जानें साय कैबिनेट के अहम निर्णय-
अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने के लिए और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण कर गुणवत्ता के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। कमजोर शालाओं की नियमित मॉनीटरिंग विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। मॉडल शालाओं का चयन कर, कमजोर शालाओं के शिक्षकों को वहाँ शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। पालक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) के माध्यम से अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को सुनिश्चित की जाएगी। विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में वृद्धि के लिए कक्षा शिक्षण प्रक्रियाओं में सुधार लाया जाएगा।
मंत्रि परिषद ने साहित्य और कला के क्षेत्र में राज्य के अर्थाभावग्रस्त कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। विधानसभा बजट सत्र में की गई घोषणा के परिपालन में अब कलाकारों को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (पेंशन) को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इसके लिए संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित वित्तीय सहायता योजना का नियम-1986 में संशोधन के प्रस्ताव का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया हैं । इससे उन कलाकारों और साहित्यकारों को आर्थिक संबल मिलेगा, जो आजीविका के लिए संघर्षरत हैं।
यह योजना वर्ष 1986 में प्रारंभ हो गई थी, तब न्यूनतम सहायता राशि 150 रुपये था और अधिकतम 600 रुपये निर्धारित थी। बाद में वर्ष 2007 में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया और फिर 2012 में 2000 रुपये किया गया था । लेकिन पिछले 12 वर्षों में कोई वृद्धि नहीं हुई थी जिससे वर्तमान के राज्य में कुल 162 कलाकारों को यह पेंशन दी जा रही है।
वर्तमान में हर कलाकार को सालाना 24 हजार रुपये पेंशन मिल रही है, जो संशोधन के बाद बढ़कर 60 हजार रुपये हो जाएगी। इससे कुल वार्षिक व्यय 38.88 लाख रुपये से बढ़कर 97.20 लाख रुपये तक हो जाएगा, जिससे राज्य पर 58.32 लाख रुपये का अतिरिक्त वार्षिक का भार आ जायेगा ।
मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में औद्योगिक विकास की और से अधिक गति देने एवं भूमि आबंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया हैं ।
इस संशोधन से औद्योगिक क्षेत्रों, लैंड बैंक तथा अन्य भूमि खंडों के आबंटन की प्रक्रिया में और अधिक स्पष्टता व पारदर्शिता आएगी, इससे औद्योगिक निवेशकों को भूमि आबंटन प्रक्रिया को और बेहतर ढंग से समझने व लाभ उठाने में सुविधा प्राप्त होगी।
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में कई सारे महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी है। इससे राज्य की औद्योगिक नीति और अधिक रोजगारपरक, व्यापक और उद्यमों के लिए लाभकारी हो पायेगी ।
प्रस्तावित संशोधन से राज्य में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे साथ ही आधुनिक खेती से लेकर खिलौना उद्योग तक को बढ़ावा मिलेगा।
युवाओं को मिलेगा रोजगार - नई नीति के तहत जिन कंपनियों में छत्तीसगढ़ के लोगों को नौकरी मिलेगी, उन्हें सरकार की तरफ से अनुदान मिलेगा।
हाइटेक खेती को बढ़ावा - अब हाइड्रोपोनिक और ऐयरोपोनिक जैसी आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को नई तकनीक, जैसे ऑटोमेशन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का फायदा मिलेगा।
युवाओं के लिए ट्रेनिंग और खेल की सुविधाएं - राज्य में खेल अकादमी और निजी प्रशिक्षण केंद्रों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे युवाओं को एक बेहतर ट्रेनिंग और करियर के अवसर मिलेगा ।
गुणवत्ता पूर्ण विश्वविद्यालयों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा।
ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग और सर्विस सेंटर को सभी विकासखण्ड समूहों में मान्य मिलेगा ।
पर्यटन और होटल व्यवसाय को बढ़ावा - बस्तर और सरगुजा संभाग में होटल और रिसॉर्ट बनाने के लिए निवेश की न्यूनतम सीमा घटा दी गई है, जिससे इन इलाकों में पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
कपड़ा उद्योग को दोगुना प्रोत्साहन - टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश करने पर अब 200 प्रतिशत तक का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे सिलाई, कढ़ाई और बुनाई जैसे काम करने वालों को भी फायदा मिलेगा।
लॉजिस्टिक हब बनेगा छत्तीसगढ़ - अब राज्य के हर हिस्से में माल ढुलाई और व्यापार को आसान बनाने के लिए नई लॉजिस्टिक नीति लाई जाएगी। इससे व्यापारियों को फायदा होगा और बाजारों तक पहुंच आसान होगी।
दिव्यांगजनों को विशेष लाभ - दिव्यांगजनों की परिभाषा को एक नया रूप दिया गया है ताकि उन्हें ज्यादा योजनाओं का लाभ मिल पाए ।
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर को विशेष पैकेज, निजी औद्योगिक पार्क के लिए अधोसंरचना अनुदान में बढ़ोत्तरी तथा प्लग एंड प्ले फैक्ट्री निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा।
तीन फिल्मों में दिया योगदान
अबीर गुलाल से फवाद खान नौ साल बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने खूबसूरत (2014), कपूर एंड सन्स (2016) और ऐ दिल है मुश्किल (2016) जैसी तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, जो भारतीय दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता के कारण काफी चर्चा में रही हैं।
औपचारिक प्रतिबंध की मांग
2016 के उरी आतंकी हमले के बाद स्थिति काफी बदल गई है। इसके बाद भारतीय मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और ऑल इंडियन सिनेमा वर्कर्स एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय सिनेमा में भाग लेने पर प्रतिबंध की घोषणा की है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2023 में एक याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें औपचारिक प्रतिबंध की मांग की गई थी। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि 2016 से पाकिस्तानी प्रतिभाओं के साथ सहयोग पर अनौपचारिक रोक जारी है।
फवाद खान का विरोध
फवाद खान की अबीर गुलाल से वापसी पहले से ही कुछ लोगों के विरोध का सामना कर रही थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद विरोध और तेज हो गया है। इस हमले में लश्कर से जुड़े आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर के एक धड़े, रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी।
फवाद खान ने दुख व्यक्त किया
हमले को लेकर लोगों में आक्रोश
भीड़ में सभी की आंखें नम थीं। इस हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे और आतंकियों की तस्वीरें चिपका दीगईं, जिसके ऊपर से लोग गुजर रहे थे, थूकते हुए जा रहे थे। इतना ही नहीं, पाकिस्तान को गाली दे रहे थे। वहीं आखिरी विदाई से पहले कारोबारी की पत्नी नेहा बेहोश होकर गिर पड़ीं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। अंतिम यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका, रमन सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि दिनेश मिरानिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए कश्मीर गए थे। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी पहुंचे थे।
मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी
कारोबारी दिनेश पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सालगिरह मना रहे थे तभी आतंकियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। पहलगाम हमले को लेकर रायपुर के सिंधि समाज के लोगों में भी खासा गुस्सा है। समाज के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं लोगों ने केंद्र सरकार से आतंकियों को सख्त सजा देने की मांग की। आतंकी हमले को लेकर लोग काफी क्रोधित हैं। रायपुर के शंकर लाल वरंदानी का कहना है कि आतंकियों को जनता के सामने फांसी की सजा देनी चाहिए।
अंतिम संस्कार से वापस लौटे लोग
छ्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि ऐसा देश बनाएंगे कि किसी को जान बचाने के लिए कलावा या रुद्राक्ष नहीं छुपाना पड़ेगा। किसी को कलमा नहीं पढ़ना पड़ेगा। दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट से लौटते हुए लोगों ने अभिवादन किया। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों ने सीएम साय से हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का लोगों ने विरोध किया।
#WATCH | Raipur | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai participates in the last rites of businessman Dinesh Miraniya, who was killed in terror attack that took place at Pahalgam pic.twitter.com/gKp5eNhDUW
— ANI (@ANI) April 24, 2025
सालाना बढ़ती स्कूलों की फीस
स्कूल प्रबंधन पैरेंट्स को तय दुकानों से ही किताब और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसे में पैरेंट्स को कई गुना ज्यादा दाम में किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। प्री-नर्सरी क्लास की सालाना फीस बढ़कर 15 से 25 हजार रुपये हो गई है। इस बढ़ती फीस के कारण मिडिल क्लास छात्रों को अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने से पहले सोचना पड़ रहा है। बढ़ती फीस गरीब घरों में एक चिंता का विषय बन गया है।
आर्थिक बोझ से दब रहे पैरेंट्स
बढ़ी हुई फीस और महंगी यूनिफॉर्म के कारण पैरेंट्स की आर्थिक स्थिति का बोझ बढ़ता जा रहा है। दुर्भाग्य है कि सरकार और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। जिससे पैरेंट्स को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अभिभावकों को यह भी डर है कि यदि वे इस विषय पर आवाज उठाते हैं, तो उनके बच्चों को स्कूल से निकाल न दिया जाए। इस डर के कारण वे खुलकर इसका विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं।
शिक्षा की गुणवत्ता एक चिंता
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और शिक्षण की गुणवत्ता पहले ही एक चिंता का विषय है। यही वजह है कि पैरेंट्स निजी स्कूलों की ओर रुख करते हैं। लेकिन अब प्राइवेट स्कूल भी बच्चों के भविष्य में कांटा बन रहे हैं। निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और खर्चों ने उन्हें दुविधा में डाल दिया है। माता-पिता यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किस तरह वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सकते हैं। स्कूल प्रबंधन पैरेंट्स को एक खास दुकान से किताबें और स्टेशनरी खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। दुकानदार भी मनमानी कीमत पर अपना सामान बेच रहे हैं।
दुकानदारी भी कर रहे मनमानी
ड्राइवर तस्करी में शामिल था
इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने साझा की है। अधिकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कंटेनर ट्रक से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। ट्रक ड्राइवर प्रतिबंधित पदार्थ की अंतर्राज्यीय तस्करी में शामिल था। कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को सोमवार रात कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुतार्रा-रापाखर्रा पुल के पास रोका गया। ट्रक ओडिशा से यूपी की ओर जा रहा था।
ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार
अनीता देवी ने शेयर की अपनी स्टोरी
पूरी दुनिया आज इंटरनेशनल वुमेन डे मना रही हैं। इस दिवस पर पीएम मोदी का गुजरात में कार्यक्रम तय रहा। पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी जिले के वानसी बोरसी गांव में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने 23 फरवरी को महिला दिवस के मौके पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट कुछ अचीवर्स को सौंपन की घोषणा की थी। इस के तहत बिहार के नालंदा जिले के अनंतपुर गांव की रहने वाली अनीता देवी ने इंटरनेशनल वुमेन डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी स्टार्टअप यात्रा को शेयर किया।
