश में मौसम के बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आज से शुरू होने जा रहा हैं सुशासन तिहार का तीसरा चरण
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से 31 मई तक मनाया जाएगा। सुशासन का संदेश लेकर सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और गांव- गांव तक सुशासन का संदेश पहुचाएंगे । सीएम  साय आम आज जनता से सीधा संवाद करेंगे। हर जिले में 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर लगेगा। पहले चरण में पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 40 लाख आवेदन मिले थे। सबसे अधिक आवेदन राजधानी रायपुर से आए थे।
6 मई को आएंगे छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब 6 मई को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। जहां वे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।गिरौधपुरी में मंदिर दर्शन कर वे बिलाईगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जाति जनगणना को लेकर राहुल गांधी को धन्यवाद दिया जाएगा। इसके बाद फिर वे महासमुंद में युवा आक्रोश मशाल रैली में शामिल होंगे। फिर शाम को वे नियमित विमान से दिल्ली जाएंगे।
सड़क हादसे में तीन की मौत और 10 घायल
भारतीय गानों को किया बंद
पाकिस्तान ने 1 मई यानी गुरुवार को अपने एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों का प्रसारण रोक दिया। इसकी जानकारी खुद पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के महासचिव शकील मसूद ने दी। उन्होंने कहा कि 'PBA ने देशभर में पाकिस्तानी एफएम रेडियो पर भारतीय गानों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के फैसले की प्रशंसा की है।
पत्र लिखकर की सराहना
PBA को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा, पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स का यह देशभक्ति से प्रेरित कदम प्रशंसा के काबिल है। यह पूरे देश की सामूहिक भावना को दर्शाता है।’उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के एफएम स्टेशनों पर भारतीय गानों को पूरी तरह से बंद करना इस बात का प्रतीक है कि ऐसे मुश्कित समय में हम सभी राष्ट्रीय एकता को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही अपने मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। बता दें कि पाकिस्तानियों के बीच भारतीय गाने काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें काफी पसंद किया जाता है।
इन पाकिस्तानी सेलेब्स को किया बैन
डिफेंस सिक्योरिटी ने दी जानकारी
हाल ही में हुआ यह सौदा भी इसका उदाहरण है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के तहत काम करने वाली डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन एजेंसी ने इस सौदे की जानकारी दी। सिक्योरिटी एजेंसी ने बताया कि सौदे के तहत भारत को एडवांस्ड सी विजन सॉफ्टवेयर, ट्रेनिंग और सपोर्ट सर्विस मिलेगी। इससे भारत की मेरीटाइम डोमेन में जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी बेहतर होगी।
सौदे का मकसद विदेश नीति को सहायता देना
अमेरिका के विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट के जरिए इस सौदे के बारे में बताया था। डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन एजेंसी ने बताया कि इस प्रस्तावित सौदे का मकसद विदेशी नीति को सहायता प्रदान करना और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करना है। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर मजबूती मिलेगी। साथ ही हिंद प्रशांत महासागर और दक्षिण एशिया के सबसे अहम देश के साथ सुरक्षा साझेदारी में मजबूती आएगी।
सौदे का ठेकेदार हॉकआई 360
पीड़िता का वीडियो वायरल
मारपीट के बाद उसके सारे कपड़े उतरवाए। इतना ही नहीं, उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद लोगों ने उसे उन सभी के पैर चाटने के लिए मजबूर किया। वायरल हुए वीडियो में आरोपी पीड़ित को पैरों से धक्के मारते और पीटते हुए नजर आ रहेहैं। इस दौरान पीड़िता के तन पर एक कपड़ा भी नहीं है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सभी 6 आरोपी फरार चल रहे हैं। पेटबशीराबाद के एसआई महेश्वरी रेड्डी ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। जल्दी ही सभी आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।
दंपत्ति के बीच सुलह कराने गया
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब हुई जब पीड़ित एक दंपत्ति के बीच सुलह कराने के लिए गया था। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने 13 अप्रैल को 6 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक वह अपने परिवार के एक दोस्त की बहन के पति से मुलाकात करने के लिए गया था। उसने बताया कि बोवेनपल्ली की रहने वाली विनीता ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। बाद में उसने अपना मन बदल लिया और कहा कि मेरे पति को उस कागज पर हस्ताक्षर न करने के लिए राजी कर दो।
जातिगत गालियां दी
वरिष्ठ न्यायाधीश की सिफारिश
परंपरा के मुताबिक वर्तमान सीजेआई अपने उत्तराधिकारी के रूप में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश की सिफारिश करते हैं, जो आगे चलकर सीजेआई बनेंगे। जस्टिस गवई वरिष्ठता के क्रम में सबसे आगे हैं, जिसके चलते उनके नाम की सिफारिश की गई है। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले कानून मंत्रालय ने सीजेआई जस्टिस खन्ना से उनके उत्तराधिकारी का नाम देने की अपील की थी। जस्टिस गवई के नाम पर अगर मुहर लगती है तो वे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
6 महीने का होगा कार्यकाल
वे 14 मई को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि जस्टिस गवई का कार्यकाल छह महीने का ही होगा क्योंकि वे नवंबर 2025 में रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस गवई को 2019 में सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त कियागयाथा। जस्टिस गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। जस्टिस गवई के पिता दिवंगत आरएस गवई भी एक मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता थे। वह बिहार और केरल के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं। जस्टिस गवई ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में बॉम्बे उच्च न्यायालय में बतौर एडिशनल जज की थी।
अनुसूचित जाति के जज
आज भी होगी पूछताछ
गुरुग्राम जमीन सौदे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय आज भी रॉबर्ट वाड्रा से कुछ सवालों के जवाब जान रही है। इससे पहले बीते दिन सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से लगभग छह घंटे पूछताछ की गई थी। लगातार दूसरे दिन पूछताछ से पहले कारोबारी ने बुधवार को कहा कि वह इन सबके लिए बहुत मजबूत हैं। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए एक सियासी कार्टून भी पोस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हमारे खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई की जा रही है। सब समय का खेल है, समय बदलेगा। उन लोगों को यह सब झेलना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं देश छोड़कर भागने वाला नहीं हूं। मैं ईडी को सभी सवालों का जवाब दूंगा। मुझे कोई परेशानी नहीं है, आप जितनी चाहें उतनी एजेंसियों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब इसकी जांच हुई तो प्रशासन ने पाया कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। खट्टर जी ने मुझे इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।
बुजुर्गों की सेवा की योजना
मुझे समझ नहीं आ रहा कि 7 साल बाद फिर मुझसे पूछताछ के लिए क्यों बुलाया जा रहा है। वाड्रा ने कहा कि वह निर्दोष हैं और सत्य की जीत होगी। वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट किया, 'मेरे जन्मदिन के सप्ताह में की जा रही सेवाओं को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। मैंने बुजुर्गों को भोजन कराने और सभी बच्चों को उपहार देने की जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें मैं तब तक जारी रखूंगा, जब तक कि सरकार मुझे अच्छे काम करने और अल्पसंख्यकों के प्रति उनके अन्यायपूर्ण व्यवहार के बारे में बोलने से नहीं रोकती।
अन्यायपूर्ण दबाव के लिए तैयार वाड्रा
PM Narendra Modi received a special ceremonial welcome at Independence Square, Colombo. This is the first time Sri Lanka has accorded such a welcome to a visiting dignitary. pic.twitter.com/iMKAKxquUM
— ANI (@ANI) April 5, 2025
राष्ट्रपति और पीएम मोदी पहुंचे सचिवालय
कोलंबो में पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी राष्ट्रपति सचिवालय पहुंचे। जहां से दोनों ने हाथ हिलाकर श्रीलंका की जनता का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कोलंबो में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सहमति पत्रों का आदान-प्रदान किया गया। कई समझौतों पर दोनों देशों ने सहमति जताई।
#WATCH | PM Narendra Modi and Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake at Presidential Secretariat in Colombo
(Source - ANI/DD) pic.twitter.com/a5y3T6VDgv
— ANI (@ANI) April 5, 2025
सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संयुक्त रूप से सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच मित्रता बहुत नजदीक है। हम ऐसे पड़ोसी हैं, जिनके बीच लंबे समय से गहरे ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं।
#WATCH | Colombo | Prime Minister Narendra Modi receives Mithra Vibhushana award from Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake
(Source - ANI/DD) pic.twitter.com/9xvngn9q00
— ANI (@ANI) April 5, 2025
#WATCH | Colombo | Prime Minister Narendra Modi and Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake jointly inaugurated the Sampur Solar Power Project, virtually.
