Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Chhattisgarh Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ में तीन महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच लाख के हैं इनामी

Chhattisgarh Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ में तीन महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच लाख के हैं इनामी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीते रविवार को आठ नक्सलियों (Chhattisgarh Naxalites Surrender) ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया। इसमें से चार कुल पांच लाख रुपये के इनामी थे। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस […]

Advertisement
Chhattisgarh Naxalites Surrender
  • June 3, 2024 11:07 am Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीते रविवार को आठ नक्सलियों (Chhattisgarh Naxalites Surrender) ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया। इसमें से चार कुल पांच लाख रुपये के इनामी थे। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है।

अधिकारी ने दी जानकारी

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों ने आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों और अमानवीय तथा खोखली माओवादी विचारधारा के प्रति निराशा व्यक्त की है। अधिकारी ने बताया कि वे राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नर्कोम’ (नई सुबह, नई शुरुआत) से भी प्रभावित हुए थे।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरेंडर (Chhattisgarh Naxalites Surrender) करने वाले आठ नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इन महिलाओं को कथित तौर पर सड़कें काटने, माओवादी पर्चे और पोस्टर लगाने और सुरक्षाकर्मियों की जानकारी प्राप्त करने और माओवादियों के लिए अवैध उगाही करने का काम सौंपा गया था।

एक-एक लाख रुपये का इनाम

बता दें कि आत्मसमर्पण करने वालों में से महिला नक्सली वेट्टी मासे (42) पर दो लाख रुपये का इनाम था। जबकि तीन अन्य नक्सलियों सागर उर्फ ​​देवा मडकम (31), पोडियाम नांदे (30) और सोढ़ी तुलसी (32) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। जानकारी दे दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। सुरक्षाबल के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।


Advertisement