रायपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। बसंत पंचमी को वसंत पंचमी और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। देवी सरस्वती से लोग बुद्धि, शिक्षा और […]
रायपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। बसंत पंचमी को वसंत पंचमी और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। देवी सरस्वती से लोग बुद्धि, शिक्षा और सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। इसके अलावा वसंत ऋतु की शुरुआत: यह त्यौहार सुहावने मौसम और खिलते सरसों के खेतों का स्वागत करता है। फसल उत्सव: किसान नई फसल के मौसम के आगमन का जश्न मनाते हैं। आइए जानते हैं बसंत पंचमी की सही डेट, शुभ मुहूर्त, महत्व?
बसंत पंचमी के दिन से ऋतु परिवर्तन होता है और बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जो विद्या, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की अधिष्ठात्री देवी हैं। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन देश भर में शिक्षक और छात्र मां सरस्वती की पूजा कर उनसे और अधिक ज्ञानवान बनाने की प्रार्थना करते हैं।
बसंत पंचमी, जिसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है, हर वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। साल 2025 में यह पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी 2025 को सुबह 7:14 बजे होगी और इसका समापन 3 फरवरी 2025 को सुबह 6:52 बजे होगा। सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 2 फरवरी को सुबह 7:08 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा।