Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Oath Ceremony: मनोनीत डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान, जैसे जीत ऐतिहासिक हुई है वैसे ही शपथ…

Oath Ceremony: मनोनीत डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान, जैसे जीत ऐतिहासिक हुई है वैसे ही शपथ…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत हासिल करने के एक हफ्ते बाद बीजेपी ने विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मनोनीत मुख्यमंत्री बनाया है। मनोनीत सीएम विष्णु देव साय बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। कल 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे शपथ ग्रहण का आयोजन होना है। जिसके लिए रायपुर के […]

Advertisement
Arun Sao
  • December 12, 2023 5:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत हासिल करने के एक हफ्ते बाद बीजेपी ने विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मनोनीत मुख्यमंत्री बनाया है। मनोनीत सीएम विष्णु देव साय बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। कल 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे शपथ ग्रहण का आयोजन होना है। जिसके लिए रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जोरदार तैयारी की जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मनोनीत डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बातचीत की।

ऐतिहासिक होगा शपथ समारोह

छत्तीसगढ़ के मनोनीत डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी एतिहासिक होने वाला है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज के अलग-अलग वर्ग के सभी लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। अरुण साव ने कहा कि जैसे जीत ऐतिहासिक हुई है वैसे ही शपथ भी ऐतिहासिक होने वाला है।

कई दिग्गज नेता बनेंगे शपथ समारोह का हिस्सा

बता दें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा, मनसुख मांडविया, ओम माथुर, नितिन नवीन और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। समारोह से पहले विष्णु देव साय ने मंगलवार को फोन के जरिए निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल, निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसी के साथ शासन की ओर से सभी राजनीतिक पदाधिकारियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।


Advertisement