                    <content:encoded><![CDATA[जयपुर। स्पोर्ट्स में बेहतर खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी करने का एक बेहतरीन मौका है। अगर आप स्पोर्ट्स में बेहतर हैं तो भारतीय सेना का हिस्सा बन सकते हैं। समय रहते जल्दी ही आवेदन करें हैं और देश की सेवा करने का मौका पाएं। इसके लिए भारतीय सेना ने साल 2025 के लिए हवलदार और नायब सूबेदार के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं।
आवेदक का 10वीं पास होना जरूरी
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 15 जून 2025 निश्चित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। खिलाड़ियों की उपलब्धियों, स्पोर्ट्स में बेहतरीन परफॉर्मेंस और फिजिकल स्टैंडर्ड के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को खास ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
परीक्षा को करना होगा पास
आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 17 साल है। वहीं अधिकतम उम्र 25 साल है। आरक्षित वर्गों को नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी। इस परीक्षा की खास बात यह रहेगी कि इसके लिए किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थी को यह नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा पास करने के बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद फिजिकल होगा। फिर मेडिकल पास करने के बाद ही आपको नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार 14 मई को कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक में मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में 'मुख्यमंत्री शिक्षा द्वारा गुणवत्ता अभियान' का संचालन करने का निर्णय लिया गया था । इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
जानें साय कैबिनेट के अहम निर्णय-
अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने के लिए और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण कर गुणवत्ता के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। कमजोर शालाओं की नियमित मॉनीटरिंग विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। मॉडल शालाओं का चयन कर, कमजोर शालाओं के शिक्षकों को वहाँ शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। पालक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) के माध्यम से अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को सुनिश्चित की जाएगी। विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में वृद्धि के लिए कक्षा शिक्षण प्रक्रियाओं में सुधार लाया जाएगा।
मंत्रि परिषद ने साहित्य और कला के क्षेत्र में राज्य के अर्थाभावग्रस्त कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। विधानसभा बजट सत्र में की गई घोषणा के परिपालन में अब कलाकारों को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (पेंशन) को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इसके लिए संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित वित्तीय सहायता योजना का नियम-1986 में संशोधन के प्रस्ताव का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया हैं । इससे उन कलाकारों और साहित्यकारों को आर्थिक संबल मिलेगा, जो आजीविका के लिए संघर्षरत हैं।
यह योजना वर्ष 1986 में प्रारंभ हो गई थी, तब न्यूनतम सहायता राशि 150 रुपये था और अधिकतम 600 रुपये निर्धारित थी। बाद में वर्ष 2007 में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया और फिर 2012 में 2000 रुपये किया गया था । लेकिन पिछले 12 वर्षों में कोई वृद्धि नहीं हुई थी जिससे वर्तमान के राज्य में कुल 162 कलाकारों को यह पेंशन दी जा रही है।
वर्तमान में हर कलाकार को सालाना 24 हजार रुपये पेंशन मिल रही है, जो संशोधन के बाद बढ़कर 60 हजार रुपये हो जाएगी। इससे कुल वार्षिक व्यय 38.88 लाख रुपये से बढ़कर 97.20 लाख रुपये तक हो जाएगा, जिससे राज्य पर 58.32 लाख रुपये का अतिरिक्त वार्षिक का भार आ जायेगा ।
मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में औद्योगिक विकास की और से अधिक गति देने एवं भूमि आबंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया हैं ।
इस संशोधन से औद्योगिक क्षेत्रों, लैंड बैंक तथा अन्य भूमि खंडों के आबंटन की प्रक्रिया में और अधिक स्पष्टता व पारदर्शिता आएगी, इससे औद्योगिक निवेशकों को भूमि आबंटन प्रक्रिया को और बेहतर ढंग से समझने व लाभ उठाने में सुविधा प्राप्त होगी।
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में कई सारे महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी है। इससे राज्य की औद्योगिक नीति और अधिक रोजगारपरक, व्यापक और उद्यमों के लिए लाभकारी हो पायेगी ।
प्रस्तावित संशोधन से राज्य में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे साथ ही आधुनिक खेती से लेकर खिलौना उद्योग तक को बढ़ावा मिलेगा।
युवाओं को मिलेगा रोजगार - नई नीति के तहत जिन कंपनियों में छत्तीसगढ़ के लोगों को नौकरी मिलेगी, उन्हें सरकार की तरफ से अनुदान मिलेगा।
हाइटेक खेती को बढ़ावा - अब हाइड्रोपोनिक और ऐयरोपोनिक जैसी आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को नई तकनीक, जैसे ऑटोमेशन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का फायदा मिलेगा।
युवाओं के लिए ट्रेनिंग और खेल की सुविधाएं - राज्य में खेल अकादमी और निजी प्रशिक्षण केंद्रों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे युवाओं को एक बेहतर ट्रेनिंग और करियर के अवसर मिलेगा ।
गुणवत्ता पूर्ण विश्वविद्यालयों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा।
ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग और सर्विस सेंटर को सभी विकासखण्ड समूहों में मान्य मिलेगा ।