(Source - ANI/DD) pic.twitter.com/BD3unglGaN
— ANI (@ANI) April 5, 2025
पीएम मोदी को किया सम्मानित
हमारे संबंध समय-परीक्षित संबंध साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और समान हितों पर आधारित हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्रीलंका सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान- श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी इस सर्वोच्च सम्मान के पूरी तरह से हकदार हैं। सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है।
#WATCH | Colombo | Prime Minister Narendra Modi says, "...Today, to be honoured with the Sri Lanka Mitra Vibhushan award by President Anura Kumara Dissanayake—it's not an honour to me but to 140 crore Indians. It shows the historical relation and deep friendship between the… https://t.co/YQzcwp16n0 pic.twitter.com/wCzYZUin8b
— ANI (@ANI) April 5, 2025
श्रीलंका मित्र विभूषण अवार्ड का महत्व
यह श्रीलंका और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध और गहरी मित्रता को दर्शाता है। इसके लिए मैं राष्ट्रपति, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों को धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मित्र विभूषण पुरस्कार नवाजा गया। बता दें कि पुरस्कार में दिया गया धर्म चक्र साझा बौद्ध विरासत को दर्शाता है, जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। चावल के ढेरों से सजा कलश समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक माना जाता है।
Colombo | Prime Minister Narendra Modi receives Mithra Vibhushana award from Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake
The "Dharma Chakra" reflects the shared Buddhist heritage that has shaped the cultural traditions of both nations.
The "Pun Kalasa" (a ceremonial pot)… pic.twitter.com/kbfb3kHzBF
— ANI (@ANI) April 5, 2025
देशों के बीच गहरे संबंध को दर्शाया
नवरत्न दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी मित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसे शुद्ध कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब के भीतर दर्शाया गया है। आखिर में सूर्य और चंद्रमा प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले कालातीत बंधन को दर्शाते हैं। ये तत्व दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाते हैं।
#WATCH | Colombo | India and Sri Lanka exchange MoUs in the presence of Prime Minister Narendra Modi and Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake.
(Source - ANI/DD) pic.twitter.com/CrtlkqhMtM
— ANI (@ANI) April 5, 2025
NewsX World चैनल को किया लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में NewsX World चैनल को लॉन्च किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और कहा कि नमस्कार, itv network के फाउंडर और संसद में मेरे साथी कार्तिकेय जी को। नेटवर्क की पूरी टीम देश-विदेश से आए सभी अतिथि अन्य देवी और सज्जनों News X और आप सबको बहुत बहुत बधाई देता हूं। आपके नेटवर्क के हिंदी और अंग्रेज़ी सहित तमाम रीजनल चैनल्स आज ग्लोबल हो रहे"।
रीजनल चैनल्स ग्लोबल हो रहे हैं
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आपके नेटवर्क के हिंदी और अंग्रेज़ी समेत सभी रीजनल चैनल्स आज ग्लोबल हो रहे हैं। यह न केवल भारतीय मीडिया के लिए बल्कि वैश्विक मीडिया परिदृश्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने फेलोशिप और स्कॉलरशिप कार्यक्रमों की शुरुआत भी की है, जो जनर्लिस्ट और मीडिया स्टडीज के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेंगे।
आत्मनिर्भर बनने का महत्वपूर्ण कदम
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आयोजन क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत आज विभिन्न वैश्विक सम्मेलनों, जी20 शिखर सम्मेलन, और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को सफलता पूर्वक आयोजित कर रहा है, जिससे पूरी दुनिया प्रेरित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ऑर्गेनाइजिंग स्किल को भी देख रही है और उसकी सराहना कर रही है। यह हमारे आत्मनिर्भर और सक्षम भारत की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम है।
At 10:30 AM tomorrow morning, I will attend the NXT Conclave at Bharat Mandapam in Delhi. During the programme, the channel NewsX World will also be launched. I compliment the iTV Network and Foundation for bringing together people from different walks of life for this conclave,…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2025
मजदूरों के कैंप पर हुए हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे तक बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे 32 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जबकि बाकी बचे 24 अन्य लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माणा और बद्रीनाथ के बीच में स्थित बीआरओ के मजदूरों के कैंप पर लगभग 07:15 बजे एवलांच आया था, जिससे मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। घटना की सूचना और पुलिस को दी गई।
किसी हताहत होने की सूचना नहीं
'फेयर एंड रेसिप्रोकल प्लान' पर हस्ताक्षर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 फरवरी को 'फेयर एंड रेसिप्रोकल प्लान' पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके तहत अमेरिका अपने इम्पोर्ट टैरिफ को अपने ट्रेड पार्टनर देशों के बराबर करना चाहता है। आम भाषा में कहे तो कोई देश अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैरिफ लगाता है तो अमेरिका भी उस देश के सामानों पर उतना ही टैरिफ लगा सकता है। इस नीति से भारत जैसे देशों पर भी असर पड़ने की संभावना है।
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा पार्टनर
इस संभावित बढ़ोतरी के असर को लेकर रेटिंग एजेंसी मूडीज का कहना है कि भारत पर इसका असर बाकी देशों की तुलना में कम होगा, लेकिन इसके पहले एसएंडपी ने चेतावनी दी है कि भारत को इससे सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। भारतीय सामानों पर अमेरिका में टैरिफ बढ़ने के असर को पूरी तरह समझने के लिए ये जानना जरुरी है कि दोनों देशों के बीच कितना व्यापार होता है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। 2024 में दोनों देशों के बीच 129.2 अरब डॉलर का व्यापार होता था।
अमेरिका को 77.52 अरब डॉलर का निर्यात
2023-24 में भारत ने अमेरिका को 77.52 अरब डॉलर का निर्यात किया था। अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक भारत का अमेरिका को कुल निर्यात 68.47 बिलियन डॉलर का रहा। ऐसे में मूडीज के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ से एशिया-पैसिफिक देशों के निर्यात पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन भारत का इस मामले में जोखिम कम है, क्योंकि केवल कुछ खास सेक्टर्स जैसे कपड़ा, दवाइयां और खाने-पीने के सामानों पर ही इसका बुरा असर पड़ सकता है।
भारत की चीजों पर पडेगा दबाव
रायपुर। ATM ने हमारी जिंदगी को आसान बनाया है। एटीएम ने हम कही भी और कभी भी पैसे निकाल सकते है। क्या आपको पता है जिसने हमारी जिंदगी आसान बनाई है। ऐसे में आपके मन में ये जरूर सवाल उठता होगा कि आखिर सबसे पहला एटीएम की शुरूआत कहां से हुई, इसकी फुल फार्म क्या है? आइए बताते है आपको
ATM की फुल फार्म
दुनिया का पहला ATM ऑटोमैटिक टेलर मशीन न्यूयॉर्क के रॉकविले सेंटर के केमिकल बैंक में खोला गया था। जानकारी के मुताबिक, डलास की डॉकटेल फैक्टरी में कार्यरत एग्जीक्यूटिव डॉन वेट्जेल की सोच का ही नतीजा था, जिसने बैंक से पैसा निकालने की लंबी लाइन में घंटों बर्बाद होने से तंग आकर कुछ ऐसा करने की ठानी, जिससे मशीन के माध्यम से पैसा निकाला जा सके। उनका यह प्रयास सफल रहा। आज सभी देश एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते हैं।
वेट्जेल की पत्नी ने दी प्रतिक्रिया
न्यूयॉर्क पोस्ट में साल 2019 में एटीएम मशीन के जनक डॉन वेट्जेल की एक इंटरव्यू पब्लिश हुआ था। इंटरव्यू में वेटजेल ने बताया कि ये बेहद आसान और बेहतरीन मशीन है। आज दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है। इसके अलावा एटीएम अभी भी प्रासंगिक है। इस मशीन की सहायता से हम तुरंत पैसे निकाल सकते हैं। उनका कहना था कि ''मुझे गर्व है कि सब कुछ सही रहा और मुझे अच्छा लगता है कि अच्छा हुआ, मुझे यह आइडिया आया, लेकिन बहुत से लोगों के पास बहुत सारे आइडिया हैं.'' । उनकी पत्नी, 87 साल एलेनोर ने कभी एटीएम का उपयोग नहीं किया है। उन्होंने मजाक में कहा, "उसे डर है कि मशीन उसका कार्ड ले लेगी और उसे वापस नहीं देगी। "
