रायपुर। एक्ट्रेस और मॉडल नेहा मलिक के घर पर चोरी हुई है। नेहा मलिक के घर से 34 लाख की चोरी की गई है। एक्ट्रेस की मां ने शक जताया है कियह चोरी उनकी एक नौकरानी ने की है, जो कल से ही गायब है। एक्ट्रेस ने मुंबई के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई […]
रायपुर। एक्ट्रेस और मॉडल नेहा मलिक के घर पर चोरी हुई है। नेहा मलिक के घर से 34 लाख की चोरी की गई है। एक्ट्रेस की मां ने शक जताया है कियह चोरी उनकी एक नौकरानी ने की है, जो कल से ही गायब है। एक्ट्रेस ने मुंबई के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस नेहा मलिक ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
दर्ज शिकायत के अनुसार घर से गायब हुए गहनों की कीमत 34.49 लाख रुपए हैं। अभिनेत्री की मां ने एक घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर शक जताया है। नेहा मलिक की मां को शक है कि नौकरानी ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में नया अपडेट यह है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, नेहा मलिक की मां मंजू मलिक ने रविवार को अपने घर में काम करने वाली एक नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जब शुक्रवार को उनकी हाउस हेल्प काम करने आई तो मंजू घर को उसके भरोसे छोड़कर गुरुद्वारे चली गईं। इसके बाद शनिवार को उनकी नौकरानी काम करने नहीं आई। ऐसे में उन्होंने कई बार उसे फोन करने की कोशिश की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
नेहा मलिक की मां मंजू के कई बार फोन करने के बाद उसने कॉल नहीं उठाया। तब उन्होंने जाकर अलमारी को चेक किया। अलमारी चेक करने के बाद उन्हें पता चला कि उनके सारे गहने चोरी हो चुके हैं। मंजू ने पुलिस को बताया कि पूरे घर में गहने को ढूंढा, लेकिन गहने नहीं मिले। इसके बाद उनका शक यकीन में बदला गया कि उनकी नौकरानी ने ही गहने चुराए है। जो चोरी करने के बाद कहीं गायब हो गई है। मंजू ने बताया कि वह अपने कमरे एक लकड़ी के दराज में अपने सारे गहने रखती थीं। उन्होंने कई बार अपनी नौकरानी की मौजूदगी में भी गहने रखे थे।
घर में गहने ना मिलने पर मंजू ने तुरंत अपनी बेटी नेहा को चोरी की जानकारी दी और बताया कि गहने के साथ-साथ कुछ कैश भी गायब हैं। घर में उनकी नौकरानी के अलावा कोई दूसरा नहीं था। जहां गहने रखे थे उसकी भी किसी को जानकारी नहीं थी। पुलिस ने BNS की धारा 306 के तहत केस दर्ज करके नौकरानी शहनाज मुस्तफा शेख को ढूढ़ना शुरू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने शहनाज मुस्तफा को जेबी नगर से पकड़ा गया और उसके पास चोरी के गहने भी मिले हैं।