पर्यटन और होटल व्यवसाय को बढ़ावा - बस्तर और सरगुजा संभाग में होटल और रिसॉर्ट बनाने के लिए निवेश की न्यूनतम सीमा घटा दी गई है, जिससे इन इलाकों में पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
कपड़ा उद्योग को दोगुना प्रोत्साहन - टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश करने पर अब 200 प्रतिशत तक का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे सिलाई, कढ़ाई और बुनाई जैसे काम करने वालों को भी फायदा मिलेगा।
लॉजिस्टिक हब बनेगा छत्तीसगढ़ - अब राज्य के हर हिस्से में माल ढुलाई और व्यापार को आसान बनाने के लिए नई लॉजिस्टिक नीति लाई जाएगी। इससे व्यापारियों को फायदा होगा और बाजारों तक पहुंच आसान होगी।
दिव्यांगजनों को विशेष लाभ - दिव्यांगजनों की परिभाषा को एक नया रूप दिया गया है ताकि उन्हें ज्यादा योजनाओं का लाभ मिल पाए ।
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर को विशेष पैकेज, निजी औद्योगिक पार्क के लिए अधोसंरचना अनुदान में बढ़ोत्तरी तथा प्लग एंड प्ले फैक्ट्री निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रदेश में इज आफ लिविंग को बढ़ावा देने हेतु, न्यूनतम 500 विद्यार्थी क्षमता के कक्षा पहली से 12वीं निजी सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल एवं मल्टिप्लेक्स युक्त मिनी मॉल से वंचित प्रदेश के नगरीय क्षेत्र से भिन्न विकासखण्ड मुख्यालय से 10 किलोमीटर तक की परिधि के क्षेत्र में प्रथम तीन इकाई को थ्रस्ट सेक्टर की भांति सम्मिलित किया जाएगा।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) आज 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी(CGBSE Result Date 2025 Announced) करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर तीन बजे अपने निवास से परिणाम जारी करेंगे। बता दें कि कुल 2,40,341 विद्यार्थियों ने 12वीं और 3,28,450 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।
परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 2,397 केंद्र बनवाये गए थे। वहीं, 10वीं और 12वीं(CG Board 10th 12th Results 2025) की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए भी प्रदेशभर में 36 केंद्र बनवाये गए थे। विद्यार्थी इस वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख पाएँगे।
माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इधर, माशिमं ने 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 36 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, रायपुर जिले में जेएन पांडेय स्कूल और दानी गर्ल्स स्कूल को केंद्र बनाए गए थे।
जहां पर शिक्षकों ने भी रोज तय किए हुई शेड्यूल में मूल्यंकन कार्य किया था। बोर्ड ने 17 अप्रैल तक मूल्यांकन संपन्न कराने का लक्ष्य दे रखा था। वहीं, शिक्षकों ने भी इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
पिछले साल के टॉपर्स को नहीं मिली राशि
2023-2024 के 10वीं और 12वीं के टाप-10 टॉपर्स को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। टॉपरों को हर साल प्रोत्साहन के रूप में डेढ़ लाख रुपये मिले जाते है इसके अलावा हेलीकाप्टर में भी सैर करवाया जाता है।
वहीं, बीते सत्र की बात करी जाए तो 10वीं में 73 और 12वीं 23 विद्यार्थियों ने टाप-10 में जगह हासिल की है। जहां पर विद्यार्थी भी प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे है। जबकि मंडल ने कई महीनों पहले ही शासन को टॉपर्स की सूची भेज दी गई है। लेकिन सम्मान समारोह की तारीख अब तक तय नहीं हो पाई है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (PET) और प्री-फार्मेसी टेस्ट (PPHT) का आयोजन 8 मई को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मई में आयोजित होगी परीक्षाएं
व्यापमं द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक PET परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। वहीं PPHT परीक्षा शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षाएं राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 29 अप्रैल को व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट (PPT) और प्री-MCA परीक्षा का आयोजन 1 मई को किया जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। इसकी आखिरी तारीख 11 अप्रैल शाम 5 बजे है।
ऑनलाइन मोड में जारी होगा एडमिट कार्ड
PPT परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इसके लिए 33 जिलों में एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं प्री-MCA परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र केवल रायपुर और बिलासपुर में होंगे। छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। फार्म में किसी तरह की कोई गलती होने पर उसे 9 जून से 11 जून की तारीख में सुधार किया जा सकता है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। तकनीकी सेवा आयोग ने अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। आप भर्ती तकनीकी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर चेक कर सकते है और आवेदन कर सकते है।
इन पदों पर निकली भर्ती
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को आखिरी तारीख यानी 8 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन करना होगा । अभ्यर्थी जिस भर्ती के लिए फॉर्म भर रहे हैं, उसके लिए उन्हें संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकरआवेदन करना होगा। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने यह रिक्तियां स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य के सरकारी अस्पतालों के लिए जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 667, ड्रेसर के 3326, डेंटिस्ट के 808 पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 7274 पदों पर बहाली की जाएगी।
पदों के लिए योग्यता
फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन फॉर्मेसी के सभी पार्ट I,IIऔर III में उत्तीर्णता एंव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी को बिहार फार्मेसी काउंसिल से रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के लिए एमसीआई एनएमसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस स्नातक की योग्यता होनी चाहिए।
डेंटिस्ट पद की योग्यता
ड्रेसर के लिए मैट्रिक या समकक्ष योग्यता के साथ संघ या बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सीएमडी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। डेंटिस्ट के लिए उम्मीदवारों के पास विश्वविद्यालय से भारतीय दन्त चिकित्सा परिषद का प्रमाण पत्र प्राप्त हो , साथ ही बीडीएस स्नातक की डिग्री या समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन से देख सकते है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा आज से शुरू होने जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के तहत आज 12वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक निश्चित किया गया है।
सुबह 9 बजे मिलेगी क्लास में एंट्री
जारी टाइम टेबल के मुताबिक सुबह 9 बजे छात्र क्लास रूम में पहुंच जाएंगे। 9 बजकर 5 मिनट पर आंसर-शीट दी जाएगी। 09.10 बजे प्रश्न पत्र बांटा जाएगा। क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 5 मिनट का अलग समय दिया जाएगा। स्टूडेंट्स 9.15 से आंसर शीट में उत्तर लिखना शुरू कर देंगे। परीक्षा सामग्रियां सभी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच चुकी हैं। गोपनीय सामग्रियां सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थानों में रखी गई हैं। इसे सुबह ही एग्जाम सेंटर लाया जाएगा। वहीं 10 वीं की परीक्षा 3 मार्च से आरंभ होगी। 10वीं का भी पहला पेपर हिंदी होगा।
12वीं परीक्षा के लिए 3 लाख से ज्यादा छात्र
10वीं परीक्षा के लिए 3 लाख 28 हजार 450 छात्रों ने बोर्ड के एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड किया है। वहीं 12वीं की परीक्षा की बात करें तो बोर्ड के लिए 2 लाख 40 हजार 341 छात्रों ने पंजीकरण किया हैं। दोनों को मिलाकर 5 लाख 68 हजार 791 छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा के रजिस्टर्ड किया है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2397 सेंटर बनाए गए हैं, जहां बोर्ड की परीक्षाएं होनी है। केंद्र अध्यक्षों ने बोर्ड की परीक्षा के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए है। अगर परीक्षा के दौरान किसी तरह की चूक होती है तो संबंधित केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
पर्यवेक्षक को बताई उनकी ड्यूटी
पर्यवेक्षक ड्यूटी में विषय से संबंधित शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया है। अगर निरीक्षण के दौरान ऐसा पाया गया तो केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। रोल नंबर या विषय में कोई गलती होने पर परीक्षार्थी का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर: रेलवे में नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 32,438 सहायक और अन्य पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।ऐसे में आवेदक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2025 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.
रेलवे ने दी जानकारी
रेलवे के नोटिफिकेशन से पता चला है कि आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. हालांकि, अभी नई तारीख जारी नहीं की गई है. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है। आप फॉर्म में किसी भी तरह की सुधार 4 मार्च से 13 मार्च तक कर सकते हैं, क्योंकि विभाग इस दौरान फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन करेगा।
32,438 पदों पर भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसमें कुल 32,438 पद हैं. देखें लिस्ट
इस योग्यता के आधार पर होगी बहाली
इस फॉर्म को भरने वाले आवेदक के पास 10वीं कक्षा पास या आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए। अगर उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए।
इस तरह करें आवेदन
सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
फिर आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। डाक विभाग ने गांव में अपनी मजबूत संरचना को लेकर भर्तियों की शुरूआत की है। इसके तहत सहायक शाखा डाकपाल और ग्रामीण डाक सेवक के 21,413 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 3 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
 अभ्यर्थी कर सकते है आवेदन
आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर 6-8 मार्च तक सुधार कर सकते हैं। देश के विभिन्न राज्यों में डाक विभाग में भर्ती की जाएगी। ग्रामीण डाक सेवक के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इसमें अभ्यर्थी के पास गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना जरुरी है। वहीं उम्र सीमा 18 से 40 के बीच निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को नियम के मुताबिक उम्र सीमा में छूट भी दी गई है। सहायक डाकपाल के लिए 12 से 29,380 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी।
चयन मैरिट लिस्ट के मुताबिक
अभ्यर्थियों का चयन मैरिट लिस्ट के तहत किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। मैरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को एसएमएस और पोर्टल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। यह भर्ती 10वीं पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता योग्यता की पूरी जानकारी होना जरुरी है।
नियम के अनुसार मिलेगी छूट
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की 10वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती किया जाएगा। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PWD) को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।]]></content:encoded>