सैकड़ों महिलाओं को दिया रोजगार
अनीता देवी को मशरूम लेडी के नाम से भी जाना जाता हैं। अनीता ने साल 2016 में माधोपुरी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की थी। आज इनकी कंपनी में सैकड़ों महिलाए काम करती हैं। अनीता देवी ने पीएम मोदी के अकाउंट एक्स पर अपनी कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मैं अनीता देवी नालंदा जिले के अनंतपुर गांव की रहने वाली हूं। मैने जीवन में कई तरह के संघर्ष देखे हैं, लेकिन हमेशा से अपने पैरों पर खड़े होने की इच्छा रही। साल 2016 में मैनें आत्मनिर्भर बनने का फैसला लिया।
माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूस की स्थापना
उस समय स्टार्टअप्स का क्रेज बहुत बढ़ हुआ था। इसलिए मैने भी 9 साल पहले माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूस कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। आज मैं मशरूम उत्पादन के माध्यम से अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम कर रही हूं। मैंने न सिर्फ अपना रास्ता आसान किया, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है।
मैं अनीता देवी, नालंदा जिले के अनन्तपुर गांव की रहने वाली हूं। मैंने जीवन में बड़े संघर्ष देखे हैं। लेकिन मेरा हमेशा से मन था, अपने दम पर कुछ करने का। 2016 में मैंने खुद स्वरोजगार करने का निर्णय लिया था। उसी दौर में स्टार्ट-अप्स का इतना क्रेज बढ़ गया था। इसलिए 9 साल पहले मैंने भी… pic.twitter.com/DFrQ8sDJd2
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
आमदई लौह माइंस के पास हुई घटना
नक्सलियों ने आमदई लौह माइंस के पास जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर IED प्लांट कर स्थापित किए थे, जिसकी चपेट में मजदूर आ गए और यह हादसा हो गया। यह मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। एक साल पहले भी आमदई माइंस के पास भी आईईडी ब्लास्ट में भी 2 मजदूरों की मौत हो गई थी। जिसके बाद नक्सलियों ने कहा था कि अभी तो केवल एक ही बम फटा है, आगे और भी बम फटेंगे। चारों ओर बारूद बिछा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने आमदई माइंस जाने वाले रास्ते में पहले से ही IED बम लगा रखे थे।
मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया
शुक्रवार की सुबह गांव के 2 मजदूर दिलीप कश्यप और हरेंद्र नाग माइंस किसी काम से माइंस की ओर जा रहे थे। इसी बीच यहां नक्सलियों की लगाई IED में मजदूरों का पैर आ गया और जोर का धमाका हुआ। धमाके में एक मजदूर का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उस इलाके से गुजर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर जवान पहुंचे और दोनों मजदूरों को छोटे डोंगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेहतर इलाज के लिए किया रेफर
डोंगर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर के अस्पताल में रेफर कर कदिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दिलीप कश्यप ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया। प्रेस नोट में लिखा कि नारायणपुर के आमदई माइंस के चारों तरफ बारूद बिछा हुआ है। पहाड़ के ऊपर से लेकर नीचे तक पुलिस कैंप के आस-पास सैकड़ों बम प्लांट किए गए हैं।
पैसों की लालच दिया जा रहा
कैदियों को शुद्धि को अवसर देना
इस सामूहिक स्नान का आयोजित कराने का मकसद उन्हें आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर देना था। यह गंगाजल छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में महाकुंभ से लेकर आए थे। ताकि कैदी अपनी आध्यात्मिक शुद्धि कर सके। कैदियों ने इस स्नान के जरिए मानसिक और आत्मिक शांति की प्राप्ति की। इस आयोजन को लेकर जेल प्रशासन ने खास व्यवस्था की थी। कैदियों के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए इसे एक सकारात्मक कदम बताया है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कैदियों को गंगा स्नान करवाया जाएगा।
कैदियों के मन में भी स्नान की इच्छा
हर व्यक्ति में अच्छे संस्कार संस्कृति जरूरी है। 144 साल बाद महाकुंभ का मेला लगा है। कैदियों को भी इच्छा होती होगी, इसलिए स्नान का आयोजन किया गया। अंबिकापुर के रास्ते बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर की जेल में गंगाजल स्नान के लिए भिजवाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जेलों में जितने कैदी हैं, वे महाकुंभ नहीं जा सकते हैं, लेकिन स्नान तो कर ही सकते हैं। मन में भी महाकुंभ स्नान करने की इच्छा है, ऐसे में वहां से गंगा जल लाकर कैदियों का सामूहिक गंगा स्नान कराया जाएगा।
कैदियों को इस अवसर से जोड़ा जाए
रायपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार यानी आज सदन में बजट 2025 पेश किया। इसमें किसानों और मिडिल क्लास लोगों के लिए कई तरह को घोषणाएं की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा, 'हर कोई वित्त मंत्री की प्रशंसा कर रहा है, बजट बहुत अच्छा है।'
बजट न्यूक्लियर एनर्जी को सुनिश्चित करेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट कन्जम्प्शन और इन्वेस्टमेंट को बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री और उनकी टीम को पीपुल्स का बजट बनाने के लिए बधाई देता हूं। आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन बजट इससे उलटा है। इसमें ये जिक्र है कि देश के लोगों की जेब कैसे भरेगी। बजट आने वाले समय में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी के योगदान सुनिश्चित करेगा।
100 जिलों में सिंचाई का विकास होगा
भारत में बड़े शिप के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा। ये सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। देश में टूरिज्म के लिए बहुत सारी संभावनाएं हैं। बजट से टूरिज्म को मजबूती मिलेगी। ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत ​के मिशन को ड्राइव करने वाला है। ये बजट फोर्स मल्टिप्लॉयर है। बजट में किसानों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई है। 100 जिलों में सिंचाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट होगा।
12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री
बजट में 12 लाख तक की कमाई को टैक्स फ्री कर दिया है। इसका सबसे बड़ा फायदा हमारे मिडिल क्लास, नौकरीपेशा लोगों को होगा। उन्हें अपनी कमाई का हिस्सा अब टैक्स के रूप में नहीं देना होगा। बजट में मैन्युफेक्चरिंग पर 360 डिग्री फोकस है। इस बजट से MSME, छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी। फुटवियर, चमड़ा, खिलौने इंडस्ट्री को खास समर्थन दिया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते 2 से 5 फरवरी तक बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में कैंसिल किया।
कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा
इससे ट्रेनों में प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं आज 31 जनवरी से 5 फरवरी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं। जो दुर्ग-कटनी रुट पर 2 ट्रेनें संचालित की जाएगी। 28 जनवरी को बिलासपुर से छत्तीसगढ़ की पहली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी। ट्रेनें रद्द करने को लेकर रेलवे प्रशासन ने दावा किया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अलग-अलग मंडल में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
अलग-अलग तारीखों में होंगी ट्रेन रद्द
इसके चलते यात्री ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन का यह भी दावा है कि कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता और गति में तेजी आएगी। साथ ही लोगों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में 2 जनवरी को डाउन लाइन में 3:30 घंटे और 3- 4 जनवरी को अप एंड मिडिल लाइन में चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 2 से 5 फरवरी तक अलग-अलग तारीख को 8 ट्रेनें कैसिल होगी। इसके अतिरिक्त एक ट्रेन का परिचालन बिलासपुर तक ही किया जाएगा।
इन रुटों पर चलेंगी ट्रेनें
इस ब्लॉक के चलते लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के मुताबिक 2 फरवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर तक ही चलेगी। यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा बिलासपुर से गोंदिया के बीच नहीं मिलेगी, इससे पहले ही ट्रेन का संचालन समाप्त हो जाएगा। इसी तरह 2 फरवरी को ही 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। यह गोंदिया और बिलासपुर के बीच कैंसिल रहेगी।
6 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के लिए मंगलवार शाम यानी 28 जनवरी को बिलासपुर से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था की है, जिनमें से यह पहली ट्रेन थी। वहीं आज 31 जनवरी को दुर्ग से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी।
रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश सरकार चंद्राकर के नाम पर पत्रकार भवन बनाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है, साथ ही उन्होंने पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।
सेप्टिक टैंक में मिला था चंद्राकर का शव
बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव आरोपी ठेकेदार के सेप्टिक टैंक में मिला था। मुकेश चंद्राकर का शव टैंक में छिपाकर उसके ऊपर कंक्रीट बिछा दिया गया था। पुलिस को जेसीबी से टैंक को तोड़ना पड़ा और फिर पत्रकार का शव बरामद हुआ। मुकेश चंद्राकर के साथी पत्रकारों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने योजनाबद्ध तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया है। अन्य पत्रकारों के दबाव में आकर ही पुलिस ने कार्रवाई की, जब मुकेश का शव बरामद हुआ।
https://twitter.com/vishnudsai/status/1879067562925007345
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
पत्रकार मुकेश चंद्राकर के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले थे। आशंका है कि उनकी हत्या कुल्हाड़ी या किसी अन्य धारदार हथियार से की गई थी। मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर लिया था। एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार मुकेश चंद्राकर और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बीच प्रतिद्वंद्विता एक सड़क परियोजना को लेकर शुरू हुई थी जिसका ठेका सुरेश के पास था।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में बड़े स्तर पर धांधली करने का मामला सामने आया है। यह योजना महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस योजना के नाम पर संबंधित लोगों ने धांधली की हैं।
लाभार्थियों को दस्तावेज देने होते है
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जहां महतारी वंदन की राशि सन्नी लियोनी के नाम पर हर महीने 1000 रुपए जमा हो रही है। उनके पति का नाम जॉनी सिंस बताया गया है। बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत शादीशुदा या विधवा महिलाएं जिनकी उम्र 21 साल से ज्यादा है उनको छत्तीसगढ़ सरकार हर महीने 1000 रुपए देगी। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थियों से उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक ली जाती है। जिसको वेरिफिकेशन करने के बाद आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा सहमति दी जाती है।
बस्तर जिले में यह घटना घटी है
इन सबके बाद भी प्रदेश के बस्तर जिले में घटना घटी है। जहां सनी लियोन के नाम पर हर महीने 1000 रुपए खाते में जमा किए जा रहे थे। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इसकी जांच की। यह पाया कि उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर में महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर सनी लियोनी का नाम सही में दर्ज है, लेकिन उस नाम के पीछे की सच्चाई क्या है। उसके पीछे किसका आधार कार्ड है? बैंक पासबुक किसका है?
