रायपुर। आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को दिल को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। भागदौड़ भरी जिंदगी लोग अपने दिल का ख्याल नहीं रख पाते है। लेकिन अगर हम चाहते है कि आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी न हो तो इसके लिए हमे अपने दिल को […]
रायपुर। आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को दिल को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। भागदौड़ भरी जिंदगी लोग अपने दिल का ख्याल नहीं रख पाते है। लेकिन अगर हम चाहते है कि आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी न हो तो इसके लिए हमे अपने दिल को स्वस्थ बनाना होगा। जिससे दिल में रक्त का संचार सही तरीके से हो और किसी तरह की कोई समस्या न हो। इसके लिए हमे अपने भोजन में 5 सुपरफूड्स को शामिल करना होगा। तो आइए जानते है कौन से ये 5 सुपरफूड्स।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारे शरीर के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखते है। खास तौर पर हमे अपने खाने में पालक को खाना चाहिए, क्योंकि पालक पालक का सेवन स्वस्थ ब्लड के थक्के को सपोर्ट करता है।
मछली
हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए मछली खाना जरूरी है। डॉक्टर भी दिल से जुड़े मरीजों को मछली खाने की सलाह देते है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है जो दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह दिल को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
लहसुन
लहसुन खाना अपने आप में ही काफी लाभकारी होता है। लहसुन हमें कई रोगों से बचाता है। लहसुन का सेवन हमारे दिल को भी स्वस्थ रखने के लिए काफी कारगर साबित होता है, क्योंकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-सी जैसे गुण पाए जाते है।
अलसी का बीज
अपने दिल को रखना चाहते है हेल्दी तो डेली खाए अलसी का बीज। अलसी के बीज में प्रचुर मात्रा में फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है जो दिल में रक्त संचरण को सही बनाने में मदद करता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन हमारे शरीर को कई तरह के लाभ देता है। समें मौजूद ऑर्गेनिक केमिकल कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के जोखिम से बचाता है। बल्कि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाने के लिए कारगर साबित होंगे।