Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में मतगणना के पहले राउंड का परिणाम जारी

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में मतगणना के पहले राउंड का परिणाम जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 […]

Advertisement
Chhattisgarh Election Result 2023
  • December 3, 2023 9:42 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है।

छत्तीसगढ़ में पहले राउंड के मतगणना के परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतगणना जारी है। इस दौरान पहले राउंड के परिणाम की बात करें तो-

विधानसभा क्रमांक 3
बैकुंठपुर विधानसभा

कांग्रेस 1717
अम्बिका सिँहदेव

भाजपा 4881
भइया लाल राजवाडे

गोंगपा 1788
संजय कमरो

बढ़त – भाजपा

2018 में पहला राउंड

अगर बात करें 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तो पहले राउंड के मतगणना परिणाम में बीजेपी कांग्रेस से आगे रही थी।

कांग्रेस 1881
भाजपा 3608

दो चरणों में हुए थे मतदान

बता दें कि राज्य में दोनों चरणों में मिलाकर कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मत अधिकार का निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए गए थे जिसमें कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल रहीं। राज्य में इस साल 76.31 फीसदी से वोट पड़े। यहां पहले चरण में 76.47 फीसदी और दूसरे चरण में 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।


Advertisement