Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़: नाईजीरियन युवक ने शादी का झांसा देकर महिला डॅाक्टर से की 13 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़: नाईजीरियन युवक ने शादी का झांसा देकर महिला डॅाक्टर से की 13 लाख की ठगी

रायपुर : प्रदेश की राजधानी रायपुर में शादी के बहाने महिला डॉक्टर से 13 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। दरअसल पीड़ित ने मेट्रीमोनियल साइट पर एक युवक से दोस्ती की थी और ये दोस्ती शादी के रिश्ते तक चली गई। इसकी ऐवज में युवक-युवती से महंगे-महंगे गिफ्ट की मांग करने […]

Advertisement
  • May 27, 2023 2:53 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर : प्रदेश की राजधानी रायपुर में शादी के बहाने महिला डॉक्टर से 13 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। दरअसल पीड़ित ने मेट्रीमोनियल साइट पर एक युवक से दोस्ती की थी और ये दोस्ती शादी के रिश्ते तक चली गई। इसकी ऐवज में युवक-युवती से महंगे-महंगे गिफ्ट की मांग करने लगा और युवती उसकी बातों में आकर उसे गिफ्त और पैसे देने लगी।

युवक ने फिर नहीं की बात

एक दिन अचानक उस युवक ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसा ही रोज होने लगा तब युवती को समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। लेकिन तब तक युवती उस आरोपी को 13 लाख रुपए से ज्यादा दे चुकी थी। तब जाकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में कराई।

अपना नाम बताया था विकास कुमार

आरोपी ने अपना नाम विकास कुमार बताया था और कहा था मैं स्कॉटलैंड में रहता हूं। जबकि आरोपी दिल्ली में रह रहा था। आरोपी नाईजीरिया का रहने वाला था। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, और अब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Advertisement