                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले को केंद्र सरकार ने नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है। बस्तर संभाग का बस्तर अब नक्सलियों से मुक्त हो गया है। बस्तर नक्सलमुक्त एलडब्ल्यूई की श्रेणी से बाहर हो गया है। साल 1980 के दशक में बस्तर अति नक्सल प्रभावित जिलों की श्रेणी में था। लेकिन लगातार सरकार के प्रयास और सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से जवानों ने अंदरुनी इलाकों में अपना कब्जा जमा लिया।
नक्सली संगठन बैकफुट पर
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में माओवादी संगठन के महासचिव खूंखार नक्सली बसवा राजू की मौत होने के बाद सप्ताभर के बाद यह बात सामने आई है। बता दें कि कई दशक तक नक्सलियों का मुख्य किला बस्तर हुआ करता था, लेकिन अब बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। केंद्र सरकार ने एलडब्ल्यूई जिलों को मिलने वाली खास केंद्रीय मदद को अब बस्तर से बंद कर दिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि बस्तर के इलाकों में कैंप स्थापित होने के बाद नक्सलियों की कमर टूट गई है। लगातार सुरक्षा के जवान नक्सली संगठन बैकफुट पर हैं।
जवान जिले में मौजूद
कई नक्सलियों ने जवानों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आगे भी रणनीति बनाकर अपने काम को अंजाम देगी। बस्तर के कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि अब जिला नक्सली प्रभावित क्षेत्रों की सूची से बाहर हो गया है। इसके बाद बस्तर एक लेगसी जिले के रूप में स्थापित हो गया है। बस्तर जिले में नक्सलवाद खत्म हो गया है, लेकिन सुरक्षाबल की तैनाती अभी भी वहीं रहेगी। बस्तर आईजी ने कहा कि सुरक्षा जरूरी है। नक्सल अभियान को पूरी तरह से खत्म करने के लिए।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। श्री नारायणा हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. संजना खेमका द्वारा रविवार को “सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस कैंप” का लगाया गया। कैंप का आयोजन खमतराई के सामुदायिक भवन में हुआ। इसमें खमतराई क्षेत्र की लगभग 60 से 70 महिलाओं और युवतियों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
40 उम्र में कैंसर की संभावना ज्यादा
डॉ. सजना ने लोगों को सवाईकल कैंसर के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. संजना खेमका ने बताया कि महिलाओं को 40 साल की उम्र के बाद सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने या इसे प्रारंभिक स्तर में ही डायग्नोज करने के लिए नियमित तौर पर सीबीसी, थायराइड एवं प्रोलैक्टिन टेस्ट करना चाहिए। कैंसर की स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पेप-स्मीयर टेस्ट कराना जरुरी होता है ,जिसमें योनि से जो सफेद पानी का स्त्राव होता है, उसी सफेद पानी से कैंसर की स्क्रीन टेस्ट की जाती है। जिससे पता चलता है कि सवाईकल कैंसर है या नहीं।
नियमित तौर पर सोनोग्राफी कराना जरुरी
डॉ ने बताया कि चेस्ट की भी नियमित तौर पर सोनोग्राफी कराना बहुत जरुरी होता है। 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के बारे में भी बताया है। उन्होंने बताया कि, इस वैक्सीन की तीन डोज लगाने से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव होता है। इस कैंप में इस क्षेत्र की चमेली साहू, दामिनी तेली, सुभद्रा साहू, मीना साहू, निर्मला साहू मल्लिका, सरस्वती देवांगन, छलिया सिन्हा और योगेश डॉ योगेश्वरी कुर्रे का सहयोग सराहनीय रहा।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर: रेलवे में नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 32,438 सहायक और अन्य पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।ऐसे में आवेदक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2025 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.
रेलवे ने दी जानकारी
रेलवे के नोटिफिकेशन से पता चला है कि आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. हालांकि, अभी नई तारीख जारी नहीं की गई है. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है। आप फॉर्म में किसी भी तरह की सुधार 4 मार्च से 13 मार्च तक कर सकते हैं, क्योंकि विभाग इस दौरान फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन करेगा।
32,438 पदों पर भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसमें कुल 32,438 पद हैं. देखें लिस्ट
इस योग्यता के आधार पर होगी बहाली
इस फॉर्म को भरने वाले आवेदक के पास 10वीं कक्षा पास या आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए। अगर उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए।
इस तरह करें आवेदन
सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
फिर आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर: प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) एक पहल है जिसका उद्देश्य पूरे भारत में अनुसूचित जाति (SC) समुदायों की कल्याणकारी के लिए चलाई जा रही एक विशेष योजना है। यह योजना आर्थिक, रोजगार और विकास के फील्ड में सबसे निचले पायदान के लोगों के लिए हैं। गरीबी से बाहर निकलने और सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए शुरू की गई पीएम अजय योजना का उद्देश्य वंचित क्षेत्रों में रोजगार पैदा करना और शिक्षा में सुधार करना है।
हाल ही में हुई थी बैठक
बता दें कि हाल ही में, केंद्रीय सलाहकार समिति ने इसकी प्रगति की समीक्षा करने और भविष्य की कार्रवाई की रणनीति बनाने के लिए बैठक की। PM-AJAY का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदायों की गरीबियों को दूर करना है। इस समुदाय को समाज के उच्च स्तर पर लाना है। आज देश और दुनिया इतनी डेवलप्ड हो चुकी है जहां एक तरफ AI और टेक्नोलॉजी काम कर रही है वहीं कुछ ऐसे भी समुदाय है जो सामाज में काफी पीछे रह गए हैं, उसको आगे बढ़ाने के लिए भारत में प्रधानमंत्री की तरफ से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
शिक्षा क्षेत्र में मिलेगा लाभ
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जातियों की साक्षरता दर को बढ़ाना और विशेषकर आकांक्षी जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन को प्रोत्साहित करना है। यह कौशल विकास और आय-सृजन पहलों के माध्यम से हासिल किया गया है। बता दें कि PM-AJAY योजना से एससी-बहुल गांवों को मॉडल गांवों में बदलना है. वहीं यह योजना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावासों की स्थापना को बढ़ावा देती है और इस प्रकार इस समुदाय के छात्रों को अवसर प्रदान करती है।