Advertisement

Chhattisgarh Election Result 2023: कांग्रेस कर रही लीड, 36 सीटों पर आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 […]

Advertisement
  • December 3, 2023 8:49 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु चुकी है।

कांग्रेस कर रही लीड

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में कांग्रेस अब 36 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अन्य अभी पीछे चल रहे हैं। बता दें कि अब तक कुल 68 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इस बीच देखा जा रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला चल रहा है। इस बीच कभी कांग्रेस आगे चल रही है तो कभी बीजेपी लीड कर रही है। ऐसे में कुछ भी पुर्वनुमान लगाना नामुमकिन है।

दो चरणों में हुए थे मतदान

बता दें कि राज्य में दोनों चरणों में मिलाकर कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मत अधिकार का निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए गए थे जिसमें कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल रहीं। राज्य में इस साल 76.31 फीसदी से वोट पड़े। यहां पहले चरण में 76.47 फीसदी और दूसरे चरण में 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।

Tags


Advertisement