रायपुर। स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है। शिखर धवन ने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट के करने इस बात की यह घोषणा की है। शिखर धवन ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह अपने संन्यास के बारे में बता रहे थे।
एक्स पर ट्वीट कर दी जानकारी
उन्होंने कहा, नमस्कार दोस्तों, आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें ही नजर आती हैं। आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरा हमेशा से एक ही मंजिल थी, इंडिया के लिए खेलना और वह मंजिल मिली भी। इसके लिए मैं कई लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरे बचपन कोच तारक सिन्हा जी, मेरे परिवार, मदन शर्मा जी का, जिनके अंडर मैंने क्रिकेट खेलना सीखा। फिर मेरी टीम, जिसके साथ मैं सालों तक खेला, जहां मुझे एक परिवार और मिला, सम्मान मिला, आप सबका प्यार मिला। कहते हैं ना कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्नों को पलटना आवश्यक होता है। बस मैं भी ऐसे ही करने जा रहा हूं। मैं अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर रहा हूं। अब जब मैं अपनी क्रिकेट जर्नी को अलविदा कह रहा हूं, मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं अपने देश के लिए खेला।
सीसीआई और डीडीसीए को कहा धन्यवाद
मैं बहुत शुक्रगुजार हूं अपनी सीसीआई-डीडीसीए का, जिन्होंने मुझे अवसर दिया और मेरे सारे फैंस का जिन्होंने मुझे ढेर सारा प्यार दिया। मैं बस स्वयं से यही कहता हूं कि भाई तू इस बात से दुखी मत हो कि तू अपने देश के लिए फिर नहीं खेलेगा, पर इस बात की खुशी अपने पास रख कि तू अपने देश के लिए खेला। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मैं देश के लिए खेला।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से विकसित भारत का उल्लेख किया। उन्होंने देशवासियों से कहा कि विकसित भारत 2047 केवल उम्मीद के शब्द नहीं है, इसके पीछे कड़ी मेहनत की जा रही है। उन्होंने देश की जनता से भारत को विकसित देखने की इच्छा जताई है। प्रधानमंत्री ने कहा 'मुझे प्रसन्नता है कि देश के करोड़ों नागरिकों ने विकसित भारत 2047 के लिए अनगिनत सुझाव दिए। देशवासियों के सपने, संकल्प उसमें दिखते हैं। युवा, गरीब, आदिवासी, ग्रामीण, शहरी, किसान, कामगार, ने विकसित भारत के लिए अनमोल सुझाव दिए हैं। मैने जब इन सुझावों को देखा था तब मन खुश हो गया था'।
रिफॉर्म के लिए दिए सुझाव
कुछ लोगों ने इंडिया को विश्व का स्किल कैपिटल बनाने का सुझाव सरकार के सामने रखा है तो वहीं कुछ लोगों ने मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए प्रस्ताव पेश किए है। कुछ लोगों ने हमारे विश्वविद्यालयों को ग्लोबल बनाने का सुझाव दिया। कई लोगों ने ग्लोबल मीडिया के लिए सुझाव पेश किए। कुछ लोगों ने जीवन को आत्मनिर्भर बनने का सुझाव दिया। कुछ लोगों ने मोटा अनाज जिसे श्री अन्न कहा जाता है, उसके लिए सुझाव दिया। ऐसे सुपर फूड को दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त कई लोगों ने सुझाव दिए है की देश में स्थानीय स्वराज संस्थाओं से लेकर अनेक इकाइयां हैं, उन सब में गवर्नेंस के रिफॉर्म की बहुत आवश्यकता है।
कई मुद्दों पर चिंता जताई
न्याय में होने वाली देरी को लेकर देश की जनता ने चिंता जताई है। जनता का कहना है कि हमारे देश में न्याय व्यवस्था में रिफॉर्म की बहुत आवश्यकता है। किसी ने प्राकृतिक आपदा को लेकर चिंता जताई है। आपदा को लेकर शासन- प्रशासन में कैपेसिटी बिल्डिंग को लेकर अभियान चलाने के सुझाव पेश किए। प्रधानमंत्री ने बताया कि कई लोगों ने लिखा है कि अंतरिक्ष में भारतीय स्पेस स्टेशन बनने का प्रस्ताव दिया है। पीएम मोदी ने बताया कि हमारे देश की जनता ने हमे यह सुझाव दिए है। कई लोगों ने भारत की पारंपरिक औषधि को लेकर लिखा।
रायपुर। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने सोमवार 5 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाया। पार्टी ने इस मौके पर बीजेपी की केंद्र सरकार को भी घेरने का प्रयास किया। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के पांच साल पूरे हो चुके है। इस अवसर पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "5 अगस्त जम्मू और कश्मीर के लिए ब्लैक डे.. बीजेपी ने इसी दिन हमारा राज्य का दर्जा छीन लिया."
राज्य बने केंद्रशासित प्रदेश
बता दें कि 5 साल पहले यानी 5 अगस्त 2019 को ही भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था। केंद्र सरकार ने न केवल इसे हटाकर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया था, बल्कि इसी दिन जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा भी छीन लिया गया था। 5 अगस्त 2019 को संसद में पास हुए नए कानून के तहत जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग कर इस राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था।
एकात्म महोत्सव रैली
वहीं दूसरी ओर, अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण की पांचवीं वर्षगांठ मनाने के लिए, भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई आज 'एकात्म महोत्सव' रैली का आयोजन कर रही है। इस महोत्सव के लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर यूनिट के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
रायपुर। पिछले साल यानी 2023 में 2,16 हजार,219 भारतीयों ने अपनी नागरिकता त्याग दी है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पिछले पांच सालों (2019-23) में अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में लिखित जवाब दिया है। उन्होंने साल 2011 से 2018 के भी सभी आंकड़े राज्यसभा में पेश किए।
नागरिकता को लेकर पूछे सवाल
मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नागरिकता त्यागने वाले भारतीयों के आंकड़े देते हुए कहा कि साल 2023 की तुलना में 2022 में 2,25 हजार,620 लोगों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी थी। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सरकार से यह सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा क्या सरकार ने 'बड़ी संख्या में लोगों के नागरिकता त्यागने' और 'भारतीय नागरिकता की कम स्वीकार्यता' के पीछे के कारणों की जांच की है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या बड़ी संख्या में नागरिकता त्यागने की वजह से होने वाले "वित्तीय और बौद्धिक नुकसान" का कोई आकलन किया गया है। आप सांसद के सवाल का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि नागरिकता त्यागने या लेने का फैसला व्यक्तिगत होता है।
अवसरों की कमी है-मुख्य कारण
मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार ज्ञान और अर्थव्यवस्था के युग में वैश्विक कार्यस्थल की क्षमता को पहचानती है। इससे भारतीय प्रवासियों के साथ अपने जुड़ाव में भी परिवर्तनकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि एक सफल, समृद्ध और प्रभावशाली प्रवासी भारतीय समुदाय देश के लिए एक संपत्ति है। बता दें कि लोग बेहतर नौकरी, रहन-सहन और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए दूसरे देशों की नागरिकता लेते हैं। साथ ही लोग अपने देश में अवसरों के अभाव के कारण भी
लोग नागरिकता छोड़ रहे हैं।
रायपुर। स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल को जीत लिया है। स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में यह मेडल जीता है जिसे मैराथन ऑफ शूटिंग भी कहा जाता है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का तीसरा मेडल है। भारत ने अब तक 3 कांस्य पदक जीते है। तीनों ही पदक शूटिंग में जीते हैं। स्वप्निल कुसाले से पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह पेरिस गेम्स में कांस्य पदक जीत चुके हैं। ओलंपिक के इतिहास की बात करें तो स्वप्निल मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय शूटर हैं।
करोड़ो की उम्मीद पर खरे उतरे
50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग के क्वालिफिकेशन राउंड बुधवार को खेले गए। भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने कुल 590 के स्कोर के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने नीलिंग में 198, प्रोन में 197 और स्टैंडिंग 195 का स्कोर किया। कुसाले गुरुवार को भी भारत की करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे। साथ ही देश को मेडल दिलाया है। एमएस धोनी को अपना आइडल बताने वाले स्वप्निल कुसाले ने फाइनल में कूल रहते हुए निशाने लगाए।
कास्य पदक जीत लिया
फाइनल में एक समय वे छठे नंबर पर खिसक गए थे, लेकिन दबाव में बिखरने की बजाय महाराष्ट्र के इस शूटर ने अपना खेल को बरकरार रखा। कुसाले ने धीरे-धीरे टैली में ऊपर उठना शुरू किया। कुछ देर तक स्वप्निल पांचवें नंबर पर ठहरे रहे। इसके बाद वह चौथे नंबर पर आए और फिर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उस वक्त लग रहा था कि स्वप्निल सिल्वर या गोल्ड मेडल भी जीत सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कुसाले ने मुकाबले में कांस्य को हासिल किया।
रायपुर : भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से हो सकता है। पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में मेजबान श्रीलंका से भिड़ेगी। बांग्लादेश द्वारा दिए गए 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 11वें ओवर में बिना कोई विकेट खोए 83 रन बनाकर मैच जीत लिया। ओपनर स्मृति मंधाना ने 55 रन बनाए जबकि शेफाली वर्मा ने 26 रन बनाए।
8 विकेट पर 80 रन
दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 80 रन बनाए। भारत (IND vs BAN) के लिए रेणुका सिंह और राधा यादव ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में भारत ने 66 गेंदों में 83 रन बनाए। टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मंधाना और शेफाली ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। मंधाना ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 39 गेंदों में 9 चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली ने इस मैच में 28 गेंदों में 2 चौके लगाए।
9वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची
भारतीय टीम 9वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बन चुकी है। इसके अलावा भारत 2018 में फाइनल में पहुंचा था। टीम इंडिया एक बार फिर खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम का फाइनल में पाकिस्तान या श्रीलंका से मुकाबला हो सकता है।
रायपुर: आए दिन देश के सपूत यानी भारतीय सेना मां भारती की सुरक्षा करने के दौरान अपनी जान की कुर्बानी दे देते हैं। ऐसे में ही कैप्टन अंशुमान सिंह ने आग में फंसे अपने साथियों को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। शहीद अंशुमान की इस बहादुरी के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। बीते दिन दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में उनकी पत्नी व मां को कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। बता दें कि शांतिकाल में वीरता के लिए दिए जाने वाला ये दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। वहीं इस बड़े पुरस्कार को लेने के बाद शहीद की पत्नी ने अपनी लव स्टोरी सुनाई थी, उस दौरान वह काफी भावुक भी दिख रही थी। इस बीच अब शहीद कैप्टेन के मां-बाप का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका कहना है कि उनकी बहू अब घर छोड़ कर जा चुकी है। साथ ही अपने साथ वो सबकुछ ले गई है।
बहू को लेकर किए कई खुलासे
बता दें कि शहीद अंशुमान के मां-बाप ने अपनी बहू को लेकर कई खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि उनकी बहू अब घर छोड़ कर जा चुकी है। साथ में कई चीजें अपने साथ ले गई है। मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए शहीद के पिता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि , अंशुमान की पत्नी अब घर छोड़ कर अपने माता-पिता के घर जा चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि हमें आज तक ये नहीं मालूम हुआ कि वो हमारा घर छोड़कर क्यों चली गई।
पूजा के दौरान नहीं आई घर
शहीद अंशुमान की पत्नी के ऊपर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि वह झूठ बोल रही है। 19 तारीख को यह हादसा हुआ। तब हमने 1 फरवरी को पूजन कराया, जिसमें मैं उन्हें फोन भी किया था आने के लिए। मगर उसमें भी वो नहीं आईं। वो हमेशा एक ही बात करती हैं कि हमें समय चाहिए संभलने के लिए। ऐसे में आज एक साल हो गए और मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि वो संभल गई या नहीं। इस दौरान उनके पिता ने कहा कि स्मृति के घर से जाने के बाद ही वह 10 दिन में ही एक स्कूल में पढ़ाने लगीं। आगे कहा अगर कोई व्यक्ति स्कूल में तभी पढ़ा सकता है जब वह मानसिक रूप से स्थिर हो।
ससुराल में पांच माह ही रहीं
मीडिया से बात करते हुए शहीद अंशुमान के पिता ने कहा कि स्मृति हमलोगों के साथ पांच माह ही रहीं। जब भी हमलोग उनसे बात करने की कोशिश करते तो उनके माता-पिता ही बात करते थे। यहां से जाने के बाद बहू ने कोई भी मैसेज या कॉल का रिप्लाई करना बंद कर दिया। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि उनलोगो की ये प्लानिंग थी। हालांकि 26 जनवरी को बेटे को सम्मान देने की घोषणा हुई थी तभी उनकी अपनी बहू स्मृति से बता हुई है। इस दौरान उन्होंने आगे कहा मेरे पास न बेटा बचा, न बहू बची और न ही इज्जत बची।
बहू कहती है उनको ये पैसा सरकार दे रही हैं
शहीद के पिता ने आगे कहा कि उन्हें सरकार की तरफ से मिलने वाले मुआवजे का एक बड़ा हिस्सा मिला। उन्होंने आगे कहा, "सेना की एक प्रक्रिया होती है. उसके अनुसार, जो निकटतम परिजन को मिलना है वो उसे मिला। वो सब उनको (स्मृति) को मिला। यूपी सरकार के पैसों में से 35 लाख उनको मिले और 15 लाख हमें मिले। आर्मी इंश्योरेंस का पैसा था वो 50-50 हुआ। बाकी पुरस्कार की राशि भी उनको मिलेगी। पेंशन उनको मिलेगी। कीर्ति चक्र की पेंशन भी उनको मिलेगी।" उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि उनको (बहू को) और कहां से कितना पैसा मिला। उन्होंने तो हमें परिवार का हिस्सा ही नहीं समझा।" कैप्टन की मां ने कहा कि उनकी बहू कहती है कि उनको ये पैसा सरकार दे रही है.
रायपुर। T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया अपने देश वापस लौट आई है। टीम के भारत लौटने पर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह नजर आ रहा हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आईटीसी मौर्या होटल तक प्रशंसक पलके बिछाए अपने खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। होटल पहुंचने पर ढोल-नगाड़े बजाकर टीम इंडिया का स्वागत किया गया। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप की थीम पर तैयार केक चर्चा का विषय बनी हुई है।
T20 वर्ल्ड कप की थीम पर केक तैयार करवाया गया
आईटीसी मौर्या होटल ने टीम इंडिया की जीत के मौके पर एक स्पेशल केक तैयार करवाया। ये केक टीम इंडिया की जर्सी के रंग का बनवाया गया है। इस केक की खास बात ये है कि इसे पूरी तरह से टीम इंडिया की जीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। केक की सबसे खास बात यह है कि केक पर T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लगी है, जो दिखने में तो असली लगती है लेकिन इसे पूरी तरह से चॉकलेट से बनाया गया है। केक पर खिला गया,Big Winners Congratulations
वतन वापसी पर तैयार किए स्पेशल पकवान
आईटीसी मौर्या होटल के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा का कहना है कि हमने वर्ल्ड चैंपियन टीम और टीम इंडिया की वापसी के लिए विशेष तौर पर ब्रेकफास्ट तैयार किया है। ये खिलाड़ी काफी समय से टूर पर थे और जीतकर अपने वतन वापस आए हैं। ऐसे में हम इन्हें स्पेशल ब्रेकफास्ट ऑफर किया जाएगा खासकर ऐसी चीजें जिन्हें वो पसंद करते हैं और जिसके बारे में वे लगातार बात करते हैं। जो उन्हें बेहद पसंद है जैसे छोले भटूरे। हमने मिलेट्स के पकवानों को भी इसमे शामिल किया है। साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ी की सेहत को ध्यान में रखते हुए भी पकवान तैयार किए गए है।
https://twitter.com/ANI/status/1808709476318654943
रायपुर : आज बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने भाषण दिया जिसके बाद सदन में विपक्षी दलों के नेताओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा, "हम सबने और पूरे देश ने देखा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने के लिए कितना मौका मिला।
अरुण साव ने आगे कहा
मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, "देश ने यह भी देखा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे थे तो विपक्ष के लोग किस प्रकार से शोरगुल मचा रहे थे. झूठ बोलना कांग्रेस और विपक्षी दलों की आदत बन गई है। जैसे राहुल गांधी ने लोकसभा में केवल और केवल झूठ ही बोला।"
https://twitter.com/AHindinews/status/1808437613029720153
जानें पीएम मोदी ने राज्यसभा में क्या कहा?
आज राज्यसभा में पीएम मोदी ने विपक्षी दल पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पेपरलीक पर कहा कि हम चाहते थे कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो, लेकिन विपक्ष को इसकी आदत है। मैं भारत के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले, इसके लिए एक्शन लिए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मणिपुर की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि यहां की स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी हुई है। अब तक वहां के घटनाएं को लेकर 11 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गए हैं।
हमारी सरकार बिना रुके काम की है
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में जितना काम हमारी सरकार ने की है, अगर उतना काम कांग्रेस को करना होता तो उन्हें 20 साल लग जाते। पूर्वोत्तर में हमारी सरकार ने शांति के लिए लगातार 10 साल काम किया है। बिना रुके, बिना थके लगातार हमारी सरकार काम की हैं।
रायपुर। लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे। बीते दिन राहुल गांधी की तरफ से हिंदुओं पर दिए गए बयान पर काफी हंगामा हुआ। पीएम मोदी इस पर पटलवार कर सकते है। पीएम मोदी ने एनडीए के संसदीय दल के साथ बैठक की और कई अहम बातों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि गांधी परिवार इस बात को नहीं सहन कर पा रही है कि एक चाय वाला तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बना है।
गांधी परिवार केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहता है
जानकारी के मुताबिक, संसदीय दल की बैठक में मोदी ने राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि सदन में वैसा आचरण नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा है कि वे अपने क्षेत्र के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखें। लोकतंत्र की प्रणाली का पालन करें। शाम 4 बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव देंगे। संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि गांधी परिवार को यह हजम नहीं हो रहा है कि उनके परिवार के बाहर कोई प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है। इसलिए अब उनके व्यवहार में क्रोध दिखाई दे रहा है। गांधी परिवार ने केवल अपने परिवार को ही आगे बढ़ाया है।
एनडीए सांसद मिलकर सदन चलाने का काम करें
एनडीए की बैठक पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने बताया कि पीएम ने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने और बहुत सी चीजे सीखने की सलाह दी। उन्होंने सभी सदस्यों को सदन की सलाह दी। उन्होंने सभी सदस्यों को सदन में कैसे व्यवहार करना है और इसके बारे में भी सलाह दी। वहीं एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पीएम मोदी का कहना है कि एनडीए सांसदों को मिलकर सदन चलाने के लिए काम करना।
रायपुर : CBI ने 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘NEET-UG’ (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) पेपर लीक मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है.
सीबीआई को मिली जिम्मेदारी
नीट पेपर लीक मामले के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने एक्शन लिया है। मोदी सरकार ने एक्शन लेते हुए शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध सिंह को ससपेंड कर दिया है। साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दे दी हैं। वहीं जिम्मेदारी मिलते ही सीबीआई एक्शन मोड में हैं। जिम्मेदारी मिलने के पहले ही दिन मामला भी दर्ज कर लिया है।
23 जून को होना था ग्रेस नंबर पाने वालों का एग्जाम
केंद्र सरकार ने इसे देखते हुए शनिवार रात नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की घोषणा कर दी. एग्जाम आज रविवार 23 जून को होना था. परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया जाना था, जिसमें उन छात्रों को शामिल होना था, जिन्हें ग्रेस मार्क्स मिले थे. कुल स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिया गया था. जबकि 67 स्टूडेंट्स को इस बार पूरे 720 में 720 अंक दिए गए थे. जिसके बाद छात्र प्रदर्शन में उतर गए. नीट-यूजी परीक्षा 5 मई को 4,750 सेंटरों पर आयोजित हुई थी और इसमें करीब 24 लाख स्टूडेंट्स भाग लिए थे. परीक्षा रिजल्ट 14 जून को घोषित होने थे, लेकिन 4 जून को आमचुनाव के परिणाम वाले दिन ही घोषित कर दिया गया।
रायपुर : इन दिनों साउथ स्टार प्रभास काफी सुर्ख़ियों में हैं। वो अपनी आने वाली मूवी को लेकर खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म का नाम कल्कि 2898 एडी है। इसक फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्ससिटेंनेट है। लोगों को इनके फिल्म रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार है। सबसे खास बात यह कि मेकर्स इस फिल्म को लेकर लगातार फैंस को अपडेट देते रहते हैं। जिस वजह से लोगों के अंदर क्रेज हमेशा बना रहता है। इस बीच आज, सोमवार 10 जून को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर आज शाम 7 बजे रिलीज की जाएगी। वहीं फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है।
दीपिका ने किया था ट्रेलर रिलीज होने का डेट कन्फर्म
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ट्रेलर 10 जून को रिलीज होने जा रहा है। पोस्टर में आप दीपिका के इंटेंस लुक को देख सकते हैं। साथ ही बता दें कि अभिनेत्री का यह लुक फैंस को काफी पसंद आया साथ ही उनके पति रणवीर सिंह को भी खूब भाया। इसके बाद उनके पति ने भी खुद को उस पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
कल्कि 2898 एडी एक साइंस फिक्शन मूवी
बता दें कि कल्कि 2898 एडी एक साइंस फिक्शन मूवी है. जिसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास, दीपिका, अमिताभ बच्चन के साथ कमल हासन भी मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे. कमल हासन फिल्म में विलेन के किरदार में दिखने वाले हैं. उनको विलेन के रुप में देखना काफी रोमांचक होने वाला है। प्रभास की यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है. कल्कि 2898 एडी इस साल की मोस्ट अवेटिड मूवी बन गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो
मूवी में मानव जाति के फ्यूचर के बारे में कहा गया है. इस फिल्म की कहानी एक माइथोलॉजी से इंस्पायर होकर बनाया गया है।
फिल्म में कुछ इस तरह नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
कल्कि 2898 एडी की तरफ से महानायक अमिताभ बच्चन का लुक भी सामने आ चुका है। जिसे आप इस पोस्टर में देख सकते हैं।
पादुकोण के लुक को लेकर काफी चर्चा
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद कल्कि 2898 एडी से अपना लुक शेयर किया था. बता दें कि दीपिका का यह लुक पहली बार किसी फिल्म में फैंस को नजर आने वाला है. पादुकोण ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- उम्मीद की शुरुआत उससे होती है.
देश नहीं दूसरे देश में भी प्रभास का जलवा
जानकारी के लिए बता दें, प्रभास की कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग चल रही है. फिल्म के नॉर्थ अमेरिका में 17000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं. जिसका कलेक्शन बताया जाए तो करीब आधा मिलियन डॉलर पहुंच चुका है. अभी मूवी के रिलीज होने में कुछ समय बचा हुआ है और एडवांस बुकिंग इतनी हो गई है तो यह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
रायपुर : नीट यूजी के परिणाम 4 जून, लोकसभा चुनाव रिजल्ट वाले दिन जारी हुए। जिसको लेकर देश भर में लगातार विवाद छिड़े हुए हैं। इस बीच इस साल अच्छी रैंक या अच्छे स्कोर पाने वाले स्टूडेंट्स भी घबराए हुए हैं। उनकी घबराहट की कारण यही है कि उनका एडमिशन सरकारी मेडिकल कॉलेज (NEET Cut-off 2024) में होगा या नहीं। NTA के परिणाम में देश में 67 स्टूडेंट्स को रैंक एक जैसी ही मिली है। इसको लेकर शिक्षा नगरी से लेकर बच्चो में काफी आक्रोश है।
कट ऑफ हाई जाने की पूरी उम्मीद
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल इन विवादों के कारण प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कट ऑफ हाई जाने की पूरी उम्मीद है। पिछले वर्ष, 2023 तक 530 नंबर वालों का एडमिशन सरकारी मेडिकल कॉलेज (NEET Cut-off 2024) में हो जाया करता था। इस साल भी ऐसा हो, इसकी संभावना कम है। यही वजह है कि कड़ी मेहनत कर अच्छा स्कोर लाने वाले स्टूडेंट्स अपने एडमिशन को लेकर काफी चिंता में हैं।
चुनावी परिणाम के दिन ही नीट परिणाम क्यों
बता दें कि नीट परिणाम आने के बाद विवाद काफी बढ़ते हुए देखा जा रहा है। नीट एस्पिरेंट का कहना है चुनावी परिणाम के दिन ही नीट परिणाम क्यों जारी हुआ, साथ ही कहना है एक जैसा नंबर इतने छात्र-छात्राओं को मिलना। इन विवादों के कारण नीट 2024 क्वालिफाइड बच्चे की घबराहट व बेचैनी बढ़ी हुई है। उत्तीर्ण अभ्यार्थी चिंता में हैं कि कहीं रिजल्ट रद्द न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो कहीं उनके स्कोर पर असर तो नहीं पड़ जाए। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक (NEET Cut-off 2024) जो मेहनत से नीट 2024 उत्तीर्ण किए हैं, उन्हें किसी तरह भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। परिणाम दोबारा जारी होने पर भी टॉपरों को छोड़कर, जिन्हें NTA ने बोनस नंबर दिया है, उनको छोड़कर किसी अन्य बच्चों का परिणाम नहीं बदलेगा।
