Advertisement
  • होम
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज दोपहर 3 बजे होंगे घोषित, cgbse.nic.in पर करें चेक

CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज दोपहर 3 बजे होंगे घोषित, cgbse.nic.in पर करें चेक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) आज 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी(CGBSE Result Date 2025 Announced) करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर तीन बजे अपने निवास से परिणाम जारी करेंगे। बता दें कि कुल 2,40,341 विद्यार्थियों ने 12वीं और 3,28,450 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेश में […]

Advertisement
CG board result image
  • May 7, 2025 10:28 am Asia/KolkataIST, Updated 16 hours ago

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) आज 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी(CGBSE Result Date 2025 Announced) करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर तीन बजे अपने निवास से परिणाम जारी करेंगे। बता दें कि कुल 2,40,341 विद्यार्थियों ने 12वीं और 3,28,450 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 2,397 केंद्र बनवाये गए थे। वहीं, 10वीं और 12वीं(CG Board 10th 12th Results 2025) की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए भी प्रदेशभर में 36 केंद्र बनवाये गए थे। विद्यार्थी इस वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख पाएँगे।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इधर, माशिमं ने 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 36 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, रायपुर जिले में जेएन पांडेय स्कूल और दानी गर्ल्स स्कूल को केंद्र बनाए गए थे।

जहां पर शिक्षकों ने भी रोज तय किए हुई शेड्यूल में मूल्यंकन कार्य किया था। बोर्ड ने 17 अप्रैल तक मूल्यांकन संपन्न कराने का लक्ष्य दे रखा था। वहीं, शिक्षकों ने भी इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

पिछले साल के टॉपर्स को नहीं मिली राशि

2023-2024 के 10वीं और 12वीं के टाप-10 टॉपर्स को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। टॉपरों को हर साल प्रोत्साहन के रूप में डेढ़ लाख रुपये मिले जाते है इसके अलावा हेलीकाप्टर में भी सैर करवाया जाता है।

वहीं, बीते सत्र की बात करी जाए तो 10वीं में 73 और 12वीं 23 विद्यार्थियों ने टाप-10 में जगह हासिल की है। जहां पर विद्यार्थी भी प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे है। जबकि मंडल ने कई महीनों पहले ही शासन को टॉपर्स की सूची भेज दी गई है। लेकिन सम्मान समारोह की तारीख अब तक तय नहीं हो पाई है।


Advertisement