Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • CG Election Result 2023: मतगणना के बीच उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले प्लान बी की जरुरत नहीं

CG Election Result 2023: मतगणना के बीच उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले प्लान बी की जरुरत नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 […]

Advertisement
TS Singhdev
  • December 3, 2023 9:32 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु जारी है।

मतगणना के बीच टीएस सिंह देव का बड़ा बयान

मतगणना के बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंह देव ने कहा है कि प्लान बी की जरूरत नहीं है, कांग्रेस को एक आरामदायक बहुमत मिलेगी। बता दें कि इस समय कांग्रेस बीजेपी को काफी कड़ी टक्कर दे रही है। इस समय छत्तीसगढ़ में बीजेपी एक बार फिर से पिछड़ गई है। दरअसल, अब तक कुल 78 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जिसमें बीजेपी 32 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं कांग्रेस 45 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा अन्य एक सीट पर आगे है।

दो चरणों में हुए थे मतदान

बता दें कि राज्य में दोनों चरणों में मिलाकर कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मत अधिकार का निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए गए थे जिसमें कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल रहीं। राज्य में इस साल 76.31 फीसदी से वोट पड़े। यहां पहले चरण में 76.47 फीसदी और दूसरे चरण में 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।


Advertisement