छत्तीसगढ़ में MBBS की 1910 सीटें
छत्तीसगढ़ में 10 सरकारी व 3 निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 1910 सीटें हैं। पिछले साल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में 675 से 585 अंक प्राप्त करने वालें बच्चों का एडमिशन हुआ था। इस साल 585 अंक लाने वाले बच्चों को रायपुर मिल जाएं, इस बात की कोई संभावना नहीं है। रैंक एक में 67 छात्रों के 720 में 720 अंक मिलने के बावजूद नई दिल्ली AIIMS में सीट मिलने से रहा। AIIMS दिल्ली में MBBS की 100 सीटें हैं। केटेगरीवार सभी 67 स्टूडेंट्स का एडमिशन वहां संभव ही नहीं है।
दो वर्ष पहले 22 सीटें खाली रह गई
छत्तीसगढ़ में सरकारी व निजी कॉलेजों में MBBS की सभी सीटें भर जाती हैं। दो वर्ष पहले 22 सीटें खाली रह गई थीं। इनमें आल इंडिया व सेंट्रल पुल की सीटें थीं। दरअसल दुर्ग मेडिकल कॉलेज को बाद में मान्यता मिली थी। इस वजह से वहां आल इंडिया व सेंट्रल पुल की सीटें खाली रह गईं थीं। बता दें कि यह MBBS कोर्स ऐसा है, जिसे हर नीट उत्तीर्ण की चाहत होती है पाना। इस वजह से हमेशा एडमिशन के समय मारामारी मची रहती है।
2024 नीट विवादों से घिरा हुआ
NTA ने लोकसभा चुनाव 2024 की काउंटिंग के दौरान नीट का रिजल्ट जारी किया। जबकि नीट परिणाम 14 जून को घोषित होना था। इतना ही नहीं रैंक वन में 67 स्टूडेंट्स के आने पर भी देश भर में विवाद छिड़ा हुआ है। विवाद तो इस वजह से और अधिक बढ़ा हुआ है कि इनमें 6 से अधिक छात्र एक ही सेंटर के होने की बात सामने आ रही है। साथ ही चर्चाएं यहां तक है कि 4 मई को एग्जाम से पहले पेपर लीक हो गया था, लेकिन NTA इसे इनकार कर दिया था। अधिक छात्रों के रैंक वन में आने पर NTA ने सफाई दी है कि बोनस अंक दिए जाने की वजह से ऐसा हुआ है। 67 में 46 स्टूडेंट को 5 नंबर बोनस दिए गए हैं, जिससे उनके नंबर 715 से 720 पहुंच गया।
रायपुर: देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। इसको लेकर पूरे देश में पिछले तीन महीने से आचार संहिता लगी हुई है। हालांकि लोगों को अब 4 जून का बेसव्री से इंतजार है। क्योंकि उस दिन लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी होगा। बता दें कि आचार संहिता के कारण कहीं ना कहीं आम जनता का काम भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि ऐसी स्थिति पहली बार नहीं हुई है। ये हमेशा से होते रहा है। इस साल 2024 में मात्र 100 दिन ही काम होंगे।
1826 दिनों में सिर्फ 961 दिन काम हुए
एक आंकड़े के अनुसार पिछले 5 वर्ष में टोटल 1826 दिनों में सिर्फ 961 दिन ही सरकारी ऑफिस में काम हुए हैं। 235 दिन तो विधानसभा समेत अन्य चुनाव में काम प्रभावित रहा। एक आंकड़े के मुताबिक ​पांच वर्ष में 630 दिन वीकेंड समेत अन्य छुट्टियां होती हैं। मतलब 365 दिन में करीब 125 छुट्टियां मिलती है। ऐसे में एक साल में 240 दिन ही कर्मचारियों को काम करना पड़ता है। उसमें भी चुनाव जैसे काम आने की वजह से पूरे साल में 100 दिन से ज्यादा काम नहीं हो पाता है।
2023 और 2024 सबसे अधिक प्रभावित
इस मामले में साल 2023 और 2024 सबसे अधिक प्रभावित हुआ। क्योंकि पिछले साल 2023 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें 57 दिन काम प्रभावित हुआ और अब लोकसभा चुनाव में 83 दिन की आचार संहिता से काम प्रभावित है। वहीं अब नवंबर और दिसंबर में माह में नगरीय निकाय के इलेक्शन होने वाले हैं। ऐसे में करीब 1 माह पहले उसके लिए भी आचार संहिता लगेगी।
आचार संहिता के दौरान ये काम होता है प्रभावित
एक्सपर्ट्स के मुताबिक आचार संहिता लागू होने के दौरान किसी भी प्रकार का सरकारी काम नहीं होता है। इसके साथ ही न तो कोई नई भर्ती का ऐलान होता है और इस वजह से रिजल्ट में भी कई बार विलंब आती है। वहीं पंचायत चुनाव में भी ऐसा ही कुछ होता है। इस तरह देश भर में पांच वर्ष में चार बार देश को आचा​र संहिता का सामना करना पड़ता है, ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले रहती है, उन्हें कम काम करना पड़ता है।
रायपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board Results 2024) की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि बोर्ड ने डिजिलॉकर एकाउंट्स को एक्सेस करने के लिए 6 डिजिट का कोड रिलीज कर दिया है। बोर्ड ने ये एक्सेस कोर्ड स्कूलों को सौंपा है। जिसके सफलतापूर्वक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स डिजिलॉकर एकाउंट्स के ‘इश्यूड डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन से अपने डिजिटल एकेडमिक सर्टिफिकेट्स और दूसरे डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकेंगे।
डिजिटल सर्टिफिकेट कर सकेंगे डाउनलोड
बता दें कि बीते दो सालों से सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board Results 2024) दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए एडवांस में डिजिलॉकल एकाउंट जारी करता है। इससे रिजल्ट आने के बाद अभ्यार्थियों को जल्द से जल्द अपना सर्टिफिकेट मिल जाता है। डिजिलॉकर के ‘परिणाम मंजुषा’ से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। डॉक्यूमेंट्स की सिक्योरिटी के लिए एक सीक्रेट एक्सेस कोड दिया जाता है, जिसकी सहायता से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
जल्द जारी हो सकते हैं रिजल्ट
यानी कि बोर्ड द्वारा ये एक्सेस कोड स्कूलों को दिए जाते हैं। स्कूलों द्वारा ये स्टूडेंट्स को दिए जाते हैं। जिसके बाद हर स्टूडेंट अपने कोड का इस्तेमाल करके डिजिटली सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है। अब ऐसे में डिजिटल कोड एक्टिव होने से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो सकते हैं। इसलिए स्टूडेंट्स लेटेस्ट अपडेट्स के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।
रायपुर। जल्द ही सीबीएसई बोर्ड के नतीजों (CBSE Result 2024) का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि जल्द ही दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा होगी। हालांकि नतीजों की तारीख को लेकर बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट मई महीने के मिड तक जारी किए जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यार्थी समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
आवश्यक वेबसाइट
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, इ वेबसाइट्स पर जाकर चेक किया जा सकता है। ये वेबसाइट्स हैं-
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in.
इसके अलावा आप डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी रिजल्ट (CBSE Result 2024) देख सकेंगे। जिसके लिए digilocker.gov.in या results.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
पिछले साल कब घोषित हुआ था रिजल्ट
दरअसल, सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे एक साथ जारी होते हैं। हालांकि इस साल रिजल्ट का ऐलान कब किया जाएगा, इसके बारे में कोई ऑफिशियल सूचना अभी नहीं दी गई है। वहीं अगर बात करें बीते सालों में जारी हुए सीबीएसई रिजल्ट की बात करें तो- पिछले साल 2023 में 12 मई को सीबीएसी दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट घोषित किए गए थे। जबकि, 2022 में टर्म वन का 19 मार्च और टर्म टू का रिजल्ट 22 जुलाई को आया था। वहीं साल 2021 में 30 जुलाई, 2020 में 13 जुलाई, 2019 में 2 मई, 2018 में 26 मई, 2017 में 28 मई, 2016 में 21 मई, 2015 में 25 मई और साल 2014 में 20 मई को सीबीएसई का रिजल्ट जारी किया गया था।
कब हुआ था परीक्षा का आयोजन
इस साल सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से अप्रैल के बीच किया गया था। जिसमें दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच हुई थी। वहीं बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच हुई थी। ऐसे में अब विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी सीबीएसई के नतीजे मई के मध्य में घोषित किए जा सकते हैं।
रायपुर। 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में पेश कर दिया है। इस अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
6 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा
1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। साल 2024-25 के लिए यह अंतिम बजट के तौर पर मोदी सरकार का अंतरिम बजट है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा अंतरिम बजट में की है। ऐसे में मोदी सरकार की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
कांग्रेस की आलोचना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल "X " पर ट्वीट करते हुए लिखा जिसमें उन्होंने डबल इंजन की सरकार के फायदे बताते हुए कांग्रेस की जमकर आलोचना की है। CM ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 311 करोड़ मिलते थे अब मोदी सरकार में 7 हजार करोड़ मिले हैं. यही तो डबल इंजन की सरकार है।
क्या होता है अंतरिम बजट ?
