रायपुर। रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। मामूली संपत्ति विवाद ने रायपुर की पुरानी बस्ती इलाके में एक परिवार को तहस-नहस करके रख दिया। जब सौतेले भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली। डोमन साहू ने अपने भाई चंदन साहू पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। एक भाई […]
रायपुर। रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। मामूली संपत्ति विवाद ने रायपुर की पुरानी बस्ती इलाके में एक परिवार को तहस-नहस करके रख दिया। जब सौतेले भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली। डोमन साहू ने अपने भाई चंदन साहू पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती के चिंगारीनाला के स्थानीय निवासी डोमन साहू और उसका सौतेला भाई चंदन साहू परिवार में एक साथ रहते थे। चंदन अक्सर अपना हिस्सा मांगा करता था। इससे चंदन और डोमन के बीच झगड़ा होता था।दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ता चला गया और अंत यह विवाद खतरनाक अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब डोमन ने गुस्से में आकर चंदन पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू से कई बार हमला करने के बाद चंदन बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चंदन की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। चंदन की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी डोमन साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।