रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु जारी है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के 7 सीटों पर मतगणना जारी है। यहां कुल डाक मत पत्र 6844 पर गिनती की जा रही है।
बता दें कि राज्य में दोनों चरणों में मिलाकर कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मत अधिकार का निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए गए थे जिसमें कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल रहीं। राज्य में इस साल 76.31 फीसदी से वोट पड़े। यहां पहले चरण में 76.47 फीसदी और दूसरे चरण में 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।