रायपुर। किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही जरूरी अंग है। किडनी खून को फिल्टर करने का काम करती है, जिससे शरीर में मौजूद गंदगी और विषैले पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकलते हैं। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखती है। अगर किडनी सही तरीके से काम न करे, तो शरीर में […]
रायपुर। किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही जरूरी अंग है। किडनी खून को फिल्टर करने का काम करती है, जिससे शरीर में मौजूद गंदगी और विषैले पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकलते हैं। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखती है। अगर किडनी सही तरीके से काम न करे, तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी जूस के बारे में जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
क्रैनबेरी जूस किडनी के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही क्रैनबेरी जूस किडनी को साफ करता है। इसे नियमित खाली पेट पीने से यूरिन इन्फेक्शन और किडनी स्टोन जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।
सेब का जूस भी किडनी केलिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। सेब का जूस किडनी को अंदर से साफ करने में सहायक होता है। रोज खाली पेट इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करना किडनी को बेहतर काम करने के योग्य बनाता है।
अनानास का जूस किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर करने में सहायक होता है। यह शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। किडनी स्टोन या सूजन जैसी समस्याओं में राहत देता है। खाली पेट इसके सेवन से किडनी बेहतर काम करती है।
तरबूज एक पानी वाला फल है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिससे किडनी हाइड्रेटेड रहती है। साथ ही तरबूज का जूस डिटॉक्स रखने में लाभकारी होता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व किडनी की सूजन कम करने में मददगार होता है। गर्मियों में इसका सेवन किडनी के लिए फायदेमंद है।