मामला चर्चा का विषय बना है
किस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फॉर्म भरा है और किस सुपरवाइजर ने इसे अप्रूवल दिया है। यह जांच का विषय है, अब वास्तविक स्थिति क्या है इसकी जानकारी तो जांच के बाद ही सामने आएगी। बता दें कि सनी लियोन और जॉनी सिंस विदेशों के फेमस पोर्न स्टार हैं। जिसके कारण उनके नाम को देखकर यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
रायपुर। सर्दियां आते ही ठंड बढ़ने लगती है और शरीर को गर्म रखने की ज़रूरत महसूस होती है। ठंड के मौसम में सही खान-पान न केवल शरीर को गर्म रखता है बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारे खाने में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए जो शरीर को अंदर से गर्म रखें और हमें एनर्जी दें। आइए जानते हैं किन चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें।
गुड़ और तिल
गुड़ आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो खून को साफ करने के साथ शरीर को गर्मी भी देता है। तिल कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। गुड़ खाने से पाचन भी बेहतर होता है और ठंड के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत रहती है।
गर्म सूप और हर्बल टी
सब्जियों से बना गर्म सूप न केवल शरीर को गर्म रखता है बल्कि विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करता है। वहीं, अदरक और तुलसी वाली हर्बल चाय ठंड से बचाने और गले को राहत देने में मदद करती है। दिन में कम से कम एक बार गर्म सूप जरूर लें।
हरी सब्जियां और मसाले
पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। इसके साथ हल्दी, दालचीनी और काली मिर्च जैसे मसाले शरीर को गर्म रखने और सर्दी-ज़ुकाम से बचाने में सहायक हैं। हल्दी वाले दूध को रात में सोने से पहले पीना बेहद फायदेमंद है।
अदरक यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसे चाय या शहद के साथ लें।
देसी घी और मक्खन
सर्दियों में देसी घी का सेवन शरीर को ताकत देता है और जोड़ दर्द से बचाव करता है। यह पाचन में भी मददगार है। सीमित मात्रा में ही घी का सेवन करें।
अन्य महत्वपूर्ण बातें:
पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहे।
नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे।
धूप में बैठें, क्योंकि विटामिन डी शरीर को गर्म और स्वस्थ रखता है।
रायपुर। बिटकॉइन घोटाले के मामले में जांच कर रहे ईडी के अधिकारी आज रायपुर में गौरव मेहता के घर जांच करने पहुंचे। उन्होंने घर पहुंचकर दस्तावेजों और घर की तलाश ली। गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी कंपनी के लिए काम करते हैं, जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी।
बिटकॉइन वॉलेट होने की जानकारी दी थी
बीते दिन पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने दावा किया था कि गौरव मेहता से सुप्रिया सुले और नाना पटोले के कनेक्शन थे। चुनाव में संपत्ति के उपयोग के लिए घोटाले से बिटकॉइन नकद की मांग की थी। इसके बाद से ही ईडी इसकी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गौरव मेहता एक साइबर एक्सपर्ट है। बिटकॉइन केस में गौरव ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। गौरव ने स्वयं के पास बिटकॉइन वॉलेट होने की जानकारी दी थी। इसमें उसने यह भी बताया था कि उसके ऊपर भी कुछ लोग हैं जो राजनीति से संबंधित हैं।
बिटकॉइन मामले से किया इंकार
सांसद सुप्रिया सुले ने उनके नाम से वायरल हो रहे बिटकॉइन मांगने के ऑडियो का विरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा से किसी भी मंच पर इस मामले में बहस करने के लिए तैयार हैं। सांसद ने कहा कि इससे उनका कोई संबंध नहीं है, ऑडियो में जो आवाज है। उससे भी उन्होंने साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि ऑडियों में सुनाई दे रही आवाज उनकी नहीं है।
रायपुर। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को फोन पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने रायपुर के वकील फैजान खान को हिरासत में लिया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है। फैजान को मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी, जहां उससे फोन कॉल के बारे में पूछताछ की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
मामला 5 अक्टूबर का है। जब शाहरुख खान को बांद्रा पुलिस स्टेशन में फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। फोन पर कहा कि 50 लाख रुपए दे दो, नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। यह धमकी भरी कॉल उस नंबर से की गई थी, जो रायपुर के फैजान खान के नाम से रजिस्टर्ड थी। वहीं इस मामले में फैजान का कहना है कि उसका मोबाइल फोन 2 अक्टूबर को गुम हो गया था। उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से देखते हुए फैजान खान के नंबर को ट्रेस किया।
2 जवान रायपुर पहुंचे
बांद्रा पुलिस ने 5 नवंबर को फिरौती के लिए कॉल किए जाने की जानकारी दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस के दो जवान गुरुवार को रायपुर पहुंचे। यहां फैजान से पंडरी थाने में दो घंटे तक पूछताछ की गई। रायपुर पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि फैजान को 14 नवंबर को मुंबई बुलाया गया है। रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकॉन इलाके के निवासी फैजान खान ने बताया कि उनका कीपैड मोबाइल 2 नवंबर को खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी हो गया था।
धमकी देने की बात से इंकार
जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने शाहरुख खान को किसी भी प्रकार की धमकी देने से साफ मना किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया।
रायपुर। केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटना और उसके कारण होने वाली मौतों की संख्या में हो रही वृद्धि की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही देश में सड़कों के निर्माण में सुरक्षा को सर्वोच्चा प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया है।
रोड नेटवर्क में होगा सुधार
रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इंडियन रोड कांग्रेस के 83 वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए नीतिन गडकरी ने कहा कि यदि भविष्य में सड़क इंजीनियरिंग की गलती के कारम किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो,इसके लिए खुद को दोषी मानेंगे। नीतिन गडकरी ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का रोड नेटवर्क आने वाले 2 साल के अंदर अमेरिका जैसा हो जाएगा।
20 हजार करोड़ का निवेश
इस योजना में राष्ट्रीय राजमार्गों को फोर लेन बनाने का और रायपुर में महत्वपूर्ण फ्लाईओवर और सिंगल लेन सड़कों के निर्माण समेत कई विभिन्न परियोजनाओं में 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। रोड एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए केंद्र के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री ने सरकारी इंजीनियरों से अपनी नौकरी छोड़कर एक अच्छी डीपीआर बनाने वाली कंपनी शुरू करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर काम देने का विश्वास दिलाया है।
जीवश्म ईधन पर निर्भरता कम
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में पराली से बिटुमेन और सीएनजी के उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि इस कदम से जीवाश्म ईधन पर निर्भरता कम होगी। साथ ही प्रदुषण पर लगाम लगेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए कई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की और कहा कि उनका ऐसा मानना है कि आने वाले 2 साल में छत्तीसगढ़ राज्य की सड़के अमेरिका जैसी लगें।
रायपुर। एम्स में अब दवाई भेजने के लिए तकनीक का उपयोग किया जाएगा। अब दवाइयों को ड्रोन की मदद से भेजा जाएगा। फिलहाल इस योजना को प्रोजेक्ट के तौर पर आरंभ किया गया है। इसके मुताबिक धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन दवाएं लेकर जाएगा। इतनी ही नहीं यह ड्रोन रोगों के सैंपल ले जाने का भी काम करेगा।
रोगियों के सैंपल लेगा
यह ड्रोन रोगियों के जांच सैंपल को लेगा और उसे लेकर वापस भी लौटेगा। इस सुविधा की आरंभ बीते दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ। इसकी शुरूआत सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की। उन्होंने एम्स परिसर के बाहर रिमोट का बटन दबाकर ड्रोन को उड़ाकर इसकी शुरूआत की। आने वाले दिनों में इस योजना को आस-पास के अस्पतालों के लिए भी शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस ड्रोन सेवा को दूरस्थ इलाकों में मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
U-WIN पोर्टल का शिलान्यास
ड्रोन ना केवल दवाओं को लेकर हॉस्पिटल पहुंचेगा, बल्कि वहां से डॉक्टरों की टीम CHC में पहुंचे हुए रोगियों के ब्लड और यूरिन जैसे सैंपल ड्रोन के सहारे वापस AIIMS भेजेगी। ड्रोन सेवा की शुरूआत केंद्र सरकार की ओर से की गई है। ये केंद्र सरकार के टीकाकरण सेवाओं को मजबूत बनाने की एक पहल है। इसके लिए केंद्र की ओर से U-WIN पोर्टल का शिलान्यास भी किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग के 341 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जिनमें उप निरीक्षक, सूबेदार, प्लाटून कमांडर और उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वह सीजीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.cgpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्नातक डिग्री की आवश्यकता
यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए एक सरकारी नौकरी पाने का बेहतर विकल्प है। जिसमें वे अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक वह विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज और योग्यताओं को ध्यान से पढ़ लें ताकि उन्हें आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो। इस पुलिस विभाग में कई पदों पर भर्तियां होनी है। इस भर्ती में उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), सूबेदार, और प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती होनी है। इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय में स्‍नातक डिग्री की आवश्यकता होगी।
भर्ती की आयु सीमा
उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) और उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) पद के लिए गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के साथ स्‍नातक की डिग्री की जरूर होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के लिए BCA या BSC कंप्यूटर या इसके समकक्ष कोर्स किया होना चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस 15 सितंबर से दौड़ेगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन के माध्यम से रायपुर से विशाखापत्तनम की 300 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 5 घंटे में तय की जाएगी। रेलवे मंडल ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
शनिवार को किया वंदे भारत का ट्रायल
पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिसंबर 2022 से बिलासपुर से नागपुर के बीच चलती है। पहली वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़क बाकी सारे दिन चल रही है। डीआरएम संजीव कुमार ने पिछले दिनों दुर्ग से विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की दृष्टि से दुर्ग स्टेशन में बुनियादी तकनीकी व्यवस्था का जायजा लिया था। जिसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। शुक्रवार को दुर्ग से विशाखापट्टनम चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल किया गया।
रायपुर के बजाय दुर्ग से चलेगी ट्रेन
वंदेभारत सुबह 5:45 पर दुर्ग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 से प्रस्थान करेगी। वंदेभारत ट्रेन चेयर कार होगी ना कि स्लीपर। इसमें टीटीई, लोको पायलट, कोच अटेंडर ड्यूटी के लिए रिजर्व किए जा रहे हैं। नई वंदेभारत ट्रेन रायपुर की बजाय दुर्ग से चलेगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि यहां पर कोचिंग यार्ड है। ट्रेन की बोगियां और इंजन के 10 सितंबर तक दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई
रेलवे की ओर से ऑफिशियल तौर पर यह नहीं बताया गया कि यह ट्रेन कितने बजे रवाना होगी और कितने बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, खरियार रोड, , टिटलागढ़, रायगढ़ा, महासमुंद, विजयानगरम और कांटाभांजी पार्वतीपुरम होते हुए विशाखापत्तनम पहुंचेगी। स्‍टॉपेज किन-किन स्टेशनों पर और किराया क्या होगा, इसकी अधिकृत जानकारी रेलवे ने जारी नहीं की है।
रायपुर। मेडिकल कालेज अंबिकापुर में कार्यरत नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेंद्र गुप्ता के पास 2 दिन पूर्व व्हील चेयर पर बलरामपुर जिले के निवासी संजय जायसवाल आए थे। जो चक्कर आने और उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे, लेकिन जांच में पता चला कि उन्हें ब्रेन हेमरेज है। आइए जानते है इसकी वजह
चक्कर और उल्टी की शिकायत
घरवालों ने बताया कि मरीज को रात से अचानक से चक्कर आते है। रात में उसे उल्टियां भी होती हैं। आमतौर पर ऐसी स्थिति सिर में चोट लगने पर होती है। ज्यादा ब्लड प्रेशर में भी ऐसा होता है, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर सामान्य था। डॉक्टर ने उनसे पूछा कि कही एक्सीडेंट या मारपीट से उनके सिर में चोट तो नहीं आई है ना। मरीज ने इन सभी बातो से इंकार कर दिया। डॉक्टर ने मरीज का सीटी स्कैन कराया।
सीटी स्कैन की रिपोर्ट चौकाने वाली
सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामने आई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। सीटी स्कैन से पता चला कि उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है। ब्रेन के पिछले हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ था।स्वास्थ्य से जुड़ी इस समस्या ने डॉक्टरों को भी हैरानी में डाल दिया। क्योंकि ब्रेन हेमरेज से पहले मरीज गांव के सार्वजनिक गणेश पूजा स्थल पर गया था। वहां तेज आवाज में डीजे बज रहे थे, इसलिए संभावना है कि ब्रेन हेमरेज का कारण डीजे का तेज आवाज में बजना हो सकता है।
रायपुर। बीएड, डीएलएड पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की आज आखिरी तारीख है। इसके बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीईआरटी) की ओर से मेरिट लिस्ट बनाकर आपत्ति के लिए जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 16 से 18 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है।
24 सितंबर तक मिलेगा दाखिला
प्राप्त आपत्तियों का हल करने के बाद 19 सितंबर को प्रथम सूची जारी की जाएगी। इसके मुताबिक कॉलेज में 24 सितंबर तक दाखिले होंगे। 25 सितंबर को बाकी बची सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी। पहले चरण की दूसरी सूची आपत्ति के लिए 26 सितंबर को जारी की जाएगी। 27 सितंबर तक ही अभ्यर्थियों की आपत्ति स्वीकृत की जाएगी। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 30 सितंबर को दूसरी प्रवेश सूची को जारी किया जाएगा।
11 नवंबर तक कॉलेज में प्रवेश
इसके तहत 7 अक्टूबर तक दाखिले दिए जाएंगे। 8 अक्टूबर को खाली सीटों की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद 10 अक्टूबर से दूसरे चरण के प्रवेश जारी होगा। इस चरण में भी दो अलग-अलग समय में प्रवेश की सूची को जारी किया जाएगा। दूसरे चरण के मुताबिक 11 नवंबर तक अभ्यर्थियों को कॉलेज प्रवेश दिए जाएगा। 12 नवंबर को खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में बीएड की 14,400 और डीएलएड की 6,500 सीटें हैं।
परीक्षा 30 जून को आयोजित
इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं में लगभग ढाई लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। व्यापमं की ओर से ये परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट पिछले दिनों जारी किया गया था।
रायपुर। डीडवाना के मदन मोहन दाधीच नाम के एक व्यक्ति है। जिनमें पर्यावरण संरक्षण का अनूठा जज्बा है। मदन मोहन दाधीच ने पौधारोपण को ही अपने जीवन का अहम हिस्सा मान लिया है। अब तो उन्होंने अपने घर को ही ट्री हाउस में परिवर्तित कर दिया है।
घर बगीचा लगता है
मात्र 1900 स्क्वायर फीट के अपने इस घर में मदन मोहन दाधीच ने 5,200 पौधों से हरा-भरा गार्डन बनाया है। उन्होंने पौधों से ही हिंदू धर्म के प्रतीक चिन्ह बनाए है। उनके घर को देखकर ऐसा लगता है कि यह घर नहीं बल्कि एक बगीचा है। उनके द्वारा बनाए गए बगीचे में खिलखिलाते रंग बिरंगे फूल और पौधे न केवल पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएंगे, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ाते हैं।मदन मोहन ने प्लांटेशन किसी गार्डन में नहीं, बल्कि एक मकान में किया है। मात्र 1900 स्क्वायर फीट के इस मकान में उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से 5200 पौधे लगाने का कमाल कर दिखाया है।
फल और सब्जियां उगाते है
तस्वीरों में मकान दिखाई दे रहा है यह डीडवाना के पाढ़ाय माता मंदिर के पास रहने वाले सुंदरलाल बहड़ और मदन मोहन दाधीच का है। इस मकान को क्षेत्र के लोग ट्री हाउस के नाम से बुलाते है, क्योंकि पूरे मकान में जहां भी आपकी नजर जाएगी। वहां गलियारा, बालकनी, बरामदा या फिर छत हर जगह केवल पौधे ही पौधे नजर आएंगे। अपने इस ट्री हाउस में उन्होंने विभिन्न किस्म के पौधे, फूल और बेले लगाई है। वहीं घर में ही वे सब्जियां और फल भी उगाते है और अपने भोजन में इस्तेमाल करते है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में बीती रात से पुलिस ने नाइट बाइक पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया है। रात में घूमने वाले युवकों की पुलिस ने वाट लगाई। 12 युवकों को उठक बैठक कराई गई। साथ ही लाठी मारी गई और चेतावनी दी गई कि रात में बेवजह बाहर न निकलने की बात कही है।
कानून बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि लगातार लोगों से अपील की जा है कि रात में बेवजह बाहर न निकले। इसके बाद भी कई युवा रात में ही घूमने के लिए बाहर निकल जाते है। ऐसे में रात को नाइट बाइक पेट्रोलिंग कर बेवजह घूमने वालों को चेतावनी दी गई है। जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आउटर एरिया में ऐसे लोगों की वाट लगाई है। पुलिस ने इस तरह की गलती पर सार्वजनिक उठक बैठक कराकर युवकों को छोड़ दिया है। शहर में किसी भी तरह से कानून तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
कई जगहों पर की छापेमारी
शहर के सुनसान जगह पर नवयुवक-युवती और प्रेमी जोड़े बैठे रहते हैं, जो समाज के लिहाज से बिल्कुल सही नहीं है। अपराध को हमेशा सुनसान इलाकों में ही अंजाम दिया जाता है। अक्सर इन इलाकों में आपराधिक घटनाएं नशे की हालात में ही होती हैं। आपराधिक तत्व अक्सर इन जगहों पर घूमते रहते हैं। एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने आगे कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है। फिलहाल, इन जगहों पर लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
रायपुर। कोलकाता में हुई रेप हत्या कांड की घटना के बाद से देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। देश के लोग आरोपी के खिलाफ सजा की मांग कर रहे हैं। इस मामल की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। आरोपी संजय रॉय सीबीआई की हिरासत में है। अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में में पूर्व प्रंसिपल संदीप घोष के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति कोर्ट से मिल चुकी है। इस मामले में बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि आरजीकर अस्पताल की सुरक्षा सीआईएसएफ के जवान करेंगे।
कर्मियों की सुरक्षा रिटायर्ड जवान करेंगे
इस मामले को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ सरकार ने अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अस्पताल की सुरक्षा में हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवानों को तैनात किया जाएगा। कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में हुई घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। अस्पताल से लेकर स्टाफ तक की सुरक्षा इन्हीं सेना के जवानों की होगी। प्रदेश भर के सरकारी अस्पताल और वहां स्टाफ की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया
बता दें कि कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में हुई घटना के बाद से जिस प्रकार का माहौल देश में बना हुआ है। उसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी चिंता व्यक्त की है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश की चिंता बढ़ा दी है। आरजीकर मेडिकल कॉलेज जैसी घटना दोबारा घटित न हो,इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है। कोलकाता की घटना के बाद देशभर के डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने न्यायालय पर भरोसा बनाए रखने की अपील की थी, साथ ही डॉक्टरों से ड्यूटी पर वापस लौटने को कहा था। जिसके बाद डॉक्टर अपने काम पर वापस लौटे हैं।
रायपुर। पीरियड्स के दौरान आपने कई तरह के सवालों के बारे में सुना होगा। जिसमे से सबसे आम सवाल है कि क्या पीरियड्स के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ती है या नहीं? हाइट को लेकर माताओं को चिंता लगी रहती है कि क्या अब मेरी बेटी की लंबाई बढ़ेगी या वह उतनी ही रहेगी। विशेष तौर पर जब बच्ची किशोरावस्था में प्रवेश करती है और उनके पीरियड्स शुरू हो जाते है। पीरियड के बारे में सही जानकारी देने से लेकर इस उम्र में बच्ची के ग्रोथ का ध्यान देना ये सब माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। ऐसे ही सवालों के बारे में एक्सपर्ट्स से
खानपान पर ध्यान दें
स्त्री रोग विशेषज्ञ,ने बताया कि अगर बच्ची के पीरियड्स 8 साल में शुरू हो गए हैं तो आपको इसे लेकर डॉक्टर से मुलाकात करने की जरूरत है। 8 साल की उम्र में पीरियड्स होना कोई स्थिति सामान्य नहीं है, लेकिन अगर पीरियड 10 साल की उम्र में आते हैं तो ये सामान्य है, ऐसे में चिंता की कोई जरूरत नहीं है। विशेषज्ञ ने बताया कि लड़कियों में पीरियड्स शुरू होने के बाद भी उनकी हाइट बढ़ती है, लेकिन इसके लिए उन्हें खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है।
हाइट जेनेटिक्स आधारित
पौष्टिक खाना खाए और साथ ही फिजिकल एक्सरसाइज करें। फिजिकल एक्सरसाइज करने से और सही आहार लेने से बच्चियों की लंबाई बढ़ती है। अपने जेनेटिक्स के मुताबिक उनका कद होता है। इसे लेकर डॉक्टर्स ने बताया है कि पीरियड्स आने के बाद एक-दो इंच तक हाइट बढ़ सकती है। इससे ज्यादा लंबाई बढ़ना इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी फैमिली मेंबर्स की हाइट कैसी और कितनी है। पीरियड्स के बाद थोड़ी हाइट बढ़ाने में डाइट और फिजिकल एक्टिविटीज भी सहायक होती है।
रायपुर। दिल्ली रेल मंडल के पलवल को न्यू पृथला जंक्शन यार्ड को जोड़ने का का काम 29 अगस्त से 17 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके कारण रेलवे ने 4 से 18 सितंबर तक दोनों तरफ से फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। साथ ही 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने,गोंडवाना एक्सप्रेस को देरी से रवाना करने का फैसला लिया है।
काम में तेजी आएगी
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यार्ड का यह काम पूरा होने पर ट्रेनों की समयबद्धता और रफ्तार में तेजी आएगी। रद्द की गई ट्रेन में 4 से 17 सितंबर तक फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस और 5 से 18 सितंबर तक सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 5 से 12 सितंबर को शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली- दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा से गुजरेगी।
परिवर्तित मार्गों चलेंगी ट्रेन
6 से 17 सितंबर तक पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-खुर्जा और मेरठ सिटी से रवाना होगी। 6,7,10, 13 और 14 सितंबर को विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल गाजियाबाद-नई दिल्ली से होकर गुजरेगी। 29 और 31 अगस्त, 2,3,4 और 5 सितंबर को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस को असावती रेलवे स्टेशन में 40 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की लहर दौड़ पड़ी है। आए दिन स्वाइन फ्लू के नए केस सामने आते है। स्वाइन फ्लू के केस में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी को भी स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आते हैं, तो वे तत्काल डॉक्टरों की सलाह से स्वाइन फ्लू की जांच कराएं, ताकि स्वाइन फ्लू के मामलों को रोका जा सके।