अंतरिम बजट उस वर्ष पेश किया जाता है, जिस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने वाला होता है और नई लोकसभा के चुनाव होने होते हैं। ऐसे में अंतरिम बजट यह सुनिश्चित करने के लिए पेश किया जाता है कि वेतन, पेंशन और कल्याण कार्यक्रमों जैसी आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकें।
रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब बीजेपी को घेरने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं. वे लोकसभा का चुनाव राजनांदगांव से लड़ेंगे. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव रखा गया. मोहम्मद अकबर ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा. इसके बाद इस पर सभी ने अपनी सहमति बनाई। कमेटी अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कमेटी के सदस्य इस बैठक में शामिल हुए.
ACB में ED की FIR पर बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ACB में ED की FIR पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ED और IT की टिम पिछले 3 साल से जांच कर रही है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ACB को FIR करें. जब ED और IT जांच कर रही थी तब न यूडी मिंज का नाम था और नहीं अमरजीत भगत का। आगे उन्होंने कहा अचानक एसीबी ने अब जा कर केस रजिस्टर किया है.
FIR में सभी नेताओं का नाम
भूपेश बघेल ने कहा कि एफआईआर में सभी नेताओं का नाम लिख दिया गया. यह षड्यंत्र राज्य के नेताओं को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. मौके पर बघेल ने कहा कि यूडी मिंज का दोष इतना था कि वह विष्णुदेव साय के विरोध में चुनाव लड़े. मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से ACB जांच का आदेश होता है. किसी नेता का नाम ACB जांच कर रही है तब नहीं आया था. आगे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
रायपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के समय पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया. 76वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार यह फैसला की है। छत्तीसगढ़ की 3 विभूतियों को इस बार पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि कला के क्षेत्र में रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ को पद्मश्री मिलेगा. चिकित्सा के क्षेत्र में नारायणपुर के वैद्यराज हेमचंद मांझी को पद्मश्री से नवाजा जाएगा. तो वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए जशपुर के जागेश्वर यादव को पद्मश्री मिलेगा. अब तक 29 लोगों को छत्तीसगढ़ में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है. 26 लोगों को 1976 से 2023 तक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले विभूतियों को बधाई भी दी है.
जानें कौन-कौन होंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पंडित कला के क्षेत्र में रामलाल बेरठ को पद्मश्री से नवाजा जाएगा. राम लाल कथक रायगढ़ जिले के नर्तक हैं. इससे पहले अकादमी पुरस्कार से उन्हें नवाजा भी जा चुका है. सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासी कल्याण के लिए काम करने वाले जागेश्वर यादव भी पद्मश्री से सम्मानित होंगे. बता दें कि उनको लोग बिरहोर के भाई के नाम से भी जानते है. उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. नारायणपुर जिले के हेमराज मांझी को औषधि की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए पद्मश्री से नवाजा जा रहा है। लोग उन्हें वैद्यराज मांझी के नाम से भी जानते हैं.
पंडवानी गायिका को मिला तीनों पद्म सम्मान
पूरी दुनिया में पंडवानी गायन के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाली प्रदेश की एक मात्र ऐसी हस्ती जिन्हें तीनों पद्म सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. 1988 में गायन (पंडवानी) के क्षेत्र में तीजन बाई को अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पद्मश्री, पद्म भूषण 2003 में और पद्म विभूषण साल 2019 में दिया जा चुका है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें सीएम पद की शपथ ले ली है। छत्तीसगढ़ को अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। अब जल्द ही प्रदेश में कैबिनेट का भी गठन किया जाएगा। विष्णुदेव साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री बन चुके हैं। आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज के मैदान में उन्होंने पीएम पद के लिए ग्रहण कर लिया है।
दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा विष्णु देव साय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इसके साथ ही सीएम विष्णु देव साय के बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
कई दिग्गज नेता बने साक्षी
बता दें कि छत्तीसगढ़ में सीएम और डिप्टी सीएम शपथ का कार्यक्रम राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरा हुआ। शपथ लेने के बाद सीएम और डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी और दिग्गजों से मुलाकात की। इस दौरान मोदी मोदी के नारे भी लगाए गए लगे। शपथ समारोह के दौरान कई नेता शामिल हुए हैं। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
10 दिसंबर को हुआ था सीएम के नाम का ऐलान
गौरतलब है कि 3 दिसंबर को चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने पांच साल के बाद सत्ता में वापसी की है। नतीजे घोषित होने के छह दिन बाद 10 दिसंबर को बीजेपी ने अपने छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम की घोषणा की। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 54 सीटों पर जीत हासिल की। इस भारी बहुमत के साथ हुई जीत के बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर मंथन चल रहा था। कई बैठकों के बाद विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगाई गई थी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ को अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। अब जल्द ही प्रदेश में कैबिनेट का भी गठन कर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता समेत नेताओं को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। वे राज्य के चौथे मुख्यमंत्री होंगे। आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज के मैदान में शाम 4.00 बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इसी बीच समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का आगमन शुरू हो चुका है।
रायपुर पहुंच रहे अतिथि
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचे। वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी रायपुर पहुंच चुके है। इस दौरान असम के सीएम ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा द्वारा जनता से किए सभी वादे पूरे होंगे। मैं छत्तीसगढ़ की जनता को प्रणाम करता हूं। मैं ये कॉनफिडेंस के साथ कहना चाहता हूं कि बीजेपी ने जो भी वादा किया था छत्तीसगढ़ वासियों के लिए, वो जरुर पूरे करेंगे। छत्तीसगढ़ के लोगों का जो आशिर्वाद मिला, प्यार मिला हमारी पार्टी और हमलोगों को, उसके लिए हमेशा हमलोग उसके लिए कृतज्ञ रहेंगे।
ऐतिहासिक होगा समारोह
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और लोरमी विधायक अरुण साव ने कहा कि पार्टी को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। मनोनीत सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होने वाला है। इसके साथ ही बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए मैदान में 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं और साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नए सीएम विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ को अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। अब जल्द ही प्रदेश में कैबिनेट का भी गठन कर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता समेत नेताओं को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। वे राज्य के चौथे मुख्यमंत्री होंगे। आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।
शाम चार बजे शुरू होगा शपथ समारोह
दरअसल, शाम 4.00 बजे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग से 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में शपथ समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।
रायपुर में कुल 3 घंटे 15 मिनट रुकेंगे पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी शपथ कार्यक्रम के बाद साइंस कॉलेज मैदान से शाम 4.50 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 4.55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 5.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी करीब शाम 5.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, पीएम मोदी यहां कुल 3 घंटे 15 मिनट रुकेंगे।
ऐतिहासिक होगा समारोह
शपथ ग्रहण समारोह के लिए मैदान में 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं और साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान वीआईपी गेस्ट के मद्देनजर एक हजार से भी अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। सभी वीवीआईपी गेस्ट के लिए ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नए सीएम विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना संवैधानिक रूप से सही है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और भारत का संविधान जम्मू कश्मीर के संविधान से ऊंचा है। छत्तीसगढ़ के मनोनी सीएम विष्णु देव साय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। यह भारत की जीत है।
विष्णु देव साय ने किया पोस्ट
दरअसल, विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर आज का सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है जो कि भारत की जीत है। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा, प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। इसके साथ ही विष्णु देव साय ने नया जम्मू कश्मीर हैशटैग के साथ आगे लिखा है कि यह सिर्फ कानूनी फैसला मात्र नहीं है। यह एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। इस विजय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को बधाई। अभिनंदन।
अनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय का फैसला
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
रायपुर। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया. जैसे ही चंद्रयान-3 ने चांद पर लैंड किया, वैसे ही खुशी से लोग झूम उठे. केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस अमृत काल में अमृत वर्षा की तरह हमारा यह चंद्रयान-3 मिशन पूरी दुनिया के सामने आया है. उन्होंने कहा कि चंद्रायान-3 सफल पर अब भारत एक बार फिर से विश्व गुरू के पद पर स्थापित हुआ है।
