Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • गौहर खान दूसरी बार बनने वाली है मां, वीडियो के जरिए की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

गौहर खान दूसरी बार बनने वाली है मां, वीडियो के जरिए की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

रायपुर। एक्ट्रेस गौहर खान के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है। गौहर खान दूसरी बार मां बनने वाली है। गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। गौहर खान ने सोशल मीडिया पर पति जैद दरबार के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया […]

Advertisement
gauhar khan pregnant
  • April 11, 2025 5:01 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 day ago

रायपुर। एक्ट्रेस गौहर खान के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है। गौहर खान दूसरी बार मां बनने वाली है। गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। गौहर खान ने सोशल मीडिया पर पति जैद दरबार के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जल्दी ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। गौहर खान और जैद दरबार ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।’ वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर अनीता हसनंदानी, भारती सिंह, अवेज दरबार, विशाल ददलानी समेत कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी हैं।

साल 2020 में किया था निकाह

बता दें कि 25 दिसंबर 2020 को गौहर और जैद ने मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में धूमधाम से निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल का अंतर होने की वजह से यह शादी उस समय काफी सुर्खियों में थी। कपल की लव स्टोरी किसी फिल्म अंदाज से कम नहीं थी। जैद ने पहली बार गौहर को एक ग्रोसरी शॉप में देखा था, जिसके बाद उन्होंने गौहर को मैसेज करके मिलने की बात कही थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

पहले बच्चे का नाम जेहान

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया। साल 2020 में शादी करने के बाद दिसंबर 2022 में गौहर खान ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। इसके बाद 10 मई 2023 को गौहर खान ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)


Advertisement