सैंपलों से मिले पॉजिटिव मरीज
जिले में मलेरिया, डायरिया के बाद स्वाइन फ्लू के मामले भी सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग को एक के बाद एक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम कड़ी मशक्कत कर रही है। मौजूदा समय में स्वाइन फ्लू लोगों को परेशान कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मौसम में नमी होने के कारण ही स्वाइन फ्लू के वायरस सक्रिय हो गए हैं और लोगों को संक्रमित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में नियंत्रण टीम रोजाना संपर्क में आने वालों मरीजों का सैंपल ले रही है। सैंपल की जांच कर रही है। इन सैंपलों से ही स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिल रहे हैं।
मरीज यात्रा करने से बचें
यह बात भी सामने आ रही है कि ज्यादातर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री रही है। ऐसे में ट्रेवल हिस्ट्री वालों को सलाह दी गई है कि यदि सर्दी, खांसी, बुखार, लगातार नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ होने की समस्या है तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं। स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराएं। पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के लिए सिम्स और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बेड रखने के निर्देश दिए गए है, ताकि इनके मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो। लोगों को ट्रैवल न करने की सलाह दी है।
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम साय रहें। समारोह में सीएम साय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीl
सीएम साय ने किया ध्वजारोहण
सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। मुख्‍य समारोह में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किए गए। इसी तरह विधानसभा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. रमन सिंह राजनांदगांव, मंत्री दयालदास बघेल,मंत्री रामविचार नेता सरगुजा, मंत्री केदार कश्यप दुर्ग, महासमुंद जैसे तमाम नेता शामिल हए। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने ध्वजारोहण किया। साथ ही परेड की सलामी ली।
कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन
सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान,सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में,सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में,सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में,सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। साथ ही कार्याक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
रायपुर। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में जगह-जगह हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ के अंबेडकर अस्पताल का नाम भी शामिल हो गया है। आंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर में आज यानी 14 अगस्त को एकदिवसीय हड़ताल पर हैं। अस्पताल में ओपीडी की सेवाएं बंद हैं, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू है। घटना के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर काम किया।
अस्पताल में कैमरे लगें
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल की सूचना प्रेस विज्ञाप्ति के जरिए दी है। हड़ताल में लगभग 300 जूनियर डॉक्टर शामिल हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और जनरल सेक्रेट्ररी नवीन कुमार कोठारी का कहना है कि, हमारी मांग है कि, सेंट्रल हेल्थ वर्कर एंड हेल्थ एस्टेब्लिशमेंट प्रोटेक्शन एक्ट को पूरे देश में लागू करना चाहिए । अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए। अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए।
व्यवस्थाओं को बंद किया
जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मरीजों को इलाज मिलने में दिक्कत हो रही है। आंबेडकर अस्पताल में प्रतिदिन लगभग दो से ढाई हजार मरीज पहुंचते हैं। इन मरीजों की जांच जूनियर डॉक्टर ही करते हैं, इसके अतिरिक्त जूनियर डॉक्टर दवा भी लिखते हैं। हड़ताल में रहने के कारण से व्यवस्थाओं को बंद कर दिया गया है।
रायपुर। चार हाथियों को दल रोज 10 से 15 किमी तक पैट्रोलिंग के बाद हाथी आराम करने के लिए सिहावल सागर स्थित कैंप में चले जाते हैं। उन सभी हाथी में से एक का नाम राजू है। वह हाथी तो इतना उपयोगी हो गया कि प्रदेश के अलग-अलग वनमंडल में पहुंचकर टाइगर मानिटरिंग में अपना सहयोग देता है। इतना ही नहीं आबादी क्षेत्र में पहुंचे हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में मदद करता है।
दायरे को किया सीमित
कैंप में इन हाथियों को सुरक्षित रखा जाता है। इनके लिए आहार से लेकर स्नान व अन्य सुविधाएं भी कैंप में मौजूद हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व पहले केवल सेंचुरी हुआ करता था। टाइगर रिजर्व बनने के बाद प्रबंधन यहां की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का हर संभव कोशिश कर रह है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के सैर का दायरा भी 20 फीसदी तक सीमित कर दिया। जगह-जगह पैट्रोलिंग कैंप बनाए गए। इसके अतिरिक्त बेरीकेड बनाए गए है। वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। तमाम इंतजाम के बीच हाथियों को भी सुरक्षा की कमान सौंप गई है।
जंगल की सुरक्षा हाथियों को दी
इसे लागू करने के लिए वर्ष 2010 में अंबिकापुर वनमंडल के रमकोला परिक्षेत्र से लाली व सिविल बहादुर नाम के दो हाथियों को ट्रक से अचानकमार टाइगर रिजर्व तक लाया गया। सिविल बहादुर तो अब जिंदा नहीं है। उसके जाने के बाद लाली अकेली रह गई थी। बाद में राजनांदगांव वनमंडल से साल 2013 में राजू नाम के हाथी को अचानकमार लाया गया। धीरे-धीरे इनका परिवार बढ़ता चला गया। फिलहाल में यहां 4 हाथी हैं। इनमें से एक का जन्म अचानकमार में ही हुआ है। जंगल की सुरक्षा की कमान अभी लाली, राजू व सावन संभालते हैं।
रायपुर। हवाई यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगी नई उड़ान की सौगात । इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान 23 सितंबर से शुरू की जाएगी । रायपुर से प्रयागराज के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस की नानस्‍टॉप फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू हो रही है।
यात्रियों में हो रही लगातार वृद्धि
विमानन अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट संख्या 6ई 6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2 बजकर 20 मिनट बजे उड़ान भरेगी और 3 बजक 56 मिनट पर रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6327 रायपुर से हैदराबाद के लिए शाम 4 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरेगी और 5 बजकर 50 मिनट पर हैदराबाद पहुंचेगी। ट्रैवल्स संचालकों के मुताबिक फेस्टिवल सीजन में और भी कई शहरों के लिए रायपुर से नई उड़ाने शुरू हो सकती है। सबसे पहले हवाई उड़ान रायपुर से जयपुर और रायपुर से राजकोट के लिए शुरू हो सकती है। इन दिनों रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते वहां नई से नई सुविधाएं भी की जा रही है।
फ्लाइट की उडान का समय
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट क्रमांक 6ई 7302 रायपुर से प्रयागराज के लिए दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7371 प्रयागराज से रायपुर दोपहर 1.50 बजे उड़ान भरेगी और 3.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।
रायपुर। पिछले साल यानी 2023 में 2,16 हजार,219 भारतीयों ने अपनी नागरिकता त्याग दी है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पिछले पांच सालों (2019-23) में अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में लिखित जवाब दिया है। उन्होंने साल 2011 से 2018 के भी सभी आंकड़े राज्यसभा में पेश किए।
नागरिकता को लेकर पूछे सवाल
मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नागरिकता त्यागने वाले भारतीयों के आंकड़े देते हुए कहा कि साल 2023 की तुलना में 2022 में 2,25 हजार,620 लोगों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी थी। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सरकार से यह सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा क्या सरकार ने 'बड़ी संख्या में लोगों के नागरिकता त्यागने' और 'भारतीय नागरिकता की कम स्वीकार्यता' के पीछे के कारणों की जांच की है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या बड़ी संख्या में नागरिकता त्यागने की वजह से होने वाले "वित्तीय और बौद्धिक नुकसान" का कोई आकलन किया गया है। आप सांसद के सवाल का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि नागरिकता त्यागने या लेने का फैसला व्यक्तिगत होता है।
अवसरों की कमी है-मुख्य कारण
मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार ज्ञान और अर्थव्यवस्था के युग में वैश्विक कार्यस्थल की क्षमता को पहचानती है। इससे भारतीय प्रवासियों के साथ अपने जुड़ाव में भी परिवर्तनकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि एक सफल, समृद्ध और प्रभावशाली प्रवासी भारतीय समुदाय देश के लिए एक संपत्ति है। बता दें कि लोग बेहतर नौकरी, रहन-सहन और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए दूसरे देशों की नागरिकता लेते हैं। साथ ही लोग अपने देश में अवसरों के अभाव के कारण भी
लोग नागरिकता छोड़ रहे हैं।
रायपुर। 25 दिन पहले हवाई यात्रा की टिकटे आसमान छू रही थी लेकिन अब इसकी कीमत में गिरावट आई है। जून के आखिरी सप्ताह में 14 से 18 हजार रुपये तक पहुंच चुका रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया इन दिनों 6500 रुपये कर दिया गया
है।
बारिश का मौसम हवाई यात्रा के लिए ऑफ
इसके साथ ही जून आखिरी में 12000 रुपये तक पहुंच चुका रायपुर से मुंबई का हवाई किराया भी आज के समय में 5500 से 6000 रुपये में उपलब्ध है। विमानन कंपनियों द्वारा तो इन दिनों दिल्ली, मुंबई से हवाई यात्रा के लिए विशेष ऑफर भी शुरू किए गए है। इन दिनों रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की आवाजाही भी काफी बढ़ने लगी है। ट्रैवल्स संचालकों के मुताबिक बारिश का सीजन ट्रैवल्स के लिए भी ऑफ माना जाता है, जिसकी वजह से अब हवाई किराये में कमी आने लगी है। व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास का कहना है कि बारिश के दिनों में हवाई किराये में कमी आ जाती है। इन दिनों लोगों का बिजनेस टूर, शैक्षणिक टूर या घूमने जाना कम हो जाता है, इसके चलते यात्रियों की आवाजाही भी थोड़ी कम रहती है। जिसका सीधा प्रभाव हवाई किराए पर पड़ता है।
इंडिगो की फ्लाइट पुन: शुरू
इंडिगो एयरलाइंस ने एक बार फिर से इस फ्लाइट को शुरू करने का ऐलान किया है। ट्रैवल्स संचालकों ने बताया कि इससे हवाई यात्रियों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही त्योहारी सीजन में और भी शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की उम्मीद जताई है।
अन्य हवाई यात्रा के किराए
रायपुर-हैदराबाद 5400-6800
रायपुर-दिल्ली 6500-7500
रायपुर-बैंगलुरू 6000-7000
रायपुर-मुंबई 5500-6500
रायपुर-कोलकाता 5000-6000
रायपुर-इंदौर 4500-6000
रायपुर। छुहारा खाने के कई फायदे हैं। खासकर की सर्दियों में इसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा खाया जाता है। छुआरा में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसमे आयरन होने के साथ-साथ शरीर में गर्मी पैदा करने वाले भी कुछ तत्व होते हैं। छुआरों में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रीएंट्स भी होते हैं जो कि हड्डियों और दिल की सेहत के लिए कई तरह से काम करते हैं। लेकिन, यदि आप छुहारा को पानी में भिगोकर खाते हैं तो इससे आपकी सेहत को चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
बवासीर में कारगर