वैज्ञानिक दुनिया में सिरमौर बना भारत - मनसुख मंडाविया
इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनसुख मंडाविया ने कहा कि वैज्ञानिक दुनिया में हिंदुस्तान सिरमौर बन गया है. यह पीएम मोदी के नेतृत्व में इंडिया का वह स्वर्ण काल है जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा था. उन्होंने कहा कि जो किसी और देश ने नहीं किया वो हमारे वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत ने आज तिंरगा लहरा दिया। आज इस खुशी से पूरा देश जश्न मना रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे विज्ञान और तकनीकी और वैज्ञानिकों के सामने आज पूरी दुनिया बौनी नजर आ रही है।
हमारे वैज्ञानिक विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं- अरूण साव
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमारा इसरो अंतरिक्ष विज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र है. हमारे वैज्ञानिक विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं. भारत के विज्ञान और वैज्ञानिकों ने आज जो कर दिखाया है. उसे सारी दुनिया ने भारत और उसके अनुसंधान संस्थान इसरो को लोहा मान लिया है. इसके साथ ही साव कहा कि हमारे वैज्ञानिक कभी हार नहीं मानते। इससे पहले दो बार हमारे वैज्ञानिकों को निराशा हाथ लगी थी लेकिन वे हताश नहीं हुए. क्योंकि हमारा नेतृत्व हार को जीत में बदलने का सबसे बड़ा मंत्र देता है।
नई दिल्ली/ रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि भारत के योगदान पर विश्व का भरोसा बढ़ता चला जा रहा है. उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की बिगड़ी हुई साख को मैनें संभाला है. उसे एक बार फिर से नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं, अभी भी देश में कुछ हैं जो दुनिया में हमारी साख को दाग लगाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि उनकी कोशिश से कुछ भी होने वाला नहीं है. क्योंकि दुनिया को अब अच्छी तरह से पता चल गया है, इसी वजह से भारत आज आगे बढ़ रहा है।
भगवान का आशीर्वाद मानता हूं- पीएम
पीएम ने कहा कि भगवान बेहद दयालु हैं और वे किसी ना किसी माध्यम से अपनी इच्छा की पूर्ति करता है। मैं इसे भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि ईश्वर विपक्ष को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए. इसके आगे उन्होंने कहा कि मैंने साल 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कहा था कि यह हमारे लिए फ्लोर टेस्ट नहीं है बल्कि ये उनके लिए फ्लोर टेस्ट है. परिणामस्वरूप वे चुनाव हार गए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने बाकी है. इसे देखते हुए प्रदेश में लगातार राजनीति गरमाई जा रही है. बता दें कि 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव से पहले ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया था कि वो अपने राजनीति भविष्य के बारे में कुछ अलग फैसला लेंगे. लेकिन बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम बने TS सिंहदेव
जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा को लेकर कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में बुधवार को बैठक हुई. इसमे कांग्रेस के अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सीएम समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया. इसके बाद चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नई चुनावी रणनीति तैयार की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने TS सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. आपको बता दें कि सिंहदेव ने पार्टी और संगठन को कुछ दिन पहले ही अपनी नाराजगी को जता दिया था. ऐसे में प्रदेश की सियासत में कयास लगाए जाने लगा कि TS अब भारतीय जनता पार्टी में इंट्री कर सकते हैं।
बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा- सिंहदेव
मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कुछ दिन पहले ही कथित ऑपरेशन लोटस के बारे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए जबर्दस्त ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकराते हुए कहा था कि मैं अपनी पार्टी से नाराज जरूर हूं पर बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा. भाजपा के साथ अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी उन्हें केन्द्र में यानी दिल्ली में ऑफर दिया था।
कहीं गणित न बिगड़ जाए….
कांग्रेस को लग रहा था कि सिंहदेव पार्टी से नाराज हैं. कही ऐसा न हो कि विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस का तैयार किया गया गणित न बिगाड़ दें. उनकी इस नाराजगी से इस साल के चुनाव में कांग्रेस को कहीं हानि का सामना न करना पड़े।
सियासत में गहरी पैठ रखते हैं सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा संभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सियासत में गहरी पैठ रखते हैं. इसे कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियां भी बहुत अच्छी तरह जानती और समझती हैं. अगर बात की जाए विधानसभा चुनाव 2023 के बारे मे तो महज तीन से चार महीने ही बचे है. इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने सिंहदेव को डिप्टी सीएम का पद की जिम्मेदारी देकर एक प्रकार से पार्टी को हानि होने से बचाने की कवायद की है।
रायपुर : बॉलीवुड फिल्म 'ला वास्ते' की शूटिंग प्रदेश की राजधानी रायपुर में हुई है। अब ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। डायरेक्टर सुदीश कनौजिया और ओमकार कपूर का मूवी में लीड रोल है। फिल्म की पूरी टीम फिल्म को प्रमोट करने के लिए मुंबई से रायपुर पहुंची। ला वास्ते आपको आश्चर्य और भावनाओं से भरी एक गली में ले जाएगी। इस फिल्म की कास्ट ने बताया कि यह फिल्म लावारिस लाशों पर बनी है।
कौन-कौन है कलाकार
कलाकारों में मनोज जोशी के साथ-साथ ओमकार कपूर , उर्वशी एस शर्मा, बृजेंद्र काला, शुभांगी लतकर और विकास गिरी आदि कलाकार आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर के साथ छत्तीसगढ़ के भी कई कलाकारों ने काम किया है। ये फिल्म रायपुर एयरपोर्ट, पंडरी, नवा रायपुर, मोवा आदि जगह पर शूट की गई है।
शूट के दौरान आयी थी मुश्किल
फिल्म के निर्देशक सुदीश ने बताया कि फिल्म के लिए हमें कुछ लावारिस लाशों के सीन फिल्माने थे। जिसके लिए हमने डमी लाशें मंगाई जिसे देखकर आसपास के लोग डर गए और हमें शूटिंग बंद करने की बात बोलने लगे।
रायपुर : दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार को नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 11 जवान शहीद हो गए थे।बलिदान हुए जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रद्धांजलि देने के लिए कारली पुलिस लाइन पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल ने कारली पुलिस ग्राउंड में नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दी। उन्होंने वहां जवानों के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और हाथ जोड़े। कारली पुलिस लाइन में बलिदानी जवानों को अंतिम विदाई दी गई।
सीएम ने दिया कंधा
सीएम भूपेश बघेल ने शहीदों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम ने शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की। इस सभा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज सहित DGP भी मौजूद रहे। बता दें शहीद जवानों के शवों को गृहग्राम भेज दिया गया है।
दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 10 जवान बलिदान हो गए हैं। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।
दो नक्सली गिरफ्तार
नक्सल ऑपरेशन के आईजी ओपी पाल ने जानकारी दी है कि इस बड़े हमले के बाद सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि ये नक्सली अरनपुर ब्लास्ट में शामिल रहे होंगे। ये नक्सली अरनपुर इलाके से ही गिरफ्तार किए गए हैं।
पूरा नहीं हो सका मकसद
छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से DRG बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 DRG जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं।
रायपुर। बुधवार को छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 59 नए मरीज मिले हैं. जिससे पूरे प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 238 पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा केस राजधानी रायपुर 64 एक्टिव केस हैं. इसके अलावा दुर्ग जिले में 32 कोरोना एक्टिव मरीज हो गए है. जबकि बिलासपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है।
1700 से अधिक सैंपलों की जांच
जानकारी के अनुसार बुधवार को पूरे प्रदेशभर में 1700 से अधिक सैंपलों की जांच की गई है. जिसमें 59 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. पिछले कई से लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ो ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अप्रैल की शुरूआत से ही कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ता जा रहा है।
इन जिलों में नए केस
कल यानि बुधवार को रायपुर में 16 नए केस मिले है, बिलासपुर में 10, राजनांदगांव में 10, कोंड़ागांव में 7, दुर्ग में 3, कांकेर में 6, जीपीएम, कोरबा और बेमेतरा में एक-एक नए केस मिले है, जबकि जांजागीर में 4 नए केस मिले है।
एक भी कोरोना मरीज नहीं
छत्तीसगढ़ के ये सभी 11 जिले अभी तक कोरोना से बचे है. रायगढ़, सुरजपुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बलौदाबाजार, कबीरधाम, बीजापुर, गारियाबंद, बलारामपुर, मुंगेली और सुकमा जिलें में अभी तक एक भी मरीज नहीं है. जबकि मंगलवार को 48 नए केस मिले थे. वहीं बिलासपुर में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी।
नई गाइडलाइन जारी…
स्वास्थ्य विभाग ने देशभर में बढ़ते कोरोना मामले को लेकर गाइडलाइन जारी की है.
जब तक बैक्टीरियल इंफेक्शन का शक न हो, तब तक एंटीबायोटिक्स का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
लोगों को इस बात की ध्यान रखना चाहिए कि बदलते मौसम की वजह बुखार भी हो सकते हैं, मौसमी बिमारी को कोरोना समझने की गलती ना करे।
बढ़ते कोरोना के आंकड़ो से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करे।
अगर किसी ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लिया है तो उसे डोज ले लेनी चाहिए।
अगर तेज बुखार या गहरी सांस लेने में परेशानी हो तो अपने नजदीकी चिकिस्तक से तुरंत मिले।