Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप गाड़ी, 1 की मौत

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप गाड़ी, 1 की मौत

रायपुर : जिले के दलदली इलाके में टमाटर से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए हैं। मृतक का नाम मानसिंह बताया जा रहा है। घायल लोगों को […]

Advertisement
  • April 26, 2023 7:34 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर : जिले के दलदली इलाके में टमाटर से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए हैं। मृतक का नाम मानसिंह बताया जा रहा है। घायल लोगों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है। 2 घायलों की हालात गंभीर बताया जा रहा है।

घर लौट रहे थे

सभी घायल कवर्धा के अलग-अलग गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। आपको बता दें कि घायल लोग पिपरखूँटा गांव के बाजार से सब्जी बेचकर वापस बोड़ला लौट रहे थे, इस दौरान दलदली के मोड़ पर टमाटर से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और इन लोगों को अपने लपेटे में ले लिया। तरेगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।


Advertisement