बवासीर की समस्या में पानी में छुहारा भिगोकर खाना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, छुहारे को जब आप पानी में भिगोकर रखते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही ये रफेज की तरह कार्य करता है। जब आप इसे खाते हैं तो ये मल में थोक जोड़ता है। साथ ही ये पेट में पानी की समस्या के लिए भी कारगर साबित होता है। जिससे बॉवल मूवमेंट तेज होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। इससे बवासीर की समस्या कम होती है।
हाजमें में लाभकारी
हाजमा सही करने के लिए जरूरी है कि आप कुछ थोक वाली चीजें खाएं। ऐसे में थोक वाली चीजों में छुआरा सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। यदि छुहारा भिगोकर खाया जाए या फिर इसका पानी पिया जाएं तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर काम करेगा। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। जिससे डाइजेशन तेज होता है और हाजमा सही रहता है। इससे आपकी पाचन क्रिया भी तेज होती है और पेट की समस्याएं नहीं होती। शरीर में आयरन बढ़ाने के लिए छुहारा भिगोकर खा सकते हैं।
वजन घटाने में सिद्धकारी
छुहारा भिगोकर खाने से वेट लॉज में मदद मिलती है। ये पहले तो शरीर में ऊर्जा देता है। साथ ही कैलोरी बर्न करने की गति को बढ़ाता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही ये शरीर की एनर्जी भी बढ़ाता है जिससे एक्सरसाइज करने में भी सहायता मिलती है। आयरन से भरपूर छुहारा शरीर की कमजोरी को कम करता है। साथ ही इसका कार्बोहाइड्रेट शरीर में तेजी से ऊर्जा बढ़ता है। आप ऐसे तमाम फायदों के लिए पानी में भिगोया हुआ छुआरा खा सकते है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (VYAPAM) की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 21 जुलाई को प्रदेश के आठ जिला मुख्यालयों में अलग-अलग दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
आईडी कार्ड के बिना एंट्री नहीं
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले एग्जाम सेंटर में पहुंचने के निर्देश दिए गए है। प्रवेश पत्र के साथ-साथ अभ्यर्थी अपने से फोटोयुक्त आइडी आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड समेत अन्य आईडी कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। आईडी कार्ड नहीं होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि सीजी सेट के लिए पिछले दिनों आवेदन मंगवाए गए थे। इस बार डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सेट के लिए आवेदन किया है।
प्रश्न पत्र में प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे
परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों में से सिर्फ छह फीसदी अभ्यर्थी ही सेट परीक्षा उत्तीर्ण होंगे। इस बार 19 विषयों के लिए सेट परीक्षा आयोजित की जाएंगी। पिछली बार 2019 में सेट परीक्षा हुई थी। तब 56,712 आवेदन मिले थे, परीक्षा में 43,256 अभ्यर्थी ने सेट की परीक्षा दी थी। राज्य पात्रता परीक्षा में दो पेपर है। पेपर-1 में सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। जबकि दूसरा पेपर के लिए कुल 300 नंबर निर्धारित हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, यानी सवालों के जवाब गलत देने पर भी नंबर कटेंगे। पेपर-1 में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, सभी दो-दो अंक के होंगे। इसी तरह पेपर-2 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये भी प्रश्न दो-दो अंक के होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
रायपुर। सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बंपर भर्ती निकलकर सामने आई है। स्‍टॉफ सलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) सितंबर में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फीस 25 जुलाई तक जमा की जा सकती है।
परीक्षा के लिए स्नातक डिग्री का होना जरूरी
सहायक ऑडिटर अधिकारी, उप निरीक्षक,सहायक अकाउंटेंट, निरीक्षक (परीक्षक), सहायक सेक्शन अधिकारी जैसे ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा सिंतबर में आयोजित की जाएगी। इस बार 17,727 पदों के लिए भर्ती निकली है। पिछले साल केवल 8,415 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस तरह से पिछली बार की तुलना में 9,312 पद ज्यादा पदों पर बहाली की जाएगी। जानकारी के मुताबिक परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। सीजीएलई(CGLE) एग्जाम में आवेदन के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। हालांकि, कुछ पद जैसे, सहायक ऑडिटर या अकाउंटेंट अधिकारी के लिए सीएस, एमबीए, सीए, कास्ट मैनेजमेंट या अन्य डिग्री जरूरी है।
दूसरी बार सबसे ज्यादा भर्तियां निकली
जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और बारहवीं में गणित में न्यूनतम 60 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है। इस परीक्षा के लिए फीस 100 रुपए हैं। महिला, पीडब्ल्यूडी, एससी, एसटी, और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। एसएससी-सीजीएल में पिछले सात सालों में सबसे अधिक पद साल 2022 में निकले थे। उक्त वर्ष 37409 पोस्ट के लिए वैकेंसी निकली थी। इस बार यानी साल 2024 की परीक्षा में दूसरी बार ज्यादा पद की वैकेंसी निकली है।
रायपुर। डेंगू एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो मच्छरों के काटने से फैलता है। मॉनसून के मौसम मच्छरों के काटने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। डेंगू में प्लेटलेट्स का घट जाना एक बड़ी समस्या है। यदि आप डेंगू के बुखार में इन 4 पत्तों का इस्तेमाल करते है तो आपका डेंगू का बुखार तेजी से कम होगा और यदि प्लेटलेट्स घट रही है तो उसमे तेजी से बढ़ोत्तरी भी होगी। आइए जानते है कौन से है ये 4 पत्ते
मेथी के पत्ते
डेंगू के बुखार में मेथी के पत्ते एक प्रभावी उपाय माना जाता है। मेथी के पत्तों में एंटीपायरेटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जो डेंगू के बुखार को कम करने और इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते है। डेंगू में मेथी के कुछ पत्तों को 2 गिलास पानी में उबाले और जब यह पानी एक गिलास रह जाए तो इसे थोड़ा ठंडा करके छाने और पी लें।
नीम के पत्ते
नीम के पत्तो् में एंटी-पायरेटिक और एंटी- इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में कारगर साबित होते है। इसके सेवन के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबलाकर और छानकर पी लें। नीम के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है जो प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाने में मददगार साबित होते है।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों का उपयोग डेंगू के बुखार में काफी प्रभावी होता है। तुलसी के पत्तों में एंटीमाइक्रोबॉयल गुणों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जिससे डेंगू के बुखार में कही हद तक राहत मिलती है। इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है। ज्यादातर लोग तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल काढ़ा बनाने में उपयोग करते है, तो वहीं तुलसी के पत्तें इम्युनिटी बूस्टर की तरह भी काम करते है।
पपीते के पत्ते
पपीते के पत्ते को एक कारगर और प्राकृतिक उपाय माना जाता है। पपीते के पत्तों में मौजूद विशेष गुण डेंगू के संक्रमण को कम करने में मदद करते है और प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाने का काम करते है। पपीते के पत्ते में पाए जाने वाले गुण डेंगू के बुखार को कम करने में भी मदद करते है।
रायपुर : इन दिनों देश के लगभग शहरों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। सब्जी मंडियों में हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने से शहर वासियों के बजट बिगड़ गया है। वहीं आलू व प्याज के दाम 50 रूपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं हरी सब्जियों में भिंडी, हरी मिर्च, परवल, करेला, शिमला मिर्च , गोभी समेत अन्य सब्जी के दाम 70 से 80 रूपये प्रति किलो बिक रहे हैं। इसके साथ टमाटर के भाव भी आसमान छूने में लगे हैं। इस बढ़ती महंगाई की वजह से प्रदेश वासियों को अधिक परेशान होना पड़ रहा है।
मानसून के कारण बढ़े दाम
बता दें कि प्रदेश के तमाम सब्जी विक्रेता का मानना है कि मानसून आने के बाद लगातार सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। बारिश में सब्जियां जल्द खराब हो रही है। इस वजह से मंडियों में सब्जी के आवक कम हो रही है और इसके दाम में काफी अधिक बढ़ोतरी हो रही है। मंडी में भी सब्जी विक्रेता काफी दामों में सब्जी खरीद रहे हैं। इस कारण से मंडी में पहुंच रहे लोग कम सब्जी खरीद कर वापस लौट जा रहे हैं।
अभी और बढ़ेगा दाम
वहीं कुछ विक्रेता का कहना है कि आगामी दिनों में सब्जियों के दाम और अधिक बढ़ सकते हैं। इनके दाम कब तक कम होंगे इसका कोई ठिकाना नहीं है। फिलहाल आलू-प्याज व टमाटर के दाम पिछले 15 दिनों में काफी अधिक बढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले 40 रूपये प्रति किलो बिकने वाली फूलगोभी इन दिनों 80 से 100 रूपये किलो तक बिक रही है। वहीं 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 60 से 70 रूपये किलो में बिक रहा है। इस महंगाई के कारण लोग कम सब्जी खरीद रहे हैं।
रायपुर। भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम की आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच गई है। भारतीय टीम सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के इंडिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या होटल में रुकी। कुछ देर होटल में आराम करने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पीएम मोदी से 11 बजे मुलाकात करने पहुंचे। पीएम से मुलाकात करने के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हो गई। शाम 5 बजे से मुंबई में रोड शो होगा,जिसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में टीम जीत का जश्न मना जाएगा और उन्हें उनके लिए बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
तुफान के चलते कई दिनों तक बारबाडोस में फंसे रहें
29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम तूफान के चलते कई दिनों तक बारबाडोस में ही फंसी थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह के अथक प्रयास के बाद भारतीय टीम दिल्ली पहुंची। बड़े जोरो-शोरो के साथ टीम इंडिया का स्वागत किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम के कार्यक्रम तय है। मुंबई में आज भारतीय क्रिकेट टीम के आयोजन पर एमसीए सदस्य जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "यह एक अच्छा अहसास है। लंबे समय के बाद भारत ने विश्व कप जीता है और विश्व कप जीतने के बाद उनका स्वागत क्रिकेट की धरती मुंबई में होने जा रहा है। सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में क्रिकेट एक धर्म है…"
मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हुए
मुंबई में टीम इंडिया के विजय परेड के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिस पर मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज शाम मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम आ रही है। हमने इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। हमने एमसीसीए, एमसीए और बीसीसीआई से लोगों की जांच और तलाशी के लिए कुछ इंतजाम करने के लिए चर्चा की है। यातायात के लिए हमने डायवर्जन किए हैं, जिसके लिए पहले ही अधिसूचना दे दी गई है।
टीम इंडिया के मुख्य कार्यक्रम
06:00 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन
06:45 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट से आईटीसी मौर्या होटल जाना
09:00 बजे: आईटीसी मौर्या से पीएम कार्यालय के लिए प्रस्थान करना
10:00 - 12:00 बजे: पीएम कार्यालय में समारोह आयोजन
12:00 बजे: आईटीसी मौर्या होटल से रवाना
12:30 बजे: आईटीसी मौर्या होटल से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
14:00 बजे: मुंबई के लिए रवाना होना
16:00 बजे: मुंबई एयरपोर्ट पर आगमन
17:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम के लिए प्रस्थान
17:00 - 19:00 बजे: खुली बस परेड
19:00 - 19:30 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में छोटा समारोह का आयोजन
19:30 बजे: होटल ताज के लिए प्रस्थान करेंगी
रायपुर : आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थिति संसद भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट को लेकर चर्चा की। साथ ही नक्सल ऑपेरशन को लेकर भी बात की। इस मौके पर उन्होंने मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस भेंट के दौरान सीएम साय ने पीएम को प्रदेश के बस्तर संभाग में चल रहे नक्सल अभियान और छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में सूचना दी।
कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बता दें कि आज हुए सीएम साय और पीएम मोदी की मीटिंग में साय ने बताया कि प्रदेश के विजन निर्माण राज्य नीति आयोग की तरफ से किया जा रहा है, जिसे 1 नवंबर को प्रदेश की जनता को सौंप दिया जाएगा। सीएम साय ने बीते छह माह में नक्सल विरोधी अभियानों में की गई कार्रवाई की सूचना भी पीएम मोदी को दी।
आपका आदर्श गांव को लेकर हुई बात
सीएम साय ने पीएम मोदी को नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गांव) के बारे में बताते हुए कहा कि इस स्कीम के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने, शासन-प्रशासन और ग्रमीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का काम चल रहा है। इस स्कीम के तहत मौजूदा में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं। भविष्य में 29 कैंपो को शुरू किया जाएगा।
https://twitter.com/vishnudsai/status/1805527331295084929
रायपुर: सोशल मीडिया पर आपने अकसर कई वायरल वीडियो देखे होंगे, पर क्या आपने ऐसा तड़ाकेदार और धमाकेदार डांस कभी नहीं देखा होगा। इस वायरल वीडियो को देख के आप भी हैरत में आ जाएंगे।
दुल्हन ने लगाए जमकर ठुमके
‎ सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी में स्टेज पर "मुझे मस्त माहौल में जीने दे" गाने पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही है। डांस करते हुए दुल्हन कभी अपना लहंगा संभालती दिख रही है तो कभी अपने पल्लू को संभालने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं कुछ औरतें भी दुल्हन के साथ पीछे थिरकती नजर आ रही हैं। इस गाने पर डांस करने के जरिए दुल्हन अपने दूल्हे को पहले से ही चेतावनी दे रही है कि मैं घर के काम नहीं करूंगी और मुझे जीने के लिए मस्त माहौल में जीना है
लोगों ने किए कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को mishra_prachi1898 नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। एक इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि किसी एक का तो मस्त माहौल खत्म होने वाला है, इसके अलावा एक और यूजर का कहना है कि नारीवाद के नाम पर किसी भी गाने पर डांस कर रही है।
https://www.instagram.com/reel/C7yEfhsSV51/?utm_source=ig_web_copy_link
रायपुर: दुनिया में आपने कई ऐसे मामले सुने होंगे जहां किसी ने किडनैपिंग को लेकर साजिश रची होगी। परंतु ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला बिहार के कैमूर से सामने आया है जहां मां की डांट से डरकर एक 13 साल के नाबालिग बच्चे ने अपनी ही किडनैपिंग की ऐसी साजिश रची की परिवार के साथ-साथ पुलिस भी हैरान हो गई।
नाबालिग ने रची किडनैपिंग की कहानी
जानकारी के मुताबिक मामला यह मामला बिहार के कैमूर का है। यहां एक 13 साल का नाबालिग नीरा पीकर अपने घर का रास्ता भूल गया। इसके बाद वह एक पहाड़ी पर जाकर बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो वह मां की डांट के बारे में सोच के डरने लगा। इसके बाद उसने सोचा की क्यों ना खुद की किडनैपिंग की कहानी रची जाए। इतना सोचते ही उसने अपनी मां को मां को फोन कर अपने अपहरण की झूठी खबर दे दी।
सच का हुआ पर्दाफाश
दरअसल इतना होने के बाद नाबालिग की मां ने आनन-फानन में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में रामपुर के एसडीपीओ शिवशंकर कुमार का कहना है कि पुलिस को 112 पर जानकारी मिली की एक 13 साल का कुछ अज्ञातों ने अपहरण कर लिया है और उसे पहाड़ पर ले गए हैं। इस जानकारी के मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे को खोजकर उसे रामपुर सीएचसी में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस को नाबालिग ने अपना बयान दिया कि नशीली दवा खिलाकर बदमाश उसका अपहरण कर के पहाड़ पर ले गए। बच्चे ने आगे कहा कि बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए फिर कुछ समय के बाद दवा देकर उसे बेहोश कर दिया। इस घटना के बाद उसने मां को मोबाइल पर फोन कर सारी बात की जानकारी दी। इस घटना के बाद उसके चाचा पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने दिखाई सख्ती
जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर पुलिस ने नाबालिग के साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह 20 जून को वह अपने पापा के ननिहाल उचिनर न्यौता देने के लिए चाचा सतेन्द्र कुमार के साथ गया था। रास्ते में चाचा के साथ उसने ज्यादा नीरा पी ली थी। इसके बाद जैसे ही वह उचिनर पहुंचा तो चाचा के मोबाइल पर मौसेरी बहन का फोन आया जिसके कारण वह बात करते हुए पहाड़ी पर जा पहुंचा। वहां जाने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह नीचे उतरने में असमर्थ था। इस घटना के बाद उसने मां को झूठे अपहरण की सूचना दी।
रायपुर। भवन निर्माण सामग्री की बाजार में कमजोर मांग के चलते सरिया की कीमतों में गिरावट(Saria price in Raipur) आई है। बीते पखवाड़े भर में सरिया की कीमतों में 1500 रुपये प्रति टन की गिरावट आ गई है। फैक्ट्रियों में सरिया इन दिनों 55,500 रुपये प्रति टन और रिटेल में 59,000 रुपये प्रति टन बिक रहा है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के मुताबिक इन दिनों आयरन तथा कोल की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है। साथ ही बारिश का सीजन अभी आने को है, इसके चलते बाजार में भवन निर्माण की मांग भी कमजोर बनी हुई है।
सीमेंट की कीमतों में 10-15 रूपये की बढ़ोत्तरी की तैयारी
मार्च 2022 की तुलना में सरिया की कीमत वर्तमान में 21,000 रुपये सस्ती है। मार्च 2022 में सरिया की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर 80 हजार रुपये टन की कीमत के पार हो गई थी। इसके बाद ही कीमतों में गिरावट व स्थिरता का दौर शुरू हुआ। अगर मार्च 2022 से लेकर अभी तक की स्थिति में देखा जाए तो सरिया की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है। इन दिनों सरिया के साथ ही सीमेंट की मांग भी न के बराबर है। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी कंपनियों द्वारा सीमेंट की कीमतों में 10 से 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। इन दिनों रिटेल में सीमेंट 280 से 300 रुपये प्रति बैग तक बिक रह है। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक बाजार में किसी भी प्रकार से सीमेंट की तेजी का समर्थन नहीं किया जा रहा है।
रेत के साथ ईट के दाम में भी हुई बढ़ोत्तरी
बारिश का मौसम शुरू होने को है,ऐसे में रेत की कीमतों में भी तेजी आने लगी है। तीन महीने पहले जो रेत 14 से 15 रुपये फीट में उपलब्ध थी। वहीं वर्तमान में उसकी कीमत 19 से 20 रुपये फीट हो गई है। इसी प्रकार 5500 रुपये (प्रति एक हजार पीस) में बिक रही ईंट की कीमत इन दिनों 7000 रुपये (प्रति एक हजार पीस) हो गई है। भवन निर्माण की मांग कम होने के बावजूद भी भवन निर्माण की सामग्री में गिरावट आने की बजाय बढ़ोत्तरी ही हो रही हैं। यदि सरिया को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी भवन निर्माण सामग्री में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
रायपुर। राज्य सरकार ने बलौदाबाजार उपद्रव(Baloda Bazar violence) की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी को एक सदस्यीय आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। आयोग 6 बिंदुओं पर जांच कर 3 माह के भीतर राज्य शासन को रिपोर्ट सौपेंगा। आयोग जांच के दौरान तकनीकी विषय व बिंदुओं पर किसी संस्था या विशेषज्ञ की सहायता ले सकता है।
गृह मंत्री ने की न्यायिक जांच की घोषणा
15 मई की देर रात को बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखंभ को कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके कारण सतनामी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किए। बलौदा बाजार हिंसक घटना होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराए जाने की घोषणा की थी। न्यायिक जांच आयोग इन बिंदुओं पर करेगा न्यायिक जांच। 16 मई की रात हुई बलौदा बाजार हिसंक घटना कैसे घटित हुई, वह कौन सी ऐसी परिस्थितिया थी जिसके कारण यह हिसंक घटना घटी, इस हिंसक घटना के लिए कौन-कौन से लोग जिम्मेदार हैं,भविष्य में इस तरह की हिसंक घटना दोबार न हो, इसके लिए कौन से उपाय व सुझाव काम आएंगे? जैसे बिंदुओं पर जांच करेगा।
जांच के बाद 7 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी बलौदाबाजार हिंसा मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समिति का गठन किया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। मंत्री दयालदास बघेल को संयोजक बनाया गया है। बलौदाबाजार विधायक और मंत्री टंकराम वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा और पूर्व विधायक रंजना साहू समिति के सदस्य हैं। सभी तथ्यों की जांच के बाद समिति 7 दिनों में रिपोर्ट देगी।
रायपुर। डायबिटीज (मधुमेह) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। डायबिटीज में परहेज न किया जाए तो यह जान का कारण बन सकता है। लेकिन सही इलाज और दवाओं से इसे कंट्रोल में किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर यह बात रहती है कि डायबिटीज की दवाएं किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। इस धारणा के कारण कई मरीज डायबिटीज का इलाज करवाने से कतराते हैं। जिससे आगे चलकर उन्हें नुकसान हो सकता हैं।
ब्लड शुगर को निंयत्रित करता है
डायबिटीज़ की दवाएं किडनी को नुकसान पहुंचाने के बजाय उन्हें मदद पहुंचनाने का काम करती हैं। इन दवाओं का मुख्य उद्देश्य ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का काम होता है। जिससे किडनी को नुकसान पहुंचने का जोखिम कम हो जाता है। सही दवाओं और इलाज से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना किडनी की सुरक्षा के लिए जरूरी होता है। डायबिटीज की एलोपैथिक दवाओं को लंबे समय के प्री-क्लिनिकल शोध एवं विलनिकल रिसर्च के बाद ही नियमित रूप से इस्तेमाल में लिया जाता है। इससे इन दवाओं के प्रभाव और साइड इफेक्ट्स के बारे में लगभग संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहती है, और इस्तेमाल के दौरान भी इन पर निरंतर निगरानी और दस्तावेजीकरण होता रहता है।
शरीर में डायबिटिक नेफ्रोपैथी होने का खतरा
जब कोई दवा अच्छी तरह से अध्ययनकत और रिसर्च होती है, तो स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के पास उसके उपयोग के बारे में विश्वसनीय जानकारी होती है। इसमें खुराक की सिफारिशें, संभावित दुष्प्रभाव और निषेध सब शामिल होते हैं। यह जानकारी डॉक्टरों को विशेष स्थिति और समग्र स्वास्थ्य के लिए सबसे उपयुक्त दवाएं चुनने में मदद करती है। शुगर की दवाएं ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है यदि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल न करें तो शरीर में डायबिटिक नेफ्रोपैथी हो सकती है।
रायपुर : लोकसभा चुनाव खत्म होते ही परिणाम भी सामने आए लेकिन पीएम चेहरा को लेकर लोगों में एक जिज्ञासा की कौन होगा देश का प्रधानमंत्री। हालांकि नरेंद्र मोदी एनडीए की तरफ से तीसरी बार रविवार (9 जून 2024) को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ही उनकी कैबिनेट के भी कई मंत्री शपथ लेने की तैयारी में हैं. फिलहाल मोदी 3.0 के कैबिनेट को लेकर कई नेताओं के नाम सामने आए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मंत्रियों के नाम।
गठबंधन साथियों का रखा गया ध्यान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रालय में इस बार गठबंधन साथियों का भी पूरा ध्यान रखा है. हालांकि जितने भी मुख्य तौर पर मंत्रालय है, उसे बीजेपी अपने पास ही रख सकती है. फिलहाल इन नामों की चर्चा अधिक है, देखें.
नाम - पार्टी
प्रफुल्ल पटेल या सुनील तटकरे एनसीपी अजित पवार गुट
जी किशन रेड्डी बीजेपी तेलंगाना
बंदी संजय बीजेपी तेलंगाना
एटाला राजेंद्र बीजेपी तेलंगाना
डी के अरुणा बीजेपी तेलंगाना
डॉ के लक्ष्मण बीजेपी तेलंगाना
पीयूष गोयल बीजेपी
पुरंदेश्वरी बीजेपी आंध्र प्रदेश
रमेश बीजेपी आंध्र प्रदेश
बाला शौरी जनसेना पार्टी
सुरेश गोपी बीजेपी केरल
वी. मुरलीधरन बीजेपी केरल
राजीव चंद्रशेखर बीजेपी केरल
नारायण राणे बीजेपी
नितिन गडकरी बीजेपी
संदीपान भूमरे शिवसेना शिंदे गुट
प्रताप राव जाधव शिवसेना शिंदे गुट
राम मोहन नायडू टीडीपी आंध्र प्रदेश
हरीश टीडीपी आंध्र प्रदेश
चंद्रशेखर टीडीपी आंध्र प्रदेश
एल मुरगन बीजेपी तमिलनाडु
शोभा करंदलाजे बीजेपी कर्नाटक
डॉ. सी. एन. मंजूनाथ बीजेपी कर्नाटक
के अन्नमलाई बीजेपी तमिलनाडु
एच. डी. कुमारस्वामी जेडीएस कर्नाटक
प्रह्लाद जोशी बीजेपी कर्नाटक
बसवराज बोम्मई बीजेपी कर्नाटक
जगदीश शेट्टार बीजेपी कर्नाटक
नितीश के दो सांसद बन सकते हैं केंद्र में मंत्री
इसके साथ NDA के एक और अहम गठबंधन सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को भी मोदी मंत्रालय में जगह मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार JDU के दो सांसदों को मंत्री बनाने की बात चल रही है. सूत्रों के अनुसार, लोकसभा सांसद ललन सिंह और राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर को केंद्रीय मंत्रालय में जगह मिल सकती है.
रायपुर : नीट यूजी के परिणाम 4 जून, लोकसभा चुनाव रिजल्ट वाले दिन जारी हुए। जिसको लेकर देश भर में लगातार विवाद छिड़े हुए हैं। इस बीच इस साल अच्छी रैंक या अच्छे स्कोर पाने वाले स्टूडेंट्स भी घबराए हुए हैं। उनकी घबराहट की कारण यही है कि उनका एडमिशन सरकारी मेडिकल कॉलेज (NEET Cut-off 2024) में होगा या नहीं। NTA के परिणाम में देश में 67 स्टूडेंट्स को रैंक एक जैसी ही मिली है। इसको लेकर शिक्षा नगरी से लेकर बच्चो में काफी आक्रोश है।
कट ऑफ हाई जाने की पूरी उम्मीद
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल इन विवादों के कारण प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कट ऑफ हाई जाने की पूरी उम्मीद है। पिछले वर्ष, 2023 तक 530 नंबर वालों का एडमिशन सरकारी मेडिकल कॉलेज (NEET Cut-off 2024) में हो जाया करता था। इस साल भी ऐसा हो, इसकी संभावना कम है। यही वजह है कि कड़ी मेहनत कर अच्छा स्कोर लाने वाले स्टूडेंट्स अपने एडमिशन को लेकर काफी चिंता में हैं।
चुनावी परिणाम के दिन ही नीट परिणाम क्यों
बता दें कि नीट परिणाम आने के बाद विवाद काफी बढ़ते हुए देखा जा रहा है। नीट एस्पिरेंट का कहना है चुनावी परिणाम के दिन ही नीट परिणाम क्यों जारी हुआ, साथ ही कहना है एक जैसा नंबर इतने छात्र-छात्राओं को मिलना। इन विवादों के कारण नीट 2024 क्वालिफाइड बच्चे की घबराहट व बेचैनी बढ़ी हुई है। उत्तीर्ण अभ्यार्थी चिंता में हैं कि कहीं रिजल्ट रद्द न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो कहीं उनके स्कोर पर असर तो नहीं पड़ जाए। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक (NEET Cut-off 2024) जो मेहनत से नीट 2024 उत्तीर्ण किए हैं, उन्हें किसी तरह भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। परिणाम दोबारा जारी होने पर भी टॉपरों को छोड़कर, जिन्हें NTA ने बोनस नंबर दिया है, उनको छोड़कर किसी अन्य बच्चों का परिणाम नहीं बदलेगा।
छत्तीसगढ़ में MBBS की 1910 सीटें
छत्तीसगढ़ में 10 सरकारी व 3 निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 1910 सीटें हैं। पिछले साल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में 675 से 585 अंक प्राप्त करने वालें बच्चों का एडमिशन हुआ था। इस साल 585 अंक लाने वाले बच्चों को रायपुर मिल जाएं, इस बात की कोई संभावना नहीं है। रैंक एक में 67 छात्रों के 720 में 720 अंक मिलने के बावजूद नई दिल्ली AIIMS में सीट मिलने से रहा। AIIMS दिल्ली में MBBS की 100 सीटें हैं। केटेगरीवार सभी 67 स्टूडेंट्स का एडमिशन वहां संभव ही नहीं है।
दो वर्ष पहले 22 सीटें खाली रह गई
छत्तीसगढ़ में सरकारी व निजी कॉलेजों में MBBS की सभी सीटें भर जाती हैं। दो वर्ष पहले 22 सीटें खाली रह गई थीं। इनमें आल इंडिया व सेंट्रल पुल की सीटें थीं। दरअसल दुर्ग मेडिकल कॉलेज को बाद में मान्यता मिली थी। इस वजह से वहां आल इंडिया व सेंट्रल पुल की सीटें खाली रह गईं थीं। बता दें कि यह MBBS कोर्स ऐसा है, जिसे हर नीट उत्तीर्ण की चाहत होती है पाना। इस वजह से हमेशा एडमिशन के समय मारामारी मची रहती है।
2024 नीट विवादों से घिरा हुआ
NTA ने लोकसभा चुनाव 2024 की काउंटिंग के दौरान नीट का रिजल्ट जारी किया। जबकि नीट परिणाम 14 जून को घोषित होना था। इतना ही नहीं रैंक वन में 67 स्टूडेंट्स के आने पर भी देश भर में विवाद छिड़ा हुआ है। विवाद तो इस वजह से और अधिक बढ़ा हुआ है कि इनमें 6 से अधिक छात्र एक ही सेंटर के होने की बात सामने आ रही है। साथ ही चर्चाएं यहां तक है कि 4 मई को एग्जाम से पहले पेपर लीक हो गया था, लेकिन NTA इसे इनकार कर दिया था। अधिक छात्रों के रैंक वन में आने पर NTA ने सफाई दी है कि बोनस अंक दिए जाने की वजह से ऐसा हुआ है। 67 में 46 स्टूडेंट को 5 नंबर बोनस दिए गए हैं, जिससे उनके नंबर 715 से 720 पहुंच गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीते रविवार को आठ नक्सलियों (Chhattisgarh Naxalites Surrender) ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया। इसमें से चार कुल पांच लाख रुपये के इनामी थे। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है।
अधिकारी ने दी जानकारी
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों ने आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों और अमानवीय तथा खोखली माओवादी विचारधारा के प्रति निराशा व्यक्त की है। अधिकारी ने बताया कि वे राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नर्कोम’ (नई सुबह, नई शुरुआत) से भी प्रभावित हुए थे।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरेंडर (Chhattisgarh Naxalites Surrender) करने वाले आठ नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इन महिलाओं को कथित तौर पर सड़कें काटने, माओवादी पर्चे और पोस्टर लगाने और सुरक्षाकर्मियों की जानकारी प्राप्त करने और माओवादियों के लिए अवैध उगाही करने का काम सौंपा गया था।
एक-एक लाख रुपये का इनाम
बता दें कि आत्मसमर्पण करने वालों में से महिला नक्सली वेट्टी मासे (42) पर दो लाख रुपये का इनाम था। जबकि तीन अन्य नक्सलियों सागर उर्फ ​​देवा मडकम (31), पोडियाम नांदे (30) और सोढ़ी तुलसी (32) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। जानकारी दे दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। सुरक्षाबल के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
रायपुर : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सात बैठक लेने वाले हैं। इस दौरान मोदी सरकार के 100 दिन के एजेंडे पर काम की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वो पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और देश भर में भीषण गर्मी के हालात की समीक्षा करेंगे। इसकी पुष्टि आधिकारिक सूत्रों द्वारा की गई है।
100 दिन के कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग्स के बाद पीएम मोदी नई सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबे मंथन सत्र में भी हिस्सा लेंगे। अधिकारियों के अनुसार सबसे पहली बैठक में पीएम मोदी पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद आई बाढ़ की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह देश में भीषण गर्मी और लू की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर मंथन
बता दें कि इस माह में विश्व पर्यावरण दिवस भी है. इसको लेकर पीएम मोदी बड़े पैमाने पर इस दिवस को मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। हालांकि चुनाव संपन्न होने के बाद लगभग ‘एक्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा फिर से सत्ता में वापसी कर सकता है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के 6 वे दिन भी तेज गर्मी का सामना लोगों को करना होगा। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को लेकर एक बार फिर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में चलेगी लू चलने की संभावना है। कई शहरों में रात के वक्त भी तापमान ज्यादा ही रहेगा। बुधवार को रायगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां का टेम्प्रेचर 46.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं रायपुर में 45.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो 31 मई तक तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को भी लू का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं 31 मई से 2 जून के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में शाम के समय भी गर्म हवाएं चलती रही। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में रात का तापमान भी 31 डिग्री के पार रहा.
कई जिलों में रात का तापमान रहेगा ज्यादा
IMD के मुताबिक कोरिया, बिलासपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, मरवाही, मुंगेली, जांजगीर, कोरबा, सक्ती, सारंगढ़, रायगढ़, राजनांदगांव, खैरागढ़, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेरा, रायपुर जिलों में हीट वेव चलेंगे. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन स्थानों में रात का पारा भी ज्यादा